फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Daily Love Rashifal : आपके प्रेम जीवन और वैवाहिक जीवन के लिए कैसा रहेगा दिन

Fri, 02 Sep 2022 06:22 AM IST
विनोद शुक्ला ज्योतिष डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली
विज्ञापन
1 of 13
Dainik Love Rashifal - फोटो : अमर उजाला
लव राशिफल (Daily Love Rashifal)
पढ़ें चंद्र राशि पर आधारित लव राशिफल (Daily Love Rashifal) और जानें प्रेम जीवन के लिहाज से कैसे गुजरेगा दिन। यह दैनिक प्रेम राशिफल चंद्रमा की गणना पर आधारित है। आप लव राशिफल के माध्यम से अपने प्रेम जीवन और वैवाहिक जीवन से जुड़ी भविष्यवाणी को जान सकते हैं। प्रेम और वैवाहिक जीवन में जो जातक एक-दूसरे से प्रेम के बंधन में बंधे हुए हैं चंद्र राशि की गणना के आधार पर रोज होने वाली वार्ता के संबंध में भविष्यवाणी की जाती है। जैसे दिन विशेष में प्रेमी-प्रेमिका के बीच दिन कैसा रहेगा, एक दूसरे के प्रति आपसी रिश्ता मजबूती की ओर बढ़ेगा या फिर किसी तरह की रुकावट आने वाली है इस सबके बारे में संकेत मिल जाता है। वहीं जो जातक वैवाहिक जीवन में है उनके लिए दिन कैसा रहने वाला होगा, जीवनसाथी के प्रति संबंध पहले से मजबूत होगा या किसी तरह का मनमुटाव तो नहीं होगा आदि के संकेत मिल जाते हैं। तो आइए दैनिक लव राशिफल के माध्यम से जानते हैं सभी 12 राशि के जातकों के लिए कैसा बीतेगा पूरा दिन...
विज्ञापन

2 of 13
लव राशिफल - फोटो : amar ujala
मेष लव राशिफल (Aries Love Horoscope): दांपत्य जीवन में प्यार का भाव रहेगा और आप दोनों एक दूसरे के निकट आएंगे तथा दांपत्य जीवन का सुख उठाएंगे। प्रेम जीवन में फूंक-फूंक कर कदम रखने की आवश्यकता होगी, क्योंकि आपका प्रियतम अपने घर में चल रही दिक्कतों की वजह से कुछ दुखी होगा। 
विज्ञापन

3 of 13
लव राशिफल - फोटो : amar ujala
वृष लव राशिफल (Taurus Love Horoscope): दांपत्य जीवन ठीक-ठाक रहेगा और एक दूसरे के प्रति समर्पण की बात सामने आएगी। प्रेम जीवन में भी खुशियां और प्यार बना रहेगा।

4 of 13
लव राशिफल - फोटो : amar ujala
मिथुन लव राशिफल (Gemini Love Horoscope): जीवनसाथी आपके प्रति समर्पित रहेगा, लेकिन आप दोनों के बीच किसी बात को लेकर बहस संभव है। प्रेम जीवन में सफलता मिलेगी और आप अपने कार्य क्षेत्र में मन लगाकर काम करेंगे, जिससे आपकी छवि बढ़िया बनेगी।
विज्ञापन

5 of 13
लव राशिफल - फोटो : amar ujala
कर्क लव राशिफल (Cancer Love Horoscope): जीवनसाथी परिवार के प्रति सभी दायित्व निभाएगा और सभी का प्रेम प्राप्त करेगा। प्रेम जीवन में भी सफलता हासिल होगी। आपका प्रियतम आपको प्रसन्न रखने का प्रयास करेगा। 
विज्ञापन

6 of 13
लव राशिफल - फोटो : amar ujala
सिंह लव राशिफल (Leo Love Horoscope): जीवनसाथी के विचारों को सुनें और समझें, क्योंकि उससे आपको मदद मिलेगी। प्रेम जीवन में सफलता मिलेगी, लेकिन किसी बात का बतंगड़ बनने से प्यार का स्वाद थोड़ा फीका हो सकता है।
विज्ञापन

7 of 13
लव राशिफल - फोटो : amar ujala
कन्या लव राशिफल (Virgo Love Horoscope): दांपत्य जीवन बेहतर बनेगा और जीवनसाथी आप के प्रति समर्पित रहेगा। प्रेम जीवन में भी खुशियां आएंगी और प्रेम जताने के अवसर भी मिलेंगे। 

8 of 13
लव राशिफल - फोटो : amar ujala
तुला लव राशिफल (Libra Love Horoscope): प्रेमजीवन में आपका प्रिय यदि आपसे नाराज चल रहा है, तो उन्हें मनाने का प्रयास करें और आपके छोटे से प्रयास से ही वे मान जाएंगे और आपकी लव लाइफ बेहतर चलेगी।

9 of 13
लव राशिफल - फोटो : amar ujala
वृश्चिक लव राशिफल (Scorpio Love Horoscope): प्यार के मामले में आप काफी आगे बढ़ेंगे और संभवतः प्रेम विवाह का विचार भी बना सकते हैं। जीवनसाथी के माध्यम से कार्यक्षेत्र में सफलता मिल सकती है।

10 of 13
लव राशिफल - फोटो : istock
धनु लव राशिफल (Saggitarius Love Horoscope): प्रेमी जीवन जी रहे लोगों के लिए आज का दिन अच्छा बीतने वाला है। प्रेम संबंध विवाह के बंधन में बदल सकता है। वैवाहिक जीवन जी रहे लोगों के लिए परिवार में हंसी-खुशी का माहौल रहेगा।

11 of 13
लव राशिफल - फोटो : amar ujala
मकर लव राशिफल  (Capricorn Love Horoscope): प्रेम संबंध में प्रगाढ़ता आएगी। दांपत्य जीवन आज खुशहाल रहेगा। साथी के साथ कुछ अच्छा समय बिताएंगे। लव पार्टनर का पूरा साथ मिलने की संभावना है। 

12 of 13
लव राशिफल - फोटो : amar ujala
कुंभ लव राशिफल (Aquarius Love Horoscope): लव पार्टनर से कोई खुशी भरी खबर मिल सकती है। प्रेम संबंध में प्रगाढ़ता आएगी। अविवाहित लोगों के विवाह की बात पक्की हो सकती है। शादीशुदा लोगों के लिए भी कुल मिलाकर दिन अच्छा व्यतीत होगा।
विज्ञापन

13 of 13
लव राशिफल - फोटो : amar ujala
मीन लव राशिफल (Pisces Love Horoscope): आज लव पार्टनर के साथ आपसी तालमेल और प्रेम बढ़ेगा। यदि जीवन में कोई मुश्किल चल रही है तो पार्टनर की मदद से उसका हल मिल सकता है, जिससे मन प्रसन्न होगा।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें