कन्या दैनिक राशिफल (Virgo Daily Horoscope)
आज विद्यार्थियों को अधिक मेहनत की आवश्यकता होगी, तभी सफलता मिलती दिख रही है। यदि आपकी कोई पारिवारिक समस्या चल रही थी, तो वह आज समाप्त होगी, विपरीत परिस्थितियों में अपने क्रोध पर नियंत्रण रखें, नहीं तो आपको नुकसान उठाना पड़ सकता है। परिवार में आज कोई शुभ मांगलिक कार्यक्रम हो सकता है, जिसमें परिवार के सभी सदस्य भी व्यस्त नजर आएंगे। राजकीय मदद भी मिलेगी। सायंकाल के समय अचानक से धन लाभ होने के भरपूर योग बन रहे हैं।