फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

लव राशिफल 03 सितंबर 2021: आपके प्रेम और वैवाहिक जीवन के लिए कैसा रहेगा दिन

Fri, 03 Sep 2021 06:49 AM IST
विनोद शुक्ला ज्योतिष डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली
विज्ञापन
1 of 13
दैनिक लव राशिफल
लव राशिफल (Daily Love Rashifal)
पढ़ें चंद्र राशि पर आधारित लव राशिफल (Daily Love Rashifal) और जानें प्रेम जीवन के लिहाज से कैसे गुजरेगा दिन। यह दैनिक प्रेम राशिफल चंद्रमा की गणना पर आधारित है। आप लव राशिफल के माध्यम से अपने प्रेम जीवन और वैवाहिक जीवन से जुड़ी भविष्यवाणी को जान सकते हैं। प्रेम और वैवाहिक जीवन में जो जातक एक-दूसरे से प्रेम के बंधन में बंधे हुए हैं चंद्र राशि की गणना के आधार पर रोज होने वाली वार्ता के संबंध में भविष्यवाणी की जाती है। जैस दिन विशेष में प्रेमी-प्रेमिका के बीच दिन कैसा रहेगा, एक दूसरे के प्रति आपसी रिश्ता मजबूती की ओर बढ़ेगा या फिर किसी तरह की रूकावट आने वाली है इस सबके बारे में संकेत मिल जाता है। वहीं जो जातक वैवाहिक जीवन में है उनके लिए दिन कैसा रहने वाला होगा, जीवनसाथी के प्रति संबंध पहले से मजबूत होगा या किसी तरह का मनमुटाव तो नहीं होगा आदि के संकेत मिल जाते हैं। तो आइए दैनिक लव राशिफल के माध्यम से जानते हैं सभी 12 राशि के जातकों के लिए कैसा बीतेगा पूरा दिन...
विज्ञापन

2 of 13
love rashifal - फोटो : अमर उजाला
मेष लव राशिफल (Aries Love Horoscope) प्रेम जीवन बिता रहे लोग आज अपने रिश्ते की सफलता को देखकर बहुत अच्छा महसूस करेंगे। आपका प्रिय अपनी बुद्धिमानी से आपका दिल जीत लेगा। शादीशुदा लोगों का गृहस्थ जीवन आज और खुशनुमा रहेगा।

विज्ञापन

3 of 13
love rashifal - फोटो : अमर उजाला
वृष लव राशिफल (Taurus Love Horoscope) आज अपने प्रिय से किसी बात को लेकर गुस्सा जाहिर कर सकते हैं, जबकि शादीशुदा लोग अपने विवाहित जीवन को लेकर संतुष्ट महसूस करेंगे, उन्हें लगेगा कि उनका जीवन साथी एक श्रेष्ठ व्यक्ति है, जिस पर उन्हें पूरा भरोसा होगा।

4 of 13
love rashifal - फोटो : अमर उजाला
मिथुन लव राशिफल (Gemini Love Horoscope) दांपत्य जीवन को लेकर आप काफी खुश नजर आएंगे क्योंकि आज आप रोमांटिक मूड में होंगे। यदि आप किसी से प्रेम करते हैं। तो आज का दिन अपने दिल की बात कहने के लिए अच्छा अवसर प्रदान करेगा।
विज्ञापन

5 of 13
love rashifal - फोटो : अमर उजाला
कर्क लव राशिफल (Cancer Love Horoscope) दांपत्य जीवन को लेकर आज आप थोड़े गुस्से में नजर आ सकते हैं क्योंकि जीवनसाथी कुछ ऐसी बातें कहेगा, जो आपको बिल्कुल भी पसंद नहीं आएंगी।
विज्ञापन

6 of 13
love rashifal - फोटो : अमर उजाला
सिंह लव राशिफल (Leo Love Horoscope) शादीशुदा लोग अपने गृहस्थ जीवन को खूबसूरत बनाने के लिए आज अपने जीवनसाथी को सभी जगह पर लेकर जाएंगे। प्रेमजीवन बिता रहे लोग त्योहारी खरीदारी में अपने प्रिय के साथ जाना पसंद करेंगे और उनके लिए भी कोई बढ़िया सा गिफ्ट लेंगे।
विज्ञापन

7 of 13
love rashifal - फोटो : अमर उजाला
कन्या लव राशिफल (Virgo Love Horoscope) शादीशुदा लोग अपने गृहस्थ जीवन में कुछ परेशानियों का सामना करेंगे, जबकि प्रेम जीवन बिता रहे लोग आज अपने रोमांटिक जीवन का आनंद लेंगे।

8 of 13
love rashifal - फोटो : अमर उजाला
तुला लव राशिफल (Libra Love Horoscope)  प्रेम जीवन बिता रहे लोग अपने प्रिय की मन की स्थिति को जानकर थोड़े दुखी होंगे क्योंकि उन्हें किसी बात की चिंता हो सकती है, जिसे वह आप से आसानी से शेयर नहीं करेंगे, इसलिए उनसे बात करें।

9 of 13
love rashifal - फोटो : अमर उजाला
वृश्चिक लव राशिफल (Scorpio Love Horoscope) शादीशुदा लोग अपने गृहस्थ जीवन से नाखुश नजर आएंगे। इससे बचने के लिए उन्हें कोशिश करनी चाहिए कि अपने जीवनसाथी से बात करें। प्रेम जीवन बिता रहे लोग आज खुश रहेंगे।

10 of 13
love rashifal - फोटो : अमर उजाला
धनु लव राशिफल (Sagittarius Love Horoscope) शादीशुदा लोग गृहस्थ जीवन के तनाव से मुक्त होंगे और अपने जीवन साथी की प्रशंसा प्राप्त करेंगे। प्रेम जीवन बिता रहे लोग भी अपने रिश्ते में आगे बढ़ें।

11 of 13
love rashifal - फोटो : अमर उजाला
मकर लव राशिफल (Capricorn Love Horoscope) शादीशुदा लोग अपने गृहस्थ जीवन में से संतुष्ट नजर आएंगे, जबकि प्रेम जीवन बिता रहे लोग आज अपने प्रिय के लिए कुछ नया करने की कोशिश करेंगे।

12 of 13
love rashifal - फोटो : अमर उजाला
कुंभ लव राशिफल (Aquarius Love Horoscope) शादीशुदा लोग अपने गृहस्थ जीवन को लेकर अच्छा फील करेंगे और अपने भाई बहनों के साथ अपने जीवन साथी को भी कहीं घुमाने और शॉपिंग कराने ले जा सकते हैं। प्रेम जीवन बिता रहे लोग आज अपने रिश्ते से संतुष्ट नजर आएंगे।
विज्ञापन

13 of 13
love rashifal - फोटो : अमर उजाला
मीन लव राशिफल (Pisces Love Horoscope) शादीशुदा लोग अपने गृहस्थ जीवन में पूरे प्यार का आनंद लेंगे और अपने जीवनसाथी को एक आदर्श व्यक्ति के रूप में देख कर खुश होंगे और उन्हें खुशी देने की कोशिश करेंगे। प्रेम जीवन बिता रहे लोग थोड़े से निराश हो सकते हैं क्योंकि आपके प्रिय का बर्ताव आपको ज्यादा पसंद नहीं आएगा।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें