फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

लव राशिफल 29 जून 2021: आपके प्रेम और वैवाहिक जीवन के लिए कैसा रहेगा दिन

Tue, 29 Jun 2021 07:20 AM IST
विनोद शुक्ला ज्योतिष डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली
विज्ञापन
1 of 13
दैनिक लव राशिफल - फोटो : अमर उजाला
29 जून 2021 का लव राशिफल (Daily Love Rashifal)
चंद्र राशि पर आधारित 29 जून 2021 का लव राशिफल (Daily Love Rashifal) और जानें प्रेम जीवन के लिहाज से कैसे गुजरेगा दिन। यह दैनिक प्रेम राशिफल चंद्रमा की गणना पर आधारित है। आप लव राशिफल के माध्यम से अपने प्रेम जीवन और वैवाहिक जीवन से जुड़ी भविष्यवाणी को जान सकते हैं। प्रेम और वैवाहिक जीवन में जो जातक एक-दूसरे से प्रेम के बंधन में बंधे हुए हैं चंद्र राशि की गणना के आधार पर रोज होने वाली वार्ता के संबंध में भविष्यवाणी की जाती है। जैस दिन विशेष में प्रेमी-प्रेमिका के बीच दिन कैसा रहेगा, एक दूसरे के प्रति आपसी रिश्ता मजबूती की ओर बढ़ेगा या फिर किसी तरह की रूकावट आने वाली है इस सबके बारे में संकेत मिल जाता है। वहीं जो जातक वैवाहिक जीवन में है उनके लिए दिन कैसा रहने वाला होगा, जीवनसाथी के प्रति संबंध पहले से मजबूत होगा या किसी तरह का मनमुटाव तो नहीं होगा आदि के संकेत मिल जाते हैं। तो आइए दैनिक लव राशिफल के माध्यम से जानते हैं सभी 12 राशि के जातकों के लिए कैसा बीतेगा पूरा दिन...
विज्ञापन

2 of 13
love rashifal - फोटो : अमर उजाला
मेष लव राशिफल (Aries Love Horoscope) दांपत्य जीवन खुशनुमा रहेगा। आज ससुराल पक्ष के लोगों का हालचाल पूछकर दिल को तसल्ली होगी। प्रेम जीवन में समस्याएं आ सकती हैं।
विज्ञापन

3 of 13
love rashifal - फोटो : अमर उजाला
वृष लव राशिफल (Taurus Love Horoscope) दांपत्य जीवन में आप किसी नीरसता का शिकार हो सकते हैं। प्रेम जीवन जी रहे लोगों को रोमांस का अवसर मिलेगा और अपने दिल की बात अपने दिलबर को कहने में संकोच नहीं करेंगे। 


4 of 13
love rashifal - फोटो : अमर उजाला
मिथुन लव राशिफल (Gemini Love Horoscope) प्रेम जीवन में आज का दिनमान सामान्य रहेगा। लव पार्टनर को आपसे ये शिकायत हो सकती है आप उन्हें पर्याप्त समय नहीं देते हैं। दांपत्य जीवन में तनाव में कमी आएगी। 
विज्ञापन

5 of 13
love rashifal - फोटो : अमर उजाला
कर्क लव राशिफल (Cancer Love Horoscope) शादीशुदा जीवन में थोड़ा तनाव रह सकता है। जीवनसाथी और संतान को लेकर आप चिंतित रहेंगे। प्रेम जीवन जीने वालों के लिए आज का दिन बढ़िया रहेगा। साथी के मिजाज से दिल खुश रहेगा।
विज्ञापन

6 of 13
love rashifal - फोटो : अमर उजाला
सिंह लव राशिफल (Leo Love Horoscope) शादीशुदा जातकों के दांपत्य जीवन में प्रेम और स्नेह बढ़ेगा। गिले-शिकवे दूर होंगे। यदि आप सिंगल हैं तो किसी दोस्त की मदद से आपकी किसी शख्स से खास दोस्ती हो सकती है। 
विज्ञापन

7 of 13
love rashifal - फोटो : अमर उजाला
कन्या लव राशिफल (Virgo Love Horoscope) दांपत्य जीवन में प्रेम बना रहेगा। लेकिन दोनों के तकरार भी देखने को मिलेगी। वहीं जो लोग प्रेम जीवन में हैं, उनके लिए भी आज का दिन अच्छा रहने वाला है। प्रियतम आज आपके मूड को ठीक करेगा।

8 of 13
love rashifal - फोटो : अमर उजाला
तुला लव राशिफल (Libra Love Horoscope) प्रेम जीवन में किसी अपने ही निकटवर्ती व्यक्ति का हस्तक्षेप हो सकता है, जो आपको पसंद नहीं आएगा, इसलिए थोड़ा सावधानी बरतें। दांपत्य जीवन जीने वालों के लिए आज का दिन बढ़िया रहेगा।

9 of 13
love rashifal - फोटो : अमर उजाला
वृश्चिक लव राशिफल (Scorpio Love Horoscope) प्रेम जीवन सामान्य रहेगा। हल्की-फुल्की नोकझोंक हो सकती है। दांपत्य जीवन जीने वाले लोगों के लिए आज का दिन बढ़िया रहेगा।

10 of 13
love rashifal - फोटो : अमर उजाला
धनु लव राशिफल (Sagittarius Love Horoscope) दांपत्य जीवन अच्छा रहेगा। हालांकि जीवनसाथी आपसे आपके घरवालों की शिकायत कर सकता है। प्रेम जीवन में भी सुखद नतीजे मिलेंगे। लव पार्टनर के साथ पुरानी यादें ताजा होंगी।

11 of 13
love rashifal - फोटो : अमर उजाला
मकर लव राशिफल (Capricorn Love Horoscope) दांपत्य जीवन खुशियों से भरपूर रहेगा। प्रेम जीवन जीने वालों को भी अच्छे नतीजे मिलेंगे लेकिन आपका प्रिय कुछ डिमांडिंग हो सकता है, जिसके लिए आपको थोड़ी परेशानी उठानी पड़ेगी।

12 of 13
love rashifal - फोटो : अमर उजाला
कुंभ लव राशिफल (Aquarius Love Horoscope) आपके दांपत्य जीवन में प्रेम बढ़ेगा। आपको रोमांस के खूब अवसर मिलेंगे। जीवन साथी खुश रहेगा। प्रेम जीवन जीने वालों के लिए भी आज का दिन अच्छा है। 
विज्ञापन

13 of 13
love rashifal - फोटो : अमर उजाला
मीन लव राशिफल (Pisces Love Horoscope) दांपत्य जीवन अच्छा रहेगा। जीवनसाथी का मजाकिया अंदाज आपके तनाव को कम करेगा। प्रेम जीवन जीने वालों के लिए दिन अनुकूल है। यदि सिंगल हैं तो आपको कहीं से ग्रीन सिग्नल मिलने की संभावना है।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें