फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

लव राशिफल 16 मार्च 2021: आपके प्रेम और वैवाहिक जीवन के लिए कैसा रहेगा दिन

Tue, 16 Mar 2021 07:40 AM IST
विनोद शुक्ला ज्योतिष डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली
विज्ञापन
1 of 13
दैनिक लव राशिफल - फोटो : अमर उजाला
Daily Love Rashifal | दैनिक लव राशिफल
चंद्र राशि पर आधारित 16 मार्च 2021 का लव राशिफल (Daily Love Rashifal) और जानें प्रेम जीवन के लिहाज से कैसे गुजरेगा दिन। यह दैनिक प्रेम राशिफल चंद्रमा की गणना पर आधारित है। आप लव राशिफल के माध्यम से अपने प्रेम जीवन और वैवाहिक जीवन से जुड़ी भविष्यवाणी को जान सकते हैं। तो चलिए जानते हैं, दैनिक लव राशिफल...
विज्ञापन

2 of 13
love rashifal - फोटो : अमर उजाला
मेष लव राशिफल (Aries Love Horoscope) शादीशुदा लोगों का दांपत्य जीवन खुशनुमा रहेगा। पारिवारिक जीवन के लिहाज से दिन अच्छा रहने वाला है। ससुराल पक्ष से मिलने जुलने की स्थिति बनेगी और संबंध मजबूत होंगे।
विज्ञापन

3 of 13
love rashifal - फोटो : अमर उजाला
वृष लव राशिफल (Taurus Love Horoscope) प्रेम संबंधों के लिए दिन अनुकूल नहीं है, इसलिए अपने प्रिय को नाराज ना होने दें। शादीशुदा लोगों को गृहस्थ जीवन में उनके जीवनसाथी का सहयोग मिलेगा।



4 of 13
love rashifal - फोटो : अमर उजाला
मिथुन लव राशिफल (Gemini Love Horoscope) दांपत्य जीवन में तनाव रह सकता है। यदि किसी से प्रेम करते हैं तो आज उनसे मन की बात कह सकते हैं।
विज्ञापन

5 of 13
love rashifal - फोटो : अमर उजाला
कर्क लव राशिफल (Cancer Love Horoscope) प्रेम जीवन में बढ़ोतरी होगी और अपने प्रिय के साथ समय बिताएंगे। यदि आप शादीशुदा हैं तो संतान को सुख की प्राप्ति होगी।
विज्ञापन

6 of 13
love rashifal - फोटो : अमर उजाला
सिंह लव राशिफल (Leo Love Horoscope) शादीशुदा लोग अपने गृहस्थ जीवन को लेकर आशावान रहेंगे जबकि प्रेम जीवन बिता रहे लोग अपने प्रिय के व्यवहार से खुश नजर आएंगे।
विज्ञापन

7 of 13
love rashifal - फोटो : अमर उजाला
कन्या लव राशिफल (Virgo Love Horoscope) दांपत्य जीवन में कुछ समस्याएं आएंगी लेकिन शाम तक आप उसका हल निकाल लेंगे। प्रेम जीवन में प्यार भरे समय की अनुभूति होगी।

8 of 13
love rashifal - फोटो : अमर उजाला
तुला लव राशिफल (Libra Love Horoscope) शादीशुदा लोगों का दांपत्य जीवन ठीक-ठाक रहेगा। जो लोग किसी प्रेम बंधन में हैं, उनके लिए आज का  दिन कहीं घूमने जाने के लिए अच्छा रहेगा। आज प्रकृति की गोद में जाने का मौका मिलेगा।

9 of 13
love rashifal - फोटो : अमर उजाला
वृश्चिक लव राशिफल (Scorpio Love Horoscope) शादीशुदा लोगों के दांपत्य जीवन में खुशियां रहेंगी। प्रेम जीवन के लिये आपको प्रेरित करेगा कि आप अपने प्रिय को प्यार भरी बातों से और खूबसूरत गिफ्ट से लुभाने का प्रयास करें और अपने प्रेम जीवन को खूबसूरत बनाएं।

10 of 13
love rashifal - फोटो : अमर उजाला
धनु लव राशिफल (Sagittarius Love Horoscope)  दांपत्य जीवन के लिए दिन कमजोर है। जीवन साथी से झगड़ा ना करें। जो लोग प्रेम जीवन बिता रहे हैं उन्हें अपने प्रिय की समस्याओं को दूर करने की कोशिश करनी चाहिए।

11 of 13
love rashifal - फोटो : अमर उजाला
मकर लव राशिफल (Capricorn Love Horoscope) प्रेम जीवन में आज सफलता का दिन है। अपने प्रिय के साथ सुकून भरे पल बिताएंगे। विद्यार्थियों को पढ़ाई में खूब मन लगेगा। यदि आप शादीशुदा हैं तो संतान को सुख मिलेगा, जिससे आपको संतुष्टि प्राप्त होगी।

12 of 13
love rashifal - फोटो : अमर उजाला
कुंभ लव राशिफल ( Aquarius Love Horoscope) प्रेम जीवन में कोई नई बात आपके बीच खुशी का कारण बनेगी। आज अपने प्रिय के साथ कहीं घूमने जा सकते हैं।
विज्ञापन

13 of 13
love rashifal - फोटो : अमर उजाला
मीन लव राशिफल (Pisces Love Horoscope)  प्रेम संबंधों के लिए भी दिन बढ़िया है। जो लोग शादीशुदा हैं, उनके दांपत्य जीवन में कुछ समस्याएं रह सकती हैं। 
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें