फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

मंगल पहुंचे मकर राशि में इन 5 राशियों के लिए मंगलकारी हैं, देखिए

Tue, 01 Nov 2016 10:06 AM IST
एस्ट्रोयोगी
विज्ञापन
1 of 13
मेष राश‌ि - फोटो : mars
आज शनि मंगल की राशि मकर में पहुंचे हैं और चन्द्रमा मंगल की राशि मकर में आ रहे हैं। ग्रहों की इस स्थिति में बदलाव से आज किस राशि के लोगों को लाभ मिल रहा है देखिए।
विज्ञापन

मेष राश‌िः कार्यक्षेत्र में आपको अपनी सीमाओं को जानना चाहिए

2 of 13
मेष राश‌ि
आज आपका ध्यान सिर्फ मौज- मस्ती की ओर ही रहेगा। आज आप सब कुछ भुला कर खूब नाचें या फिर कोई पार्टी करें और उसमें सब को बुलाएं। आज आप जो कुछ भी करें पूरे मन से करें। आप और आपके दोस्त इस दिन को तो हमेशा याद रखेंगे।
कार्यक्षेत्र में आपको अपनी सीमाओं को जानना चाहिए। अगर काम आपकी सोच के अनुसार ना भी चले तो भी परेशान ना हों। ये सारी परेशानियों अस्थाई हैं, जो कि समय के साथ अपने आप ही खत्म हो जाएंगी। आपकी मेहनत और लगन आपके कैरियर को बहुत ऊंचाइयों पर ले जाएगी और आपको बहुत लाभ होगा।
आज आप खुद ही सावधान रहेंगे क्योंकि आप जानते हैं कि किसी आर्थिक समस्या की भविष्यवाणी तो की नहीं जा सकती न ही वह बता कर आती है। जैसे कार का एक्सिडेंडट हो जाए या पानी की कोई पाइप ही फट जाए। जो भी हो, आपको तो आर्थिक नुकसान उठाना ही पड़ा ना। इसलिए यह ध्यान रखें कि ऐसे आने वाली मुसीबतों से निपटने के लिए आपके पास पर्याप्त धन तो होना ही चाहिए।
विज्ञापन

वृष राश‌िः सिरदर्द या फिर पेट की समस्या से परेशान हो सकते हैं

3 of 13
वृष
किसी पारिवारिक काम से आपको शायद आज यात्रा करनी पड़े। आपको शायद विदेश यात्रा का मौका मिले इसलिए जिनके पास पासपोर्ट नहीं है वो इसके लिए आवेदन दे दें। आपकी इस यात्रा से आपको बहुत खुशी मिलेगी।
आज का दिन बीमा व्यवसाय के लोगों के लिये लाभप्रद है। आपके पास नवीन संपर्कों के साथ प्रस्ताव होंगे। अपने नवीन काम के लिये समय दें और आप देखेंगे कि कैसे समय करवट बदलता है। 
आपका कोई जानकार आपको किसी मानसिक उलझन में डालने की कोशिश करेगा। ऐसे लोगों को पहचान कर उन्हें अपने से दूर रखने की ही कोशिश कीजिएगा। ऐसे किसी व्यक्ति के इरादे को भांपते हुए आप अपनी राह पर चलते रहिये। समझदारी से काम लीजिए।
आज आपको थोड़ा सावधान रहना होगा, क्योंकि आप सिरदर्द या फिर पेट की समस्या से परेशान हो सकते हैं। इसलिए उन चीजों से दूर रहें जिनसे आपका स्वास्थ्य खराब हो। ज्यादा चिन्ता से मानसिक तनाव और सिरदर्द पैदा हो सकता है।

म‌िथुन राश‌िः स्थानांतरण को लेकर चिंतित हो सकते हैं

4 of 13
म‌िथुन राश‌ि
अपने किसी प्रियजन से आपका रिश्ता कुछ ठीक नहीं है। ये आपके गुस्से और नकारात्मक विचारों को काबू में रखने का समय है। आपको चाहिए कि आप एक साथ गुजारे अच्छे समय को याद करें और एक दूसरे के साथ के महत्व को पहचानें। कभी-कभी एक फोन करने से भी बहुत कुछ बदल सकता है। शायद आपका मित्र आपके फोन का ही इंतजार कर रहा हो।
आज आप अपने स्थानांतरण को लेकर चिंतित हो सकते हैं। हो सकता है आपको अपने फैसले पर पछतावा भी हो लेकिन घबराएं नहीं अपनी सोच को सकारात्मक रखें और अपने दिल को तसल्ली दें कि जो होता है वह अच्छे के लिये होता है। ज्यादा तनाव आपके काम को प्रभावित कर सकता है जो आपकी छवि के लिये ठीक नहीं है। इसलिये अपने नये साथियों से तालमेल बैठाकर एक नई शुरुआत करने के लिये अपने आप को तैयार रखें।
अगर आप कानून संबंधित काम करते हैं तो आज आप बहुत व्यस्त रहेंगे। हालांकि आपको खुशी होगी कि पिछले मामले आपके पक्ष में हैं। यह आपको बहुत अमीर भी बना सकता है। अपने सारे पिछले मामलों पर जोर दीजिए और देखिए नतीजा आपके पक्ष में होता है या नहीं।
विज्ञापन

कर्क राश‌िः अचानक धन मिलने के संकेत हैं

5 of 13
कर्क राशि
आज का दिन अद्भुत अनुभव व जोश से भरा रहेगा। आज आपको अपनी रोज की दिनचर्या से मुक्ती मिलेगी और आप अपने आपको तरोताजा कर पाएंगे। तो फिर इंतजार किस बात का है अपने प्रियजनों के साथ कहीं बाहर घूमने जाएं प्रकृति की सुंदरता का मजा लें और खूब मस्ती करें।
आज आपको अपने कार्यस्थल पर ऐसे लोगों से सावधान रहना होगा जो कि दिखने में तो दोस्त हैं, पर पीठ पीछे आपकी छवि बिगाड़ने में तुले हैं। ऐसे लोगों को समझ पाना बहुत मुश्किल होता है, क्योंकि देखने में तो लगता है कि वो आपके दोस्त हैं । आज आप सावधान रहें और उनके नकारात्मक प्रभावों से खुद को बचाए रखें।
लॉटरी पर दांव लगाना जारी रखिए, क्योंकि आज आपको कहीं से अचानक धन मिलने के संकेत हैं। आज का दिन आपके लिए भाग्यशाली है, लेकिन इसका ये मतलब नहीं कि आप अपनी जमी जमाई नौकरी छोड़ दें। हां बस आर्थिक लाभ के लिए हाथ पांव मारते रहें, लाभ होगा जो पहले नहीं दिख रहा था।
विज्ञापन

स‌िंह रा‌श‌िः अपनी आर्थिक स्थिति मजबूत करना चाहेंगे

6 of 13
स‌िंह राश‌ि
आपके और आपके परिवार के बीच मामला तनावपूर्ण चल रहा है। अगर आप लोगों के बीच कुछ झगड़े चल रहे हैं और वो बातचीत से नहीं सुलझ रहे तो आपके अपने परिजनों को और वक्त देना चाहिए। आखिर हम सब इंसान ही तो हैं। हमारी सोच कभी- कभी एक दूसरे से मेल नहीं खाती इसलिए अच्छा होगा कि ऐसी परिस्थिति में आप थोड़ी नम्रता से काम लें।
अगर आप हाल ही में घर पर या कार्यस्थल पर दूसरों को अपने विचारों से अवगत कराने की कोशिश कर रहे हैं तो आपको उनके विरोध का सामना करना पड़ सकता है। अगर आप अपनी बात मनवाना चाहते हैं तो आपको लगातार कोशिश करते रहना होगा। आप निराश ना हों और अपने मार्ग पर अडिग रहें। अंत में हो सकता है, जीत आपकी ही हो। अगर आपका अपना व्यवसाय है तो आप लम्बे समय के लिए अपनी कंपनी का विस्तार करना चाहेंगे और इसके लिए अपनी आर्थिक स्थिति मजबूत करना चाहेंगे। अगर आप किसी कंपनी में काम कर रहे हैं तो कंपनी की मजबूती के लिए आपसे अतिरिक्त योगदान मांगा जा सकता है। कोई अतिरिक्त जिम्मेदारी लेकर आप अपना योगदान दे सकते हैं।
विज्ञापन

कन्या राश‌िः आज आपको नकदी की कमी से जूझना पड़ सकता है

7 of 13
कन्‍या राश‌ि
आज आपका अपने परिवार के लोगों के साथ झगड़ा होने की प्रबल संभावना है। इसलिए जरा अपनी कथनी पर काबू रखें। अगर आप किसी करण उत्तेजित हो भी जाएं तो बात को समझते हुए अपने गुस्से पर काबू रखें। किसी बहस में पड़ने से आपकी सेहत पर भी बुरा असर पड़ेगा।
आज का दिन विमानन सेवाओं में अपना भाग्य आजमाने वाले व्यक्तियों के लिये अवसरों से भरा है। आपने जिन अवसरों के द्वार खटखटाए थे, उनमें से अनापेक्षित प्रस्ताव मिलेंगे। लेकिन आपको अचानक ही इन्हे स्वीकार नहीं करना है। इन विकल्पों पर पूर्ण विचार कर निर्णय करें। 
आज आपको नकदी की कमी से जूझना पड़ सकता है। आपने जिस पैसे की आवक के विषय में सोचा था, उसे आने में देर हो सकती है जिसके चलते आपके कुछ भुगतान रुक सकते हैं इसे आज ही पूरा करने के लिये प्रयत्नशील रहें क्योंकि ये रुकावटें शीघ्र ही समाप्त हो जाएंगी। हो सकता है कि आपको किसी स्थान पर क्षमा याचना भी करनी पडे़। 

तुला राश‌िः सावधान रहें चोट लगने की आशंका है

8 of 13
तुला राश‌ि
आज आपके घर पर समुद्र पार से मेहमानों के आने की प्रबल संभावना है। इससे आपके घर पर खुशियां छाई रहेंगी। अगर आप काम में व्यस्त भी हैं तो भी समय निकाल कर उनके साथ का आनंद लें। आपके दोस्तों का साथ आपको बहुत खुशियां देगा।
इस समय आप बिना ज्यादा प्रयास के सफलता प्राप्त कर लेंगे। भाग्य आपके साथ है। आपके कार्यालय में आपको प्रशंसा मिलेगी और आप पाएंगे कि आप सभी काम सही कर रहे हैं और वो भी बिना अधिक प्रयास के। बधाई हो। जब तक कि समय अच्छा है उसका पूरा लाभ उठाएं।
आप इस समय जमीन अथवा भवन भी खरीद सकते हैं। ये समय आपके लिए आर्थिक निर्णय एवं पूंजी निवेश के लिए मंगलकारी हो सकता है। विशेष रूप से रचनात्मक निवेश करना मंगलकारी होगा इस समय जमीन की खरीद से आपकी पूंजी में बढ़ोत्तरी होने की संभावना अधिक है।
आज के दिन आपके साथ किसी भी तरह का हादसा या अनहोनी होने के संकेत हैं। इसलिए बेहद सावधानी बरतने की जरूरत हैं। शरीर के ऊपरी हिस्से या फिर सिर पर चोट भी लग सकती हैं।

वृश्च‌‌िक राश‌िः भाग्य आजमाने वाले व्यक्तियों के लिये अवसरों से भरा है

9 of 13
वृश्‍च‌िक राश‌ि
आज आपका अपने परिवार के लोगों के साथ झगड़ा होने की प्रबल संभावना है। इसलिए जरा अपनी कथनी पर काबू रखें। अगर आप किसी करण उत्तेजित हो भी जाएं तो बात को समझते हुए अपने गुस्से पर काबू रखें। किसी बहस में पड़ने से आपकी सेहत पर भी बुरा असर पड़ेगा।
आज का दिन विमानन सेवाओं में अपना भाग्य आजमाने वाले व्यक्तियों के लिये अवसरों से भरा है। आपने जिन अवसरों के द्वार खटखटाए थे, उनमें से अनापेक्षित प्रस्ताव मिलेंगे। लेकिन आपको अचानक ही इन्हे स्वीकार नहीं करना है। इन विकल्पों पर पूर्ण विचार कर निर्णय करें।
आज आपको नकदी की कमी से जूझना पड़ सकता है। आपने जिस पैसे की आवक के विषय में सोचा था, उसे आने में देर हो सकती है जिसके चलते आपके कुछ भुगतान रुक सकते हैं इसे आज ही पूरा करने के लिये प्रयत्नशील रहें क्योंकि ये रुकावटें शीघ्र ही समाप्त हो जाएंगी। हो सकता है कि आपको किसी स्थान पर क्षमा याचना भी करनी पडे़। आज आप स्वस्थ महसूस करेंगे इसलिए कोई स्वास्थ्य विकार की खबर नहीं मिलेगी। आपकी शारीरिक और मानसिक उर्जा आपको शक्ति देगी।

धनु राश‌िः कमाई के अच्छे साधन बन सकते हैं

10 of 13
धनु राश‌ि
आज अचानक ही आपका कोई मित्र आपको ई-मेल भेजेगा या फिर फोन करेगा। ये दोस्त शायद कुछ दिनों के लिए आपके घर रहने आ जाए, उसकी खातिरदारी करने के लिए तैयार रहें। अपने मित्र के साथ खूब मजा करें।
आज के दिन, नौकरी की तलाश में अपने गुस्से को बेकाबू ना होने दें। आपके लिये सही पद का प्रस्ताव आने में समय लग सकता है, धैर्य रखना आवश्यक है। हो सकता है कि आपमें से कुछ को सही खोज के सही परिणाम भी मिल सकें। याद रखें, कि आपको एक सही पद की आवश्यकता है, जो निकट भविष्य में आपको मिल सकता है। आज आप अपने व्यापार को फैलाने के लिए कुछ नये संपर्क बनाइये, ये नये संपर्क भविष्य में आपको कमाई के अच्छे साधन बन सकते हैं। आप अपने व्यवसाय को बढ़ाना चाहते हैं तो क्यों नहीं आप साझेदारी या साइड व्यवसाय के तौर पर कुछ करते? दिन ढलते ढलते आपने ऐसा कुछ कर लिया तो यकीनन आपको बड़ी खुशी मिलेगी। आज मधुमेह और मोटापे से ग्रस्त लोगो को ध्यान रखना होगा। इसके कारण आप जरूरी काम भी छोड़ सकते हैं। आपको इससे छुटकारा पाना होगा। इसके लिये आपको मसालेदार व बाहर का खाना छोड़कर नियमित रूप से व्यायाम करना होगा। 

मकर राश‌िः उच्चाधिकारी आपको कुछ धन अग्रिम दे सकते हैं

11 of 13
मकर राश‌ि
आज आप खुद को काम के बोझ तले दबा हुआ पाएंगे। ये परेशानियां काम और घर दोनो से संबंधित हो सकती हैं। आज आपको शांत रह कर अपनी प्रथमिकताएं तय करनी होंगी। पूरी कोशिश करें कि आप काम और घर दोनो में से किसी को भी नजरअंदाज ना करें। इससे सब कुछ जल्दी ही ठीक हो जाएगा।
अगर आपका अपना व्यवसाय है तो उच्च अधिकारी आपके व्यवसाय को एक नई दिशा देंगे। अगर आज आप अपने उच्च अधिकारियों से अपनी तनख्वाह में इजाफे की बात करने के बारे में सोच रहे हैं तो इस बात को कुछ समय के लिए टाल दें। हो सकता है आज वो आपको मना कर दें।
यदि इस समय आपको धन की आवश्यकता है तब ये तय है कि आपके उच्चाधिकारी आपको कुछ धन अग्रिम दे सकते हैं। आपको इस मौके का फायदा उठाते हुए अपनी फिलहाल की तंगी से छुटकारा पाना चाहिये। साथ ही ये भी ध्यान रखें कि समय पर आपको इन पैसों को लौटाना है। अथवा आने वाले माह में आप बिना वेतन के भी काम चला सकते हैं।

कुंभ राश‌ि: लेन-देन या बड़े निवेश के लिए आज का दिन ठीक नहीं है

12 of 13
कुंभ राश‌ि
आज आपको उच्च अधिकारियों की वजह से शायद कुछ परेशानियों का सामना करना पडे। ये समय सोच-समझ कर कदम उठाने का है। आपके आस-पास का वातावरण कुछ खास अच्छा नहीं है इसलिए जरा सावधानी से काम लें वरना किसी मुसीबत में फंस सकते हैं। समझदारी इसी में है कि ये जानने की कोशिश करें कि बात कैसे और कहां बिगड़ी और उसे सुधारने की कोशिश करें।
किसी नवीन व्यवसाय की संधि आपके पास चलकर आ सकती है। बहरहाल, प्रारंभ में ये एक असंभव काम प्रतीत होगा, परंतु प्रयत्नों से ही यश प्राप्त होता है। वे विद्यार्थी जो प्रवेश की समस्या से जूझ रहे है, आज उन्हे सभी की मदद से राहत मिलेगी।
काफी कड़ी मेहनत के बाद आखिरकार आज आपको कुछ आर्थिक लाभ मिलता दिखेगा। इस पैसे को जोखिम भरे निवेश में लगाने से बेहतर है कि किसी सुरक्षित निवेश में लगाएं। किसी लेन-देन या बड़े निवेश के लिए आज का दिन ठीक नहीं है। झटपट लाभ कमाने से बेहतर है कि सुरक्षित निवेश करें।
आज आप शारीरिक और मानसिक तौर से अच्छा महसूस करेंगे कोई बड़ी रुकावट नहीं आयेगी। आपको दर्द जैसी तकलीफ भी नहीं होगी और आपका मन भी अच्छा रहेगा आज के दिन बस अच्छी सेहत पर ध्यान दें।
विज्ञापन

मीन राश‌िः आज अपने कार्यस्थल में गुस्से को काबू में रखें

13 of 13
मीन राश‌ि
आज आप अपने आप को परिस्थितियों के अनुसार ढालने की कोशिश करेंगे। मुसीबतें तो आती जाती रहेंगी, लेकिन आपने ये जान लिया है कि सकारात्मक सोच रखने से हम परिस्थितियों को अच्छी तरह संभाल सकते हैं। इसलिए आज ये जानने की कोशिश करें कि आप किस तरह अपनी परेशानी को हल कर सकते हैं।
आज अपने कार्यस्थल में गुस्से को काबू में रखें। आपके लिए काम करने वालों के साथ आपकी छोटी-मोटी बहस हो सकती है, लेकिन आपको धैर्य से काम लेना होगा और सही प्रोफेशनल व्यवहार करना होगा। अगर आप शांति से काम लें तो समय के साथ ये झगड़े खुद ही निबट सकते हैं।
घाटे व धन की कमी से सावधान रहें। इतने प्रयास करने के बाद भी जब आपको समुचित लाभ नहीं मिल रहा है तो आप निराश होंगे। इस समय आपको व्यवसाय में घाटे एवं फालतू खर्चों से सावधान रहना है। अत: आप किसी को भी बड़ी धन राशि देने की कोशिश ना करें जब तक कि यह सुनिश्चित ना हो जाए कि आपको उससे अधिक लाभ मिलने वाला है।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें