लव राशिफल (Daily Love Rashifal)
पढ़ें चंद्र राशि पर आधारित लव राशिफल (Daily Love Rashifal) और जानें प्रेम जीवन के लिहाज से कैसे गुजरेगा दिन। यह दैनिक प्रेम राशिफल चंद्रमा की गणना पर आधारित है। आप लव राशिफल के माध्यम से अपने प्रेम जीवन और वैवाहिक जीवन से जुड़ी भविष्यवाणी को जान सकते हैं। प्रेम और वैवाहिक जीवन में जो जातक एक-दूसरे से प्रेम के बंधन में बंधे हुए हैं चंद्र राशि की गणना के आधार पर रोज होने वाली वार्ता के संबंध में भविष्यवाणी की जाती है। जैसे दिन विशेष में प्रेमी-प्रेमिका के बीच दिन कैसा रहेगा, एक दूसरे के प्रति आपसी रिश्ता मजबूती की ओर बढ़ेगा या फिर किसी तरह की रुकावट आने वाली है इस सबके बारे में संकेत मिल जाता है। वहीं जो जातक वैवाहिक जीवन में है उनके लिए दिन कैसा रहने वाला होगा, जीवनसाथी के प्रति संबंध पहले से मजबूत होगा या किसी तरह का मनमुटाव तो नहीं होगा आदि के संकेत मिल जाते हैं। तो आइए दैनिक लव राशिफल के माध्यम से जानते हैं सभी 12 राशि के जातकों के लिए कैसा बीतेगा पूरा दिन...
विज्ञापन
2 of 13
लव राशिफल
- फोटो : amar ujala
मेष लव राशिफल (Aries Love Horoscope): विवाह या सगाई में बड़े बुजुर्गो के हस्तक्षेप के कारण रूकावट आ सकती है। लव बर्डस के लिए दिन अच्छा है। रोमांस का मौका मिलेगा जीवन साथी के लिये प्रगतिशील दिन रहेगा। आज प्रेमी के ऊपर खर्चा कर सकते हैं।
विज्ञापन
3 of 13
लव राशिफल
- फोटो : amar ujala
वृष लव राशिफल (Taurus Love Horoscope):लव रिलेशन में विश्वास और प्रेम बढ़ेगा। जरूरत है लवर पर विश्वास करने की। आपकी अविश्वास की भावना बढ़ते हुए रिश्तों पर रोक लगा सकती है। प्रेमियों के लिये दिन उत्तम है। विवाहित जन की अनबन की सम्भावना है। विदेश में विवाह की इच्छा है तो पूरी होगी।
4 of 13
लव राशिफल
- फोटो : amar ujala
मिथुन लव राशिफल (Gemini Love Horoscope):घर परिवार के कारण पति पत्नी में झगड़ा हो सकता है। आपका प्रयास रहेगा कि घर में प्रेम बना रहे। जीवनसाथी को अचानक धन लाभ हो सकता है। सोशल मीडिया पर ज्यादा सक्रियता रहेगी। दिमाग में कन्फ्यूजन के कारण गलत निर्णय ले सकते हैं।
विज्ञापन
5 of 13
लव राशिफल
- फोटो : amar ujala
कर्क लव राशिफल (Cancer Love Horoscope): नये प्रेम सम्बन्धों की शुरूआत जीवन में खुशियाँ लायेगी। किसी भी छोटी बात के कारण लवर के साथ लड़ाई हो सकती है। जीवन साथी के साथ अच्छा व्यवहार यदि नहीं है तो रिश्तों में अनुकूलता नहीं रहेगी। परिवार में धन, आमदनी को लेकर तनाव आ सकता है।
विज्ञापन
6 of 13
लव राशिफल
- फोटो : amar ujala
सिंह लव राशिफल (Leo Love Horoscope): पहली नजर में प्यार हो सकता है। एक्साईटमेंट भरा दिन रहेगा। आज शरमायें नहीं प्रेमी को प्रपोज कर दें नहीं तो पछताते रह जायेंगे।
विज्ञापन
7 of 13
लव राशिफल
- फोटो : amar ujala
कन्या लव राशिफल (Virgo Love Horoscope):रोमांचक और रोमांस से भरा दिन रहेगा। लव पार्टनर के साथ अद्भुत पल बितायेंगे। अपने साथी को इम्प्रेस करेंगे। आपके आकर्षण और स्मार्टनेस का लोग लोहा मानेंगे। पति पत्नी के जीवन में सुकून आयेगा।
8 of 13
लव राशिफल
- फोटो : amar ujala
तुला लव राशिफल (Libra Love Horoscope):व्यस्तता के कारण अपने लव पार्टनर को समय नहीं दे पायेंगे। विवाहित जातकों के बीच कुछ गलतफहमियां उत्पन्न हो सकती है। आपसी समझदारी मधुरता को बढ़ायेगी। विवाह के इच्छुक जातकों में मुश्किलें आ सकती है।
9 of 13
लव राशिफल
- फोटो : amar ujala
वृश्चिक लव राशिफल (Scorpio Love Horoscope):मन आज उदास रहेगा। धन का व्यय अधिक होगा। आप में क्षमता है उसका सही उपयोग करें। लव रिलेशन में कार्यवश दूरियां आ सकती हैं। नए लव पार्टनर की तलाश पूरी होगी। पति की नौकरी में अड़चने आ सकती है।
10 of 13
लव राशिफल
- फोटो : istock
धनु लव राशिफल (Saggitarius Love Horoscope): किसी भी चीज की अधिकता बुरी होती है। आपके मिजाज की रंगीनी आपको परेशानी में डाल सकती है। लव पार्टनर अधिक मांगें कर सकता है। खूबसूरत लगने के लिये आप कुछ भी करेंगे। जीवनसाथी के साथ घर का बजट बनायें। आने वाले समय में खर्चे अधिक हैं।
11 of 13
लव राशिफल
- फोटो : amar ujala
मकर लव राशिफल (Capricorn Love Horoscope): प्रेमी से झगड़ा हो सकता है जरूरत है दृष्टिकोण बदलने की। प्रगति का दिन है। महत्वपूर्ण निर्णय लेने पड़ेंगे। उन्हें अपनी सोच के कारण खराब न करें। कहीं फंस गये ऐसा महसूस कर सकते हैं। शांति बनाये रखें। शाम बेहतर होगी।
12 of 13
लव राशिफल
- फोटो : amar ujala
कुंभ लव राशिफल (Aquarius Love Horoscope): धन और बच्चों के प्रति चिंतित रहेंगे। अनावश्यक खर्चे होंगे। विवाहित जन अपने रिश्तों में ताजगी लाने के लिये इंट्रेस्टिंग विकल्प सोच सकते हैं। प्यार भरी बात आपसी तकरार को कम करेगी।
मीन लव राशिफल (Pisces Love Horoscope):अगर आप अकेले हैं तो आपकी यात्राऐं ज्यादा होंगी। नएलोगो से मिलेंगे नये रिश्ते बनेंगे। आपको कोई पसन्द भी आ सकता है। जिसके साथ आपकी दोस्ती लम्बी चलेगी। शादी शुदा दम्पत्ति को धन निवेश करने से पहले स्थिति का आंकलन कर लेना चाहिए।