लव राशिफल (Daily Love Rashifal)
पढ़ें चंद्र राशि पर आधारित लव राशिफल (Daily Love Rashifal) और जानें प्रेम जीवन के लिहाज से कैसे गुजरेगा दिन। यह दैनिक प्रेम राशिफल चंद्रमा की गणना पर आधारित है। आप लव राशिफल के माध्यम से अपने प्रेम जीवन और वैवाहिक जीवन से जुड़ी भविष्यवाणी को जान सकते हैं। प्रेम और वैवाहिक जीवन में जो जातक एक-दूसरे से प्रेम के बंधन में बंधे हुए हैं चंद्र राशि की गणना के आधार पर रोज होने वाली वार्ता के संबंध में भविष्यवाणी की जाती है। जैस दिन विशेष में प्रेमी-प्रेमिका के बीच दिन कैसा रहेगा, एक दूसरे के प्रति आपसी रिश्ता मजबूती की ओर बढ़ेगा या फिर किसी तरह की रूकावट आने वाली है इस सबके बारे में संकेत मिल जाता है। वहीं जो जातक वैवाहिक जीवन में है उनके लिए दिन कैसा रहने वाला होगा, जीवनसाथी के प्रति संबंध पहले से मजबूत होगा या किसी तरह का मनमुटाव तो नहीं होगा आदि के संकेत मिल जाते हैं। तो आइए दैनिक लव राशिफल के माध्यम से जानते हैं सभी 12 राशि के जातकों के लिए कैसा बीतेगा पूरा दिन...
विज्ञापन
2 of 13
love rashifal
- फोटो : अमर उजाला
मेष लव राशिफल (Aries Love Horoscope): आजशादीशुदा लोगों के गृहस्थ जीवन में तनाव देखने को मिलेगा। प्रेम जीवन बिता रहे लोग रिश्ते में ईमानदार बने रहेंगे।
विज्ञापन
3 of 13
love rashifal
- फोटो : अमर उजाला
वृष लव राशिफल (Taurus Love Horoscope): आज का दिन प्रेम जीवन बिता रहे लोगों के लिए बहुत बढ़िया रहेगा। आप अपने प्रिय से घंटो बातें करेंगे और दिल में प्यार उमड़ेगा। शादीशुदा लोगों का गृहस्थ जीवन में खुशी देखने को मिलेगी।
4 of 13
love rashifal
- फोटो : अमर उजाला
मिथुन लव राशिफल (Gemini Love Horoscope): जो लोग वैवाहिक जीवन में हैं उनके लिए दिन मिला जुला रहने वाला है। शादीशुदा लोगों का गृहस्थ जीवन कुछ तनाव पूर्ण रहेगा। प्रेम जीवन बिता रहे लोगों के लिए दिनमान मजबूत है।
विज्ञापन
5 of 13
love rashifal
- फोटो : अमर उजाला
कर्क लव राशिफल (Cancer Love Horoscope): प्रेम जीवन बिता रहे लोगों के लिए दिन अच्छा रहेगा।गृहस्थ जीवन में समझदारी और प्यार बढ़ेगा। अपनी जिंदगी के अहम फैसले में जीवनसाथी को शामिल करेंगे।
विज्ञापन
6 of 13
love rashifal
- फोटो : अमर उजाला
सिंह लव राशिफल (Leo Love Horoscope): गृहस्थ जीवन में उतार-चढ़ाव रहेगा। किसी धार्मिक अनुष्ठान के लिए आप पूरा दिन व्यस्त रहेंगे। प्रेम जीवन बिता रहे लोगों के लिए आज का दिन बढ़िया है।
विज्ञापन
7 of 13
love rashifal
- फोटो : अमर उजाला
कन्या लव राशिफल (Virgo Love Horoscope): प्रेम जीवन बिता रहे लोगों के लिए आज का दिन अच्छा है।गृहस्थ जीवन में जीवन साथी कुछ अच्छी बात बताएगा, जो आपके बड़े काम आएगी।
8 of 13
love rashifal
- फोटो : अमर उजाला
तुला लव राशिफल (Libra Love Horoscope): गृहस्थ जीवन प्रेम से भरा रहेगा और प्रेम जीवन बिता रहे लोगों को अपने दिल में चल रही बातों को अपने प्रिय से शेयर करना अच्छा रहेगा।
9 of 13
love rashifal
- फोटो : अमर उजाला
वृश्चिक लव राशिफल (Scorpio Love Horoscope): प्रेम जीवन बिता रहे लोगों के लिए दिन अच्छा रहेगा। आप शादी के बारे में सोचेंगे। जो लोग पहले से शादीशुदा हैं, उनके गृहस्थ जीवन के लिए भी आज का दिन अच्छा रहेगा।
10 of 13
love rashifal
- फोटो : अमर उजाला
धनु लव राशिफल (Sagittarius Love Horoscope): गृहस्थ जीवन में थोड़ा तनाव रह सकता है। प्रेम जीवन बिता रहे लोगों के लिए दिनमान अच्छा रहेगा, फिर भी जल्दबाजी में आकर कोई बात ना करें, नहीं तो लड़ाई हो सकती है।
11 of 13
love rashifal
- फोटो : अमर उजाला
मकर लव राशिफल (Capricorn Love Horoscope): प्रेम जीवन बिता रहे लोगों के लिए भी आज का दिन अच्छा है। आपका प्रिय आपको कोई बढ़िया गिफ्ट देगा।शादीशुदा जीवन भी खुशियों से महक उठेगा।
12 of 13
love rashifal
- फोटो : अमर उजाला
कुंभ लव राशिफल (Aquarius Love Horoscope): शादीशुदा लोगों के गृहस्थ जीवन में तनाव का सामना करना पड़ सकता है, सावधानी रखें। प्रेम जीवन बिता रहे लोग निश्चिंत रहें और अपने प्रिय के बारे में घर वालों को बताएं।
मीन लव राशिफल (Pisces Love Horoscope): शादीशुदा लोगों के गृहस्थ जीवन में प्यार के साथ तनाव भी होगा। प्रेम जीवन बिता रहे लोगों के लिए दिनमान अच्छा है। आज आपको धन लाभ होगा जिसके पैेसे आप अपने प्रियतम के लिए कोई उपहार ले सकते हैें।