फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

लव राशिफल 28 जून 2021: आपके प्रेम और वैवाहिक जीवन के लिए कैसा रहेगा दिन

Mon, 28 Jun 2021 06:53 AM IST
विनोद शुक्ला ज्योतिष डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली
विज्ञापन
1 of 13
दैनिक लव राशिफल - फोटो : अमर उजाला
28 जून 2021 का लव राशिफल (Daily Love Rashifal)
चंद्र राशि पर आधारित 28 जून 2021 का लव राशिफल (Daily Love Rashifal) और जानें प्रेम जीवन के लिहाज से कैसे गुजरेगा दिन। यह दैनिक प्रेम राशिफल चंद्रमा की गणना पर आधारित है। आप लव राशिफल के माध्यम से अपने प्रेम जीवन और वैवाहिक जीवन से जुड़ी भविष्यवाणी को जान सकते हैं। प्रेम और वैवाहिक जीवन में जो जातक एक-दूसरे से प्रेम के बंधन में बंधे हुए हैं चंद्र राशि की गणना के आधार पर रोज होने वाली वार्ता के संबंध में भविष्यवाणी की जाती है। जैस दिन विशेष में प्रेमी-प्रेमिका के बीच दिन कैसा रहेगा, एक दूसरे के प्रति आपसी रिश्ता मजबूती की ओर बढ़ेगा या फिर किसी तरह की रूकावट आने वाली है इस सबके बारे में संकेत मिल जाता है। वहीं जो जातक वैवाहिक जीवन में है उनके लिए दिन कैसा रहने वाला होगा, जीवनसाथी के प्रति संबंध पहले से मजबूत होगा या किसी तरह का मनमुटाव तो नहीं होगा आदि के संकेत मिल जाते हैं। तो आइए दैनिक लव राशिफल के माध्यम से जानते हैं सभी 12 राशि के जातकों के लिए कैसा बीतेगा पूरा दिन...
विज्ञापन

2 of 13
love rashifal - फोटो : अमर उजाला
मेष लव राशिफल (Aries Love Horoscope)  शादीशुदा लोगों का गृहस्थ जीवन बहुत बढ़िया तरीके से आगे बढ़ेगा। प्रेम जीवन बिता रहे लोगों को रोमांस के साथ दिन बिताने का मौका मिलेगा।
विज्ञापन

3 of 13
love rashifal - फोटो : अमर उजाला
वृष लव राशिफल (Taurus Love Horoscope) शादीशुदा लोगों के गृहस्थ जीवन में तनाव की रेखाएं देखने को मिलेंगी। सावधानी रखकर मामले को सुलझाने की कोशिश करें। प्रेम जीवन बिता रहे लोगों के लिए दिनमान मध्यम रहेगा। 

4 of 13
love rashifal - फोटो : अमर उजाला
मिथुन लव राशिफल (Gemini Love Horoscope) शादीशुदा लोगों के गृहस्थ जीवन के लिए दिनमान अच्छा है। जीवनसाथी के साथ कहीं बाहर खाने जा सकते हैं। प्रेम जीवन बिता रहे लोगों के लिए दिनमान बढ़िया है।






 
विज्ञापन

5 of 13
love rashifal - फोटो : अमर उजाला
कर्क लव राशिफल (Cancer Love Horoscope) प्रेम जीवन बिता रहे लोग अपने प्रिय के बर्ताव से थोड़े निराश हो सकते हैं। शादीशुदा लोगों के गृहस्थ जीवन में तनाव कम होगा। 
विज्ञापन

6 of 13
love rashifal - फोटो : अमर उजाला
सिंह लव राशिफल (Leo Love Horoscope)  प्रेम जीवन बिता रहे लोगों के लिए दिनमान बढ़िया रहेगा। अपनी शादी के बारे में सोचेंगे। शादीशुदा लोगों का गृहस्थ जीवन रोमांस से भरा रहेगा।
विज्ञापन

7 of 13
love rashifal - फोटो : अमर उजाला
कन्या लव राशिफल (Virgo Love Horoscope) प्रेम जीवन बिता रहे लोगों को निराशा से बाहर निकलने में सफलता मिलेगी। अपने मन के वहम को दूर करने में प्रिय का सहयोग रहेगा। शादीशुदा लोगों का गृहस्थ जीवन अच्छा रहेगा लेकिन जीवन साथी कुछ ऐसी बातें जरूर कह सकता है जो आपको अच्छी ना लगें। 

8 of 13
love rashifal - फोटो : अमर उजाला
तुला लव राशिफल (Libra Love Horoscope) प्रेम जीवन में रोमांस रहेगा। एक दूसरे के साथ दिल की बात कह कर खुद को हल्का महसूस करेंगे। शादीशुदा लोगों का गृहस्थ जीवन भी बहुत खुशनुमा रहेगा। काम के सिलसिले में दिन अच्छा है।
 

9 of 13
love rashifal - फोटो : अमर उजाला
वृश्चिक लव राशिफल (Scorpio Love Horoscope)  शादीशुदा लोगों के गृहस्थ जीवन में थोड़ा तनाव दिखेगा लेकिन जीवन साथी आपका साथ देगा। प्रेम जीवन बिता रहे लोगों को प्रिय के बर्ताव से थोड़ी निराशा होगी।

10 of 13
love rashifal - फोटो : अमर उजाला
धनु लव राशिफल (Sagittarius Love Horoscope) शादीशुदा लोगों के गृहस्थ जीवन के लिए आज का दिनमान मजबूत रहेगा। आपसी समझदारी विकसित होगी। प्रेम जीवन बिता रहे लोगों के लिए दिनमान वैसे तो अच्छा है, लेकिन कोई झड़प ना हो, इसलिए कुछ गलत ना बोले।

11 of 13
love rashifal - फोटो : अमर उजाला
मकर लव राशिफल (Capricorn Love Horoscope) शादीशुदा लोगों के गृहस्थ जीवन में दिनमान सामान्य रहेगा। जीवनसाथी का सहयोग मिलेगा। प्रेम जीवन बिता रहे लोग मन में किसी गलतफहमी के चलते अपने प्रिय से झगड़ा कर सकते हैं। 

12 of 13
love rashifal - फोटो : अमर उजाला
कुंभ लव राशिफल (Aquarius Love Horoscope) शादीशुदा लोगों का गृहस्थ जीवन भी आज काफी अच्छा रहेगा। आपका पूरा ध्यान जीवनसाथी की खुशी पर होगा, इसलिए आज उन्हें बहुत खुशी देंगे। प्रेम जीवन बिता रहे लोग भी आज के दिन अपने मन की बात अपने दिलबर से कहेंगे और अपने प्यार को खुलकर स्वीकार करेंगे।
विज्ञापन

13 of 13
love rashifal - फोटो : अमर उजाला
मीन लव राशिफल (Pisces Love Horoscope)   प्रेम जीवन बिता रहे लोगों के लिए दिनमान सामान्य है और जो लोग शादीशुदा है। वह अपने जीवन को लेकर आशान्वित रहेंगे।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें