फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

शनिवार का दिन कई कारणों से आपके लिए भाग्यशाली हो सकता है

Sat, 03 Dec 2016 10:04 AM IST
राकेश झा / टीम डिजिटल, अमर उजाला, नई दिल्ली
विज्ञापन
1 of 13
राश‌िचक्र
आज शन‌िवार है और चन्द्रमा का गोचर शन‌ि की राश‌ि मकर में होने जा रहा है। इस राश‌ि में पहले से मंगल और शुक्र का संयोग बना हुआ है। ऐसे में चन्द्र, मंगल, शुक्र का संयोग आज आपके ल‌िए कैसा रहेगा। जान‌िए आपके ल‌िए आज का द‌िन क‌ितना लाभप्रद है।
विज्ञापन

मेष राश‌िः आज अवसर मिलेंगे

2 of 13
मेष राश‌ि - फोटो : aries sign
आज आपको अपनी योज्ञताओं को विकसित करने का मौका मिल सकता है। इस मौके का पूरा फायदा उठाएं इससे आपको शैक्षणिक क्षेत्र में भी सफलता मिलेगी। किसी भी अवसर को हाथ से ना जाने दें क्योंकि यही अवसर भविष्य में आपकी सफलता के द्वार खोल सकता है।
अगर आप अकेले हैं तो आज अपने ऐसे दोस्त के साथ ना निकलें जो पहले इजहार करता रहा है और डेट पर बुलाता रहा है। यह रिश्ता उबाऊ साबित हो सकता है। आज आप ऐसे फैसलों से बचें और डेट पर जाने से परहेज करें।
यदि आप शेयर के क्षेत्र में हैं तो आज का दिन शुभ समाचार लेकर आएगा। आपके निवेश सही स्थान पर हैं। आपको छोटा सा खतरा ले लेने में कोई हानि नजर नही आती। अपने चयन पर कोई प्रश्न ना उठाएं, परंतु उनकी पड़ताल अवश्य करें। 
आज उन लोगों के लिए रूपये-पैसे की सोचेंगे जो आप पर ही आश्रित हैं, जैसे आपके बच्चे और अभिभावक। बच्चों की शिक्षा योजना और माता पिता की रिटायर्मेंट योजना पर भी कुछ निवेश करें। यह एक बड़ी जिम्मेदारी है लेकिन इसकी शुरुआत आज ही कर दें। इस जिम्मेदारी से बचेंगे तो आगे चलकर आप ही चिंता में पड़ेंगे।
विज्ञापन

वृष राश‌िः आज रिश्ते सुधरेंगे

3 of 13
वृष राश‌ि - फोटो : taurus sign
करीबी दोस्त आज आपकी मदद को आगे आएंगे और आपको खुश भी रखेंगे। अपने रिश्तों को मजबूत बनाने के लिए आपने बहुत मेहनत की है और आपकी मेहनत रंग लाई है। ये दिन खूब मौज-मस्ती करने का है क्योंकि आपका मित्र भी आपके साथ है।
प्रेम के क्षेत्र में आज आपको कठिनाई का सामना करना पड़ेगा। कैरियर में वृद्ध‌ि के लिए समय शुभ है। अगर आप पिछले कुछ समय से अपने कैरियर के बारे में कोई शुभ समाचार सुनने की प्रतीक्षा कर रहे थे तो अब किसी दोस्त या सहकर्मी से आपको वो शुभ समाचार मिल सकता है। अपने कान खुले रखें क्योंकि आप इसे किसी भी कीमत पर खोना नहीं चाहेंगे। आपको पदोन्नति मिल सकती है या फिर वो नई नौकरी मिल सकती है, जिसका इंतजार आपको बहुत  समय से था।
आप पिछले कुछ समय से किसी नये व्यापार या संपत्ति में निवेश कर रहे थे, आज इसमें आगे बढ़ने के लिए बढ़िया दिन है। आपके सामने किसी अंतर्राष्ट्रीय व्यापार में भी निवेश का मौका आयेगा, जिसका आगे चलकर अच्छा फायदा दिखेगा। किसी बड़े संपत्ति लेन देन के लिए आज संयोग बन सकता है, अपने विकल्प खुले रखें।

म‌िथुन राश‌िः कोई बड़ा आर्थिक फैसला ना लें

4 of 13
म‌िथुन राश‌ि
आज आप थोड़ी सी थकावट महसूस कर सकते हैं। आज आप घबराये हुऐ हैं और इसका कारण ढूंढने में भी असर्मथ हैं। आप वजह ढूंढने की कोशिश न करें। आराम करें और गहरी सांसें लें ताकि आप हर समय अच्छा महसूस करें। यह वक्त गुजरते ही आप फिर से पहले जैसी स्थिरता महसूस करेंगे।
पिछले दिनों आपकी जिंदगी नये पार्टनर की संभावनाओं और गुप-चुप प्रेम संबंधों से भरी रही है। आज भी यह स्थिति बनी रहेगी। इन दिनों को देख आप भी यह सोचेंगे कि प्यार की दुनिया में कब क्या हो, कुछ नहीं बताया जा सकता। इन मौकों पर आनंद करें।
आज आप पाएंगे कि पिछले कुछ समय से जो बात आपको परेशान कर रही थी आज वो परेशानी कम हो रही है। आप पर काम का बहुत बोझ रहेगा, लेकिन काम से संबंधित कुछ तनाव आज कम हो जाएगा। कम तनाव के इस दौर को नजरअंदाज ना करें व अपना प्रयास जारी रखें।
आज यह जरूरी है कि आप अपने आर्थिक मामलों से संबंधित सभी सूचनाएं जुटाएं। कोई बड़ा आर्थिक फैसला ना लें क्योंकि आर्थिक अस्थिरता की आशंका है। अगर आप शेयर बाजार में पैसा निवेश करना चाह रहे हैं तो आज सिर्फ शेयर बाजार के मिजाज पर नजर रखिए। आज जुटाई गई सभी सूचनाओं को कल के बेहतर निवेश के लिए इस्तेमाल कीजिए।
विज्ञापन

कर्क राश‌िः अपने रिश्तों को मजबूत करने का दिन है

5 of 13
कर्क राशि
आज आप अपने परिवार के साथ किसी खास प्रयोजन का जश्न मनाएंगे या फिर कहीं बाहर घूमने जाएंगे जिससे आपको बहुत खुशी मिलेगी। आज का दिन अपनों के साथ कहीं पिकनिक पर जाने के लिए बहुत ही अच्छा है। आपको खूब मजा आएगा। अपने परिवार के साथ समय बिताने से एक मजबूत रिश्ते के रूप में शुभ परिणाम मिलेंगे। आज आपके रास्ते में कोई बाधा नहीं आएगी। आज अपने परिवार के साथ समय बिताने व अपने रिश्तों को मजबूत करने का दिन है।
यदि आज कंपनी द्वारा आपको विदेश जाने के लिये प्रस्तावित किया जाता है, तब ये मौका आपके लिये कई प्रमुख अवसर साथ लाएगा व आपको आर्थिक व आजीविका, दोनों ही क्षेत्रों में लाभ होगा। इस दौरान आपके सितारे काम के लिये यात्रा का संकेत भी करते हैं। इसलिये, इस अवसर का पूरा लाभ उठाएं।
अगर आप उत्पादन उद्योग में ही हैं तो आज आपके सामने फायदा पहुंचाने वाले कई विकल्प आएंगे। इसमें आपको परेशानी भी नहीं होगी क्योंकि सभी विकल्प एक से बढ़कर एक हैं। इसलिए थोड़ा समय लें और इनमें से अपने लिए सबसे बढ़िया चुनें। इस अच्छे मौके का भरपूर मजा लीजिए।
विज्ञापन

स‌िंह राश‌िः अचानक धन मिलने के संकेत हैं

6 of 13
स‌िंह राश‌ि
आज का दिन आपके परिवार के लिए बहुत ही अच्छा रहेगा क्योंकि आप उनके साथ कुछ समय व्यतीत करेंगे। इस समय परिवार में एकता के प्रबल संकेत हैं। शायद आप कहीं बाहर घूमने या कोई फिल्म देखने जाएं। खैर जो कुछ भी हो आपका मकसद अपनों के साथ कुछ समय बिताना ही होगा। आज आप अपनो बच्चों को भी ये बात सिखाएं कि जीवन में पारिवारिक एकता का कितना महत्व है।
यदि आप ग्राफिक डिजायनिंग के क्षेत्र में हैं तब आज का दिन काफी उत्पादक सिद्ध हो सकता है। आज आपकी सृजनात्मकता अपने चरम पर है। आपके उच्च अधिकारियों द्वारा आपकी कड़ी मेहनत पर आपको प्रशंसा व प्रगति प्रदान की जाएगी। 
लॉटरी पर दांव लगाना जारी रखिए, क्योंकि आज आपको कहीं से अचानक धन मिलने के संकेत हैं। आज का दिन आपके लिए भाग्यशाली है, लेकिन इसका ये मतलब नहीं कि आप अपनी जमी जमाई नौकरी छोड़ दें। हां बस आर्थिक लाभ के लिए हाथ पांव मारते रहें, लाभ होगा जो पहले नहीं दिख रहा था।
विज्ञापन

कई स्रोतों से धन आने की संभावना है

7 of 13
कन्‍या राश‌ि
आज आपको हैरानी होगी कि आपने उस समस्या को सुलझा लिया जिसे कोई भी नहीं सुलझा पा रहा था। ये समस्या वो भी हो सकती है जो आपकी जान पहचान के लोगों के बीच चल रही थी। अपने आप को इस काम के लिए सराहें और अपने दोस्तों के साथ खूब मौज-मस्ती करें।
अगर आप चाहते हैं कि कोई काम सही ढ़ंग से हो तो उसे आपको खुद ही करना पड़ेगा, आज आप ये बात समझ सकेंगे। इस बात की पूरी कोशिश करें कि जो चीज आपके लिए महत्वपूर्ण है, वो आपके नियंत्रण में ही रहे। ये ना समझें कि अगर आपने किसी को काम करने की जिम्मेदारी सौंप दी तो वो भी उसे आपकी तरह ही करेगा। उस काम को एक बार देख भी लें। आज आय के कई स्रोतों से धन आने की संभावना है। आज वह दिन है जिससे आपको लम्बी अवधि के लिए किये गये पूंजी निवेश से लाभ होने वाला है। यदि आप किसी खाद्य सामग्री अथवा अनाज के व्यवसाय में हैं तो आज का दिन लाभकारी है। आप देखेंगे कि आज आपको अपने किये गये कठिन परिश्रम का फल मिलने वाला है। यह लाभ आपके अतिरिक्त कोष के माध्यम से स्वागत योग्य हो सकता है।

तुला राश‌िः कार्यस्थल पर सकारात्मक बदलाव होंगे

8 of 13
तुला राश‌ि
आज आप अपने मूड में बदलाव महसूस करेंगे और इसी कारण काम में भी आपका मन नहीं लग पाएगा। अपने चिड़चिड़े व्यवहार पर नियंत्रण रखें। ये कुछ ही समय की बात है आप दोबारा से सामान्य व्यवहार करने लगेंगे। यदि आप कहीं से जवाब की प्रतीक्षा कर रहे हैं तो आज वह आपके मन मुताविक आने की संभावना है। यह जवाब आपकी उम्मीद से अधिक रोमांटिक व आश्चर्यजनक हो सकता है।
व्यवस्था के क्षेत्र में काम करने वाले लोगों के लिये कार्यस्थल पर सकारात्मक बदलाव होंगे। कुछ  रुकावटें अभी समाप्त हुई हैं व काम करना आसान हुआ है। आज का दिन शांतिपूर्वक व उत्पादक होगा। आज कोई लम्बित पड़ा व्यवसाय लेन देन फाइनल हो जाएगा और नये व्यवसाय के भी रास्ते खुलेंगे। नये संपर्क और व्यावसायिक रिश्ते बढ़ायें। आज के दिन को एक रचनात्मक दिन बना लीजिए।

वृश्च‌िक राश‌िः बात चीत की कला से लाभ म‌िलेगा

9 of 13
वृश्‍च‌िक राश‌ि
आज आपके घर में कोई सामाजिक समारोह हो सकता है। ये आपके लिए एक अवसर होगा अपने दुखों और चिंताओं को भुलाने का और अपने प्रियजनों के साथ मजे करने का। आप इससे बहुत तरोताजा महसूस करेंगे।
कार्यक्षेत्र में विषम परिस्थितियों से आपको आगे बढ़ने का रास्ता दिखाई देगा। इन विपरीत परिस्थितियों में आप अपने आत्मविश्वास व बुद्धिमानी का परिचय दे सकेंगे। अगर आप अपनी वाक कला का प्रयोग करें तो आपको बहुत लाभ होगा। परीक्षा की इस घड़ी में अपनी कुशलता का परिचय दें।
आपके ग्रह और सितारे इस हक में नहीं हैं कि आप साझेदारी में कोई काम करें। अगर आप अपने देश में अपना व्यवसाय बंद करके कहीं और व्यवसाय करने की सोच रहे हैं तो अभी यह भी आपके लिए ठीक नहीं। इस योजना को थोड़े दिनों के लिए टाल दीजिए।

धनु राश‌िः आज का दिन रोमांस से भरपूर रहेगा

10 of 13
धनु राश‌ि
ये समय प्रतियोगी परीक्षा में भाग लेने के लिए अच्छा है। आपको सफलता जरूर मिलेगी। अपना आत्मविश्वास बनाए रखें व इस परीक्षा में पूरे आत्म-विश्वास के साथ भाग लें। आपका आज का दिन अपने साथी के साथ प्रेम एवं उत्साह से बीतेगा। आज आप अपने साथी के साथ छोटी-मोटी यात्रा पर जा सकते हैं। आज आप अपने आप को सामाजिक क्षेत्र में भी प्रेम से, भरपूर पायेंगे। आज का दिन रोमांस से भरपूर रहेगा।
आप नई नौकरी पर विचार करना चाहेंगे। आप जिस नई नौकरी या नए काम की तलाश में हैं, उस पर ठीक से विचार कर लें। कभी-कभी हमें लगता है कि हमारी सफलता का रास्ता टेढ़ा है, लेकिन इसका मतलब ये नहीं है कि उस रास्ते पर चलने से आपको कुछ नहीं मिलेगा। नई तकनीक का पूरा लाभ उठाने की कोशिश करें। जीवन में भौतिक चीजें आने से जिन्दगी का आनंद उठाएंगे। लेकिन सुख सुविधा में जीवन की अनमोल चीजें जैसे कि परिवार, मित्र और सेहत को नजरअंदाज ना कर दें।

मकर राश‌िः संपत्त‌ि में न‌िवेश लाभदायक रहेगा

11 of 13
मकर राश‌ि
अगर आज आपसे किसी सामाजिक कार्य के लिए मदद मांगी जाए तो किसी भी हालत में पीछे ना हटें। इससे जरूरतमंदों को तो मदद मिलेगी ही आपको भी बहुत संतुष्टी मिलेगी। आगे बढ़ें और इस अनुभव का मजा लें।
अगर आप किसी कार्यालय में मैनेजर हैं तो आज आपको अपने कर्मचारियों को ले कर किसी परेशानी का सामना करना पड़ सकता है। आपके कर्मचारी शायद जिद्दी हों और आपकी बात ना मानें। आप धैर्य और सही तरीके से स्थिति को संभालने की कोशिश करें और बात इससे आगे ना बढ़ने दें।
जमीन जायदाद की खरीद फरोख्त इन दिनों आपके लिए लाभकारी सिद्ध हो सकती है। जमीन की कीमत बढ़ती जा रही है और आगे भविष्य में यह बढ़ती ही जायेगी। अत: जमीन जायदाद खरीदने में पूंजी निवेश करें तथा पहले ली हुई जमीन बेचें जिसमें आपको अच्छी आमदनी हो सकती है। परन्तु बुध्दिमत्ता पूर्वक निवेश करने की आवश्यकता है। ऐसे में आप देखेंगे कि आपकी मूलभूत पूंजी में वृध्दि ही रही है।

कुंभ राश‌िः नौकरी में बदलाव के लिये सोच सकते हैं

12 of 13
कुंभ राश‌ि
आज आप अचानक ही अपने पुराने दोस्तों से मिल पाएंगे जिससे आपको बहुत खुशी होगी। आज आप अपने पुराने मित्रों के साथ अपनी पुरानी यादें ताजा कर सकते हैं। इस शुभ अवसर का पूरा लाभ उठाएं । इन दोस्तों के साथ अपना रिश्ता यूं ही बनाए रखें।
आज यदि आप सरकारी क्षेत्र में हैं तब आप नौकरी में बदलाव के लिये सोच सकते हैं। इसके पीछे ये कारण नही है कि आप अपने काम से संतुष्ट नही हैं, इसके स्थान पर आपको अच्छा अवसर मिल रहा है। ये एक ऐसा अवसर होगा, जिसे आप मना नहीं करना चाहेंगे। 
अभी शेयर बाजार से दूर ही रहें। क्योंकि यह समय शेयर बाजार के खिलाड़ियों के लिए बड़ी दुविधा वाला है। यह समय ऐसा है कि आप कुछ और सोचें और बाजार में कुछ और ही हो। इसलिए किसी तरह का अंदाजा लगाकर ना चलें। आज निवेश के लिए सभी विकल्पों को जानें समझें, लेकिन ऐसा कोई निवेश ना करें जिसमें जोखिम हो।
विज्ञापन

मीन राश‌ि: आज आपको लाभ मिलेगा

13 of 13
मीन राश‌ि - फोटो : pisces sign
आपको अपने गुस्से पर काबू रखने की जरूरत है। अगर आप और सकारात्मक और सहनशक्ति वाले व्यक्ति बन जाएं तो आप अपने घर में खुशनुमा माहौल पैदा कर पाएंगे। याद रहे गलती हर इन्सान से होती है, कोई भी सम्पूर्ण नहीं होता। अपने परिजनों के साथ इज्जत से पेश आएं परिणामस्वरूप वो भी आपके साथ वैसा ही व्यवहार करेंगे।
आज आप बहुत से लोगों से मिलेंगे, इसमें जरा भी हिचक ना करें और सब से प्रेम से मिलें। आज आप जो भी संबंध बनाएंगे, उनसे आपको कईं रूप से लाभ हो सकेगा। हालांकि सभी संबंध उतने लाभदायक ना भी हों तो भी उनमें से किसी ना किसी से अपको लाभ जरूर मिलेगा।
आज वह समय है कि आप अपने व्यवसाय को बढ़ाने के लिए कुछ नीति निर्धारित करें और यह सोचें कि कैसे अपनी सेवा या अपना सामान ज्यादा से ज्यादा ग्राहकों को मुहैया करा सकें। इसके लिए अपने सामान या सेवा का विज्ञापन कीजिए। आज सारे विकल्पों पर ध्यान देते हुए लोगों तक अपनी पहुंच बनाइये, फिर लम्बे समय तक आपको इसका लाभ मिलता दिखेगा।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें