लव राशिफल (Daily Love Rashifal)
पढ़ें चंद्र राशि पर आधारित लव राशिफल (Daily Love Rashifal) और जानें प्रेम जीवन के लिहाज से कैसे गुजरेगा दिन। यह दैनिक प्रेम राशिफल चंद्रमा की गणना पर आधारित है। आप लव राशिफल के माध्यम से अपने प्रेम जीवन और वैवाहिक जीवन से जुड़ी भविष्यवाणी को जान सकते हैं। प्रेम और वैवाहिक जीवन में जो जातक एक-दूसरे से प्रेम के बंधन में बंधे हुए हैं चंद्र राशि की गणना के आधार पर रोज होने वाली वार्ता के संबंध में भविष्यवाणी की जाती है। जैस दिन विशेष में प्रेमी-प्रेमिका के बीच दिन कैसा रहेगा, एक दूसरे के प्रति आपसी रिश्ता मजबूती की ओर बढ़ेगा या फिर किसी तरह की रूकावट आने वाली है इस सबके बारे में संकेत मिल जाता है। वहीं जो जातक वैवाहिक जीवन में है उनके लिए दिन कैसा रहने वाला होगा, जीवनसाथी के प्रति संबंध पहले से मजबूत होगा या किसी तरह का मनमुटाव तो नहीं होगा आदि के संकेत मिल जाते हैं। तो आइए दैनिक लव राशिफल के माध्यम से जानते हैं सभी 12 राशि के जातकों के लिए कैसा बीतेगा पूरा दिन...
विज्ञापन
2 of 13
love rashifal
- फोटो : अमर उजाला
मेष लव राशिफल (Aries Love Horoscope): प्रेम जीवन में रहने वाले जातकों को दिन रोमांटिक रहेगा। एक दूसरे संग मिलकर बहुत सारी बाते होंगी । गृहस्थ जीवन बिता रहे लोगों के लिए भी आज का दिन अच्छा रहेगा।
विज्ञापन
3 of 13
love rashifal
- फोटो : अमर उजाला
वृष लव राशिफल (Taurus Love Horoscope): भाग्य का साथ आज गृहस्थ जीवन जीने वाले जातकों का भरपूर प्राप्त होगा। प्रेम जीवन सामान्य रहेगा। लव पार्टनर से फोन से बातचीत होगी। कई बाहर शाम के समय घूमने जाने का प्लान बन सकता है।
4 of 13
love rashifal
- फोटो : अमर उजाला
मिथुन लव राशिफल (Gemini Love Horoscope): वैवाहिक जीवन जीने वाले जातकों के लिए आज कुछ तनाव भरा दिन रह सकता है लेकिन यह दौर दिन में कुछ घंटो के लिए ही रहेगा। गृहस्थ जीवन शांतिपूर्ण और प्रेम से भरपूर रहेगा। प्रेम जीवन जीने वालों को भी अच्छे नतीजे मिलेंगे।
विज्ञापन
5 of 13
love rashifal
- फोटो : अमर उजाला
कर्क लव राशिफल (Cancer Love Horoscope): आज प्रेम जीवन में जीने वाले जातकों के लिए दिन बहुत ही रोमांटिक तरीके से बीतेगा।गृहस्थ जीवन तनावपूर्ण रहेगा। जीवनसाथी को आपकी चिंता दिखाई दे सकती है। प्रेम जीवन जीने वालों को सुखद नतीजे मिलेंगे।
विज्ञापन
6 of 13
love rashifal
- फोटो : अमर उजाला
सिंह लव राशिफल (Leo Love Horoscope): आज पति-पत्नी का जीवन खुशनुमा रहेगा। लाइफ पार्टनर आज आपसे कुछ ऐसी बात कहेगा जिसे सुनकर आपका दिन बन सकता है। प्रेम जीवन जीने वालों को भी आज सुख मिलेगा। पार्टनर से मिलने की चिंता रहेगी।
विज्ञापन
7 of 13
love rashifal
- फोटो : अमर उजाला
कन्या लव राशिफल (Virgo Love Horoscope): आपके लिए दिन सुखद और प्रेम पूर्वक रहने वाला होगा। दांपत्य जीवन सामान्य रहेगा। आपको अपने जीवनसाथी और संतान की चिंता रहेगी। प्रेम जीवन जीने वालों के लिए आज का दिन मजबूती देने वाला साबित होगा।
8 of 13
love rashifal
- फोटो : अमर उजाला
तुला लव राशिफल (Libra Love Horoscope): दिन का ज्यादातर समय आज प्रेमी- प्रेमिका संग मतभेद को सुलझाने में व्यतीत होगा। प्रेम जीवन में रोमांस और प्रेम होने के बावजूद हल्की-फुल्की झड़प हो सकती है। गृहस्थ जीवन खुशनुमा रहेगा
9 of 13
love rashifal
- फोटो : अमर उजाला
वृश्चिक लव राशिफल (Scorpio Love Horoscope): वृश्चिक राशि के जातकों के लिए आज का दिन मिलजुला बीतेगा। गृहस्थ जीवन में तनाव रहेगा। जीवनसाथी का मूड भी आपसे कुछ उखड़ा-उखड़ा रह सकता है। प्रेम जीवन जीने वालों को अच्छे नतीजे मिलेंगे। प्रियतम आपकी पूरी हेल्प करेगा।
10 of 13
love rashifal
- फोटो : अमर उजाला
धनु लव राशिफल (Sagittarius Love Horoscope): आज का दिन प्रेम के लिए किसी वरदान से कम नहीं होगा।प्रेम जीवन में अच्छे पल बिताने का मौका मिलेगा। अपने प्रिय से आपके संबंध सुधरेंगे। गृहस्थ जीवन जीने वालों को भी आज अच्छा समाचार सुनने को मिल सकता है।
11 of 13
love rashifal
- फोटो : अमर उजाला
मकर लव राशिफल (Capricorn Love Horoscope): प्रेम जीवन बिता रहे लोगों के लिए आज का दिन अच्छा रहेगा। आपका प्रिय आपको खुश रखने की पूरी कोशिश करेगा और आपके लिए कोई बड़ी मदद करेगा।
12 of 13
love rashifal
- फोटो : अमर उजाला
कुंभ लव राशिफल (Aquarius Love Horoscope): गृहस्थ जीवन में प्रेम बढ़ेगा और रोमांस के अवसर आएंगे। साथ बैठकर बड़ी अच्छी बातें करेंगे जिससे रिश्ते का तनाव छूमंतर हो जाएगा। प्रेम जीवन बिताने वालों के लिए आज का दिन अच्छा है। आपका प्रिय आपको खुश रखेगा।
मीन लव राशिफल (Pisces Love Horoscope): दांपत्य जीवन उतार-चढ़ाव के बीच रहेगा। जीवनसाथी के व्यवहार को समझने में असुविधा होगी, लेकिन प्रेम जीवन बिता रहे लोग प्यार के सागर में डूबे रहेंगे।