फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Horoscope Today 02 June : मेष, कर्क और सिंह समेत तीन राशि वालों को नौकरी में तरक्की और आय में होगी बढ़ोतरी, पढ़ें दैनिक राशिफल

Thu, 02 Jun 2022 12:06 AM IST
विनोद शुक्ला ज्योतिष डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली
विज्ञापन
1 of 13
dainik rashifal : आज आपकी सामाजिक स्तर पर प्रतिष्ठा बढ़ सकती है, जिसके कारण आप प्रसन्न रहेंगे। यदि आपने किसी व्यक्ति को धन उधार दिया, तो आपको उस धन को वापस मिल पाना मुश्किल होगा - फोटो : अमर उजाला
Daily Horoscope | Aaj Ka Rashifal
ज्योतिषशास्त्र (Astrology) में राशिफल के माध्यम से विभिन्न काल-खण्डों के बारे में भविष्यवाणी की जाती है। जहां दैनिक राशिफल रोजाना की घटनाओं को लेकर भविष्यकथन करता है,वहीं साप्ताहिक, मासिक एवं वार्षिक राशिफल में क्रमशः सप्ताह, महीने और साल की भविष्यकथन होते हैं। दैनिक राशिफल (Dainik Rashifal) ग्रह-नक्षत्र की चाल पर आधारित फलादेश है, जिसमें सभी राशियों (मेष, वृष, मिथुन, कर्क, सिंह, कन्या, तुला, वृश्चिक, धनु, मकर, कुंभ और मीन) का दैनिक भविष्यफल विस्तार से बताया जाता है। इस राशिफल को निकालते समय ग्रह-नक्षत्र के साथ साथ पंचांग की गणना का विश्लेषण किया जाता है। आज के राशिफल में आपके लिए नौकरी, व्यापार, लेन-देन, परिवार और मित्रों के साथ संबंध, सेहत और दिन भर में होने वाली शुभ-अशुभ घटनाओं का भविष्यफल होता है। इस राशिफल को पढ़कर आप अपनी दैनिक योजनाओं को सफल बनाने में कामयाब रहेंगे। जैसे दैनिक राशिफल ग्रह-नक्षत्र की चाल के आधार पर आपको यह बताएगा कि आज के दिन आपके सितारे आपके अनुकूल हैं या नहीं। आज आपको किन चुनौतियों का सामना करना पड़ सकता है या फिर किस तरह के अवसर आपको प्राप्त हो सकते हैं। दैनिक राशिफल को पढ़कर आप दोनों ही परिस्थिति (अवसर और चुनौतियों) के लिए तैयार हो सकते हैं।
विज्ञापन

2 of 13
mesh rashifal 2022 - फोटो : अमर उजाला
मेष दैनिक राशिफल (Aries Daily Horoscope) 
आज का दिन आपके लिए उत्तम रूप से फलदायक रहेगा। यदि संतान के विवाह में कोई बाधा आ रही थी,तो वह समाप्त होगी। जीवनसाथी का सहयोग व सानिध्य पाकर  आप परिवार में चल रही कलह को भी आसानी से समाप्त कर पाएंगे। अविवाहित जातकों के जीवन में किसी नए मेहमान की दस्तक हो सकती है। आपको अपने जीवन में कड़वाहट को मिठास में बदलने की कला को सीखना होगा,तभी आप अपना काम उनसे निकलवाने में कामयाब रहेंगे। रात्रि का समय आप अपने मित्रों के साथ मौज मस्ती में व्यतीत करेंगे।
विज्ञापन

3 of 13
TAURUS RASHIFAL - फोटो : अमर उजाला
वृष दैनिक राशिफल (Taurus Daily Horoscope)
आज आप मन में शांति व संतोष बनाए रखेंगे। नए अनुबंधों से आपकी पद प्रतिष्ठा में वृद्धि होगी लेकिन आपका कोई शत्रु आपके अधिकारियों से आपकी चुगली लगा सकता है,जिसके बाद आपको उनसे डांट खानी पड़ सकती है,लेकिन जीवनसाथी की तरक्की देखकर आपको प्रसन्नता होगी। संतान आपके द्वारा सौपे गए किसी कार्य को समय पर पूरा करके देगी। रात्रि के समय कुछ अप्रिय व्यक्तियों के मिलने से आपको अनावश्यक कष्ट का सामना करना पड़ सकता है। राजनीतिक क्षेत्र में किए गए प्रयासों में आपको सफलता मिलेगी।

4 of 13
Gemini - फोटो : अमर उजाला
मिथुन दैनिक राशिफल (Gemini Daily Horoscope)
आज आपके हाथ कई काम एक साथ आने से आपकी व्याकाग्रता बढ़ सकती है। आपको अपनी किसी प्रिय व मूल्यवान वस्तु के खोने व चोरी होने का भय सताएगा। यदि अक्समात किसी से कोई लड़ाई झगड़ा हुआ,तो उसमें आपको दूर रहना होगा,नहीं तो वह कानूनी हो सकता है। कार्यक्षेत्र में आपको कोई आपकी पसंदीदा कार्य सौंपा जाएगा,जिसके कारण आपका कार्य करने को मन करेगा। संतान को शिक्षा के क्षेत्र में आशातीत सफलता मिलने से आपके मन में हर्ष बना रहेगा। सायंकाल के समय आप किसी मांगलिक कार्यक्रम में सम्मिलित होंगे।
विज्ञापन

5 of 13
Cancer - फोटो : अमर उजाला
कर्क दैनिक राशिफल (Cancer Daily Horoscope) 
आज का दिन आपकी राज्य मान व प्रतिष्ठा में वृद्धि लेकर आएगा। संतान के प्रति आप अपने दायित्वों की पूर्ति करने में सफल रहेंगे। परिवार में कोई सदस्य आपकी धन संबंधित मदद कर सकता है। यदि भाई और बहनों से आपका कोई लड़ाई झगड़ा चल रहा था,तो उसमें आपको माफी भी मांगनी पड़ सकती है। जो लोग रोजगार के लिए लंबे समय से इधर-उधर भटक रहे हैं,उन्हें कोई शुभ सूचना सुनने को मिलेगी। आपको किसी उत्तम संपत्ति की प्राप्ति हो सकती है। सायंकाल के समय प्रिय व्यक्तियों के दर्शन से आपको कोई शुभ सूचना भी सुनने को मिल सकती है।
विज्ञापन

6 of 13
Leo - फोटो : अमर उजाला
सिंह दैनिक राशिफल (Leo Daily Horoscope)
आज का दिन आपके लिए मध्यम रूप से फलदायक रहेगा। कार्यक्षेत्र में आपके कुछ नए विरोधी भी उत्पन्न होंगे,जो आपस में लड़कर नष्ट हो जाएंगे,जिनके लिए आपको कुछ भी नहीं करना है,लेकिन आपको किसी वरिष्ठ अधिकारी से बातचीत करते समय वाणी की मधुरता को नहीं खोना है। आपको आमदनी के नए स्त्रोत प्राप्त होंगे, जिनसे आप आर्थिक स्थिति को मजबूत करने में सफल रहेंगे। शिक्षा व प्रतियोगिता के क्षेत्र में आपको विशेष सफलता मिलती दिख रही है। यदि आपको कोई नेत्रों से संबंधित समस्या है,तो उसमें आपको डॉक्टरी परामर्श अवश्य लेना होगा।
विज्ञापन

7 of 13
Virgo - फोटो : अमर उजाला
कन्या दैनिक राशिफल (Virgo Daily Horoscope)
संतान पक्ष की ओर से कोई संतोषजनक समाचार सुनने को मिलेगा,जिससे आपको उनके करियर में आ रही समस्या का हल भी मिलेगा। रोजगार व व्यापार के क्षेत्र में जारी प्रयासों को आपको बनाए रखना है,तभी आप किसी मुद्दे पर पहुंच पाएंगे। शुभ खर्च होंगे और धन में  वृद्धि होगी। यदि किसी कानूनी विवाद के मुकदमे मे फंसे हुए थे, तो उसमें आपको जीत मिल सकती है। आपकी किसी नए वाहन को खरीदने की मन की इच्छा भी पूरी होगी। माताजी से आपको कोई खुशखबरी सुनने को मिलेगी। परिवार में यदि कोई विवाद सदस्यों के बीच चल रहा था तो वह भी आज समाप्त होगा।

8 of 13
Virgo - फोटो : अमर उजाला
तुला दैनिक राशिफल (Libra Daily Horoscope)
आज आपके चारों ओर का वातावरण सुखमय रहेगा,जिसके कारण आपका मन परेशान रहेगा और आपके मन में कुछ नए नए विचार आएंगे पर्याप्त मात्रा में धन हाथ आ जाने से आपको सुख मिलेगा,लेकिन आपको किसी से कोई गलत व्यवहार नहीं करना है,ना ही किसी का दिल दुखाना है। आपको पास व दूर की यात्रा पर जाने का मौका मिलेगा। घर परिवार के सदस्यों की खुशियां बढ़ेगी और यदि कोई लेन-देन की कोई बड़ी समस्या आ रही थी,तो आपको उसका हल भी परिवार के सदस्यों के साथ बैठकर मिलेगा। प्रेम जीवन जी रहे लोगों के बीच कोई वाद विवाद हो सकता है,जिसे उन्हें आपस में मिलजुलकर ही सुलझाना बेहतर रहेगा।

9 of 13
Scorpio - फोटो : अमर उजाला
वृश्चिक दैनिक राशिफल (Scorpio Daily Horoscope)
आज का दिन आपके लिए स्वास्थ्य के दृष्टिकोण से आपके कुछ कष्टकारी रहेगा,क्योंकि आपके पुराने रोग फिर से पलटी मार सकते हैं,जो आपको पहले से भी अधिक कष्ट देंगे। यदि ऐसा हो,तो उसमें आपको जांच व डॉक्टरी परामर्श लेना बेहतर रहेगा। विद्यार्थियों को शिक्षा में आ रही समस्याओं का समाधान अपने गुरुजनों से मिलेगा। सामाजिक क्षेत्रों में कार्यरत लोगों को आज किसी नए कार्य को लेकर प्रसन्न रहेंगे। संतान द्वारा किसी ऐसे कार्य को अंजाम दिया जाएगा,जिससे आपके कुल का नाम रोशन होगा।

10 of 13
Sagittarius - फोटो : अमर उजाला
धनु दैनिक राशिफल (Sagittarius Daily Horoscope)
आज आपको शासन सत्ता के गठजोड़ का लाभ मिलता दिख रहा है। आप कार्यक्षेत्र में विरोधियों को अपनी प्रशंसा करते देखकर हैरान होंगे। आपको सामाजिक व सांस्कृतिक कार्यक्रमों में भाग लेने के कुछ अवसर प्राप्त होंगे और आप संतान के लिए किसी नए व्यवसाय की शुरुआत कर सकते हैं,जिसके लिए दिन उत्तम रहेगा। ससुराल पक्ष से पर्याप्त मात्रा में धन हाथ लगने से आप कर्ज उतारने में कामयाब रहेंगे। आपको अत्यधिक तले भुने व बाहर के खानपान से परहेज रखना बेहतर रहेगा,नहीं तो पेट खराब हो सकता है।

11 of 13
Capricorn - फोटो : अमर उजाला
मकर दैनिक राशिफल (Capricorn Daily Horoscope)
आज का दिन रोजगार की दिशा में कार्यरत लोगों के लिए प्रसन्नता दिलाने वाला रहेगा,क्योंकि उन्हें कोई शुभ सूचना सुनने को मिलेगी। पारिवारिक व आर्थिक मामलों में आप सफलता अवश्य प्राप्त करेंगे। यदि परिवार के सदस्यों में कोई मनमुटाव चल रहा  था,तो वह भी समाप्त होगा। रात्रि के समय आपके घर कुछ परिस्थितियों का आगमन हो सकता है,जिसमें परिवार के सभी सदस्य व्यस्त नजर आएंगे। आज आपको माता पिता के स्वास्थ्य के प्रति भी सचेत कर रखना होगा। कार्यक्षेत्र में आपको अपने अधिकारियों का पूरा सहयोग मिलेगा।

12 of 13
Aquarius - फोटो : अमर उजाला
कुंभ दैनिक राशिफल  (Aquarius Daily Horoscope)
आज का दिन आपके लिए कुछ परेशानी भरा रहेगा। आपको किसी विपरीत समाचार को सुनकर अकस्मात यात्रा पर जाना पड़ सकता है,इसलिए आपको सावधान रहना होगा। स्वास्थ्य सुख में भी कुछ व्यवधान आ सकते हैं,जिसके कारण आप परेशान रहेंगे। व्यापार कर रहे लोगों को मन मुताबिक लाभ नहीं मिलेगा,लेकिन फिर भी वह अपने खर्चे निकालने में कामयाब रहेंगे। यदि किसी से उधार लेंगे,तो वह आपको आसानी से मिल जाएगा। आपका अपने परिवार का कोई सदस्य आपसे कुछ कड़वे शब्द बोल सकता है। माताजी से यदि कोई वाद विवाद चल रहा है,तो वह समाप्त होगा।
विज्ञापन

13 of 13
Pisces - फोटो : अमर उजाला
मीन दैनिक राशिफल (Pisces Daily Horoscope)
आज का दिन आप संतान के शिक्षा से संबंधित कुछ कामों में व्यतीत करेंगे और आप धार्मिक क्षेत्रों की यात्रा पर भी जाने की योजना बना सकते हैं। यदि आपको किसी गरीब की सेवा करने का मौका मिले,तो आवश्यक करें। दांपत्य जीवन में यदि कोई अवरोध चला आ रहा है,तो वह समाप्त होगा। बिजनेस कर रहे लोगों को किसी अनुभवी व्यक्ति से सलाह की आवश्यकता होगी,जिसके बाद वह बिजनेस में मन मुताबिक लाभ कमाने में कामयाब रहेंगे। पुण्य कार्य पर भी कुछ नया करेंगे। विदेश में रह रहे किसी परिजन से आपको कोई शुभ सूचना सुनने को मिल सकती है।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें