लव राशिफल (Daily Love Rashifal)
पढ़ें चंद्र राशि पर आधारित लव राशिफल (Daily Love Rashifal) और जानें प्रेम जीवन के लिहाज से कैसे गुजरेगा दिन। यह दैनिक प्रेम राशिफल चंद्रमा की गणना पर आधारित है। आप लव राशिफल के माध्यम से अपने प्रेम जीवन और वैवाहिक जीवन से जुड़ी भविष्यवाणी को जान सकते हैं। प्रेम और वैवाहिक जीवन में जो जातक एक-दूसरे से प्रेम के बंधन में बंधे हुए हैं चंद्र राशि की गणना के आधार पर रोज होने वाली वार्ता के संबंध में भविष्यवाणी की जाती है। जैसे दिन विशेष में प्रेमी-प्रेमिका के बीच दिन कैसा रहेगा, एक दूसरे के प्रति आपसी रिश्ता मजबूती की ओर बढ़ेगा या फिर किसी तरह की रुकावट आने वाली है इस सबके बारे में संकेत मिल जाता है। वहीं जो जातक वैवाहिक जीवन में है उनके लिए दिन कैसा रहने वाला होगा, जीवनसाथी के प्रति संबंध पहले से मजबूत होगा या किसी तरह का मनमुटाव तो नहीं होगा आदि के संकेत मिल जाते हैं। तो आइए दैनिक लव राशिफल के माध्यम से जानते हैं सभी 12 राशि के जातकों के लिए कैसा बीतेगा पूरा दिन...
विज्ञापन
2 of 13
लव राशिफल
- फोटो : amar ujala
मेष लव राशिफल (Aries Love Horoscope): आज किसी नए रिश्ते को शुरू करने से पहले अच्छी तरह उसे परख लें। इस रिश्ते की सफलता के लिए तर्कसंगत बुद्धि का इस्तेमाल करें और बिना सोचे-समझे हवा में ना बहें। आपके लिए रिश्ता अच्छा साबित हो सकता है अगर आप इसके प्रति आश्वस्त हों। आज आपको अपने पार्टनर के चुनाव के वक्त यथार्थवादी और तर्कसंगत होना जरूरी है।
विज्ञापन
3 of 13
लव राशिफल
- फोटो : amar ujala
वृष लव राशिफल (Taurus Love Horoscope):आज आपको अपने आप में झांकने का अवसर मिलेगा। अपने संपूर्ण विकास के लिए कुछ अच्छे निर्णय लेने होंगे। इसलिए अपने साथी को अपनी भावनाओं से अवगत कराएं। यह निश्चित कर लें कि आपका साथी भी वैसा ही महसूस करता है।
4 of 13
लव राशिफल
- फोटो : amar ujala
मिथुन लव राशिफल (Gemini Love Horoscope):अपने परिवार व दोस्तों से दूर हटकर आज आप अपने पार्टनर के साथ कुछ अच्छे लम्हे बिताना चाहेंगे। भले ही यह काम फोन पर भी बात कर के कर सकते हैं, पर हो सके तो कुछ पल साथ रहने की कोशिश करें। ये लम्हे आप दोनों के लिए यादगार रहेंगे।
विज्ञापन
5 of 13
लव राशिफल
- फोटो : amar ujala
कर्क लव राशिफल (Cancer Love Horoscope): यद्यपि आप अपने रिश्तों की गरिमा से खुश हैं, तब भी आप पायेंगे कि आज आप या आपका साथी अत्यन्त व्यस्त हैं, जिस कारण से आप अपने आपको अवांछनीय महसूस करेंगे व अपने साथी के प्यार में कमी महसूस करेंगे। आपको अपने साथी से इस विषय पर खुलेपन से विचार करना होगा, जिससे ईमानदारी से इस समस्या का हल निकाला जा सके। यह कठिन समय जल्दी ही गुजर जाएगा।
विज्ञापन
6 of 13
लव राशिफल
- फोटो : amar ujala
सिंह लव राशिफल (Leo Love Horoscope): आज अपने साथी के साथ बेवजह बहस करने से बचें। दोनों के बीच तनाव बढ़ सकता है, जिसे कम करने के लिए आपको शांत व संयम में रहना होगा। अपने साथी के गुणों पर ध्यान दें।
विज्ञापन
7 of 13
लव राशिफल
- फोटो : amar ujala
कन्या लव राशिफल (Virgo Love Horoscope): प्रेम के क्षेत्र में आज आपको कठिनाई का सामना करना पड़ेगा। यदि आप अपनी शादी की बात पर घरवालों से विचार विमर्श कर रहे हैं तो उसका सकारात्मक परिणाम निकलने की उम्मीद कम है। एक बुजुर्ग व्यक्ति लक्ष्य प्राप्ति में आपकी सहायता कर सकता है।
8 of 13
लव राशिफल
- फोटो : amar ujala
तुला लव राशिफल (Libra Love Horoscope): ज आप अपने आप को प्रेम से भरपूर पायेंगे, क्योंकि आपको अपने साथी से मनचाहा साथ प्राप्त होगा। आप महसूस करेंगे कि किन्हीं शर्तो के बिना आपको पहली बार अपने साथी का सहयोग मिलेगा। यह आपसी रिश्ता व प्रेम आपकी जिंदगी को उड़ने के लिए भरपूर पंख देगा। आज के इस आत्मीयता-पूर्ण संबंध से आप भरपूर रूप से संतुष्ट होंगे।
9 of 13
लव राशिफल
- फोटो : amar ujala
वृश्चिक लव राशिफल (Scorpio Love Horoscope): प्रेम संबंधों को लेकर आपके लिए दिन अनुकू्ल नहीं कहा जा सकता है। आपको मानसिक तनाव बना रह सकता है और इसी मानसिक तनाव के कारण आपका मन किसी भी काम में नहीं लग पाएगा। इस कारण आप मुंहफ़ट भी हो सकते हैं। मूड खराब करने से अच्छा है कि आप अपने को किसी काम में व्यस्त रखें और फ़ालतू की बातें ना सोचें।
10 of 13
लव राशिफल
- फोटो : istock
धनु लव राशिफल (Sagittarius Love Horoscope): आपके लिए दिन अच्छा कहा जा सकता है और आप प्रेमी के साथ अपनी शाम को रंगीन बना सकते हैं। पिछली सभी बातों को भुलाकर एक बार फ़िर आप मस्ती के मूड में बने रहेगें। आपका प्रेमी भी आपका साथ देगा और माहौल को रोमांटिक बनाने में पहल भी कर सकता है।
11 of 13
लव राशिफल
- फोटो : amar ujala
मकर लव राशिफल (Capricorn Love Horoscope): आप किसी के दबाव में रहना पसंद नहीम करते हैं और ना ही किसी तरह की रोका टोकी किसी की चाहते हैं, भले ही वह आपका प्रेमी ही क्यूं ना हों। यदि आपका प्रेमी आपकी आजादी में बाधा बनना चाहता है तब आपको उसे सीधे स्पष्ट शब्दों में यह बात साफ़ कर देनी चाहिए ताकि आगे जाकर कोई मुद्दे ना बनें।
12 of 13
लव राशिफल
- फोटो : amar ujala
कुंभ लव राशिफल (Aquarius Love Horoscope): आज आपका साथी आपको प्यार के इजहार से हैरान कर देगा। आप दोनों ने सम्बन्ध सुधारने के लिए जो प्रयास किए हैं, यह उसी का फल है। आप भी प्रेम प्रदर्शित करें व अपने प्रेमी के लिए कुछ आश्चर्यजनक परिस्थितियां पैदा करें। इससे आपके सम्बन्ध को नई गहराई मिलेगी।
मीन लव राशिफल (Pisces Love Horoscope): आपकी रोमांटिक जिदंगी खिल रही है व आप इसका आनंद उठा रहे हैं। अपने प्रेमी को बाहर ले जाने पर पूर्णता का एहसास होगा। यदि आप अपने प्रेमी को परिवार वालों से मिलाना चाहते हैं तो आज ही उचित समय है।