अक्तूबर महीने के अंतिम दिन ग्रहों की स्थिति से आज इन राशि वालों को लाभ मिलने वाला है
विज्ञापन
मेष राशिः जल्दबाजी में कोई आर्थिक फैसला नहीं करें
2 of 12
मेष राशि
अगर किसी नजदीकी व्यक्ति के साथ आपके रिश्ते में कोई खटास आ गई है तो आप उसे सुधरता हुआ पाएंगे। ये सुधार दोनो तरफ से किए गए प्रयासों का ही फल होगा। आगे भी ये रिश्ता यूं ही मधुरता से चलता रहे इसके लिए परिपक्वता की जरूरत है जो कि आप में है। अपनी इस अच्छाई को बनाए रखें और अपनों को ये एहसास दिलाएं कि आप उन्हें कितना प्यार करते हैं।
चिकित्सा के क्षेत्र में काम करने वाले लोगों के लिये आज का दिन थोड़ा परेशानी से भरा हो सकता है। आपको ये सोचने पर मजबूर होना पड़ सकता है कि क्या आपने सही क्षेत्र चुना है। लेकिन, चिंता करने की आवश्यकता नहीं है। ये एक अस्थायी समय है, जो जल्दी ही बीतेगा।
आज लम्बित पड़े बिल और उधार चुका देने का दिन है। आज आप कुछ निवेश करेंगे, इससे आपको लगेगा कि आपने भविष्य में आमदनी के कुछ उपाय कर लिये। हालांकि जल्दबाजी में कोई आर्थिक फैसला नहीं करें।
विज्ञापन
वृष राशिः नई नौकरी का निमंत्रण मिल सकता है
3 of 12
वृष राशि
आज आप अपने परिवार जनों या दोस्तों के साथ कहीं बाहर घूमने जा सकते हैं। इस यात्रा से आपका तनाव दूर हो जाएगा और आप खूब मजा करेंगे। इस यात्रा के रोचक किस्सों का आप आने के बाद सब के साथ बांटना चाहेंगे।
आपके पारिवारिक क्षेत्र में कुछ परेशानियां उत्पन्न हो सकती हैं। आज आप पाएंगे कि आपके कैरियर में आपके लिए बहुत सी आश्चर्यजनक बातें छिपी हुई हैं। कोई आपकी कार्य क्षमता को जांच रहा है और आपसे बहुत प्रभावित है। आपको कोई नई नौकरी का निमंत्रण मिल सकता है। इस मौके का लाभ उठा कर आप अपने कैरियर को और आगे बढ़ा सकते हैं।
आज आप अपने आप को विचारशील महसूस कर रहे हैं और इसीलिये आज का दिन किसी बड़ी खरीदारी का है। आज आप अपने वाहन की बातें पक्की कर सकते है। लेकिन अपनी नकदी और बैंक बैलेंस का ध्यान रखते हुए सभी निर्णय लें। इस मामले में प्रायोगिक बनना सही होगा। आज आप अपने परिवार वालों की अच्छी सेहत के लिए जांच कराएं। भले ही वे ठीक क्यों ना हों। आज वे दर्द या किसी बीमारी से परेशान हो सकते हैं। आज उन्हें टहलने और ताजी हवा के लिए बाहर लेकर जाएं।
मिथुन राशिः आप अपना बजट थोड़ा संतुलित कीजिए
4 of 12
मिथुन राशि
आज आप खुद को समाजसेवा की और आकर्षित पाएंगे। आज के दिन आप जरूरतमंद लोगों की सहायता के लिए हर तरह से प्रयास करेंगे फिर चाहे वो पैसों से संबंधित हो या फिर समय से। दिन के अंत में आप सोच भी नहीं सकते कि आपको कितनी खुशी होगी।
आज आपके लिए रोमांस का मौका बहुत जल्दी आ सकता है। यह व्यक्ति आज आपको बाजार में आपकी तरफ निहारता नजर आएगा। कोई दोस्त आपको बताएगा कि इस व्यक्ति का आपके प्रति आकर्षण है। आज आप अपने स्थानांतरण को लेकर चिंतित हो सकते हैं। ज्यादा तनाव आपके काम को प्रभावित कर सकता है जो आपकी छवि के लिये ठीक नहीं है। इसलिये अपने नये साथियों से तालमेल बैठाकर एक नई शुरुआत करने के लिये अपने आप को तैयार रखें।
आज आपको नकदी की कमी से जूझना पड़ सकता है। आपने जिस पैसे की आवक के विषय में सोचा था, उसे आने में देर हो सकती है जिसके चलते आपके कुछ भुगतान रुक सकते हैं इसे आज ही पूरा करने के लिये प्रयत्नशील रहें क्योंकि ये रुकावटें शीघ्र ही समाप्त हो जाएंगी।
विज्ञापन
कर्क राशिः हो सकता है कि आपको वेतन वृध्दि मिले
5 of 12
कर्क राशि
आज आपनी जिंदगी की समस्याओं को सुलझाने के लिए किसी सलाहकार को ढूंढ़ेंगे। ये सलाहकार शायद आपको ज्योतिषी हो जो आपको सही दिशा दिखा सके। ध्यान रहे कि आप सही व्यक्ति से ही सलाह लें ताकि बाद में आपको पछताना ना पड़े।
आज आप अपने साथी की सेहत के प्रति अपना अतिरिक्त झुकाव महसूस करेंगे। आपको अपने साथी के साथ जरूर कुछ समय व्यतीत करना चाहिए, जिसकी उसे आवश्यकता है।
आज का दिन विशेष फलदायी हो सकता है। हो सकता है कि आपको वेतन वृध्दि मिले। आपको खुद लगेगा कि व्यवसाय के लिए आज का दिन बहुत ही खास है। आज तो जमकर बिक्री करने का दिन है। दिन भर की थकान को भूल जाइए और अपनी उत्पादन क्षमता और आर्थिक लाभ का आनंद लीजिए। आपकी पहल, कड़ी मेहनत और आगे बढने की क्षमता के बदौलत अभी और अच्छी आमदनी होनी है, जिसकी आप उम्मीद भी कर रहे हैं।
विज्ञापन
सिंह राशिः आर्थिक स्थिति को लेकर थोड़ा व्यवहारिक बनिये
6 of 12
सिंह राशि
आज आप दूसरों के सामने अपनी छवि सुधारने में ही लगे रहेंगे। आपको सलाह दी जाती है कि आप दूसरों को बदलने की बजाय अपने आपको बदलने की कोशिश करें और ये बदलाव केवल बाहर से ना होकर अंदरूनी होना चाहिए। अगर आपका दिल अच्छा होगा तो आपकी अच्छाई अपने आप ही बाहर आ जाएगी। आपकी अच्छाई के कारण सामने वाला खुद ही आपके साथ अच्छा व्यवहार करने लगेगा।
आप मजबूत इरादों वाले व्यक्ति हैं और परेशानियों से नहीं घबराते, इसलिए आप कठिन से कठिन काम को भी आसानी से पूरा कर सकेंगे। इसके साथ आपको अपने उच्चाधिकारियों के साथ भी मिल कर काम करना चाहिए। उनकी सलाह व मदद से आप अपनी ऊर्जा को पूरा प्रयोग कर सकेंगे।
इन दिनों आपके खर्चे खूब बढ़े हुए हैं। इसलिए खर्चे और आर्थिक स्थिति को लेकर थोड़ा व्यवहारिक बनिये। जब तक बहुत जरूरी न हो जाये कोई भी चीज उधार ना खरीदें। वैसे बाजार की कई आकर्षक चीजें आपको लुभायेंगी, लेकिन खरीदिये वही जो आपके लिए नितांत जरूरी हो। ध्यान रखें क्रेडिट कार्ड आसानी से मिल जाते हैं लेकिन जब इसके बिल के भुगतान की बारी आती है तो दिल बैठने लगता है।
विज्ञापन
कन्या राशिः धन के संतुलन को बनाए रखें
7 of 12
कन्या राशि
आज आप अपने कार्य स्थल पर खूब मेहनत करेंगे और आपको अपनी उपलब्धियों पर गर्व होगा। लेकिन आज आपको अपने परिवार के साथ भी कुछ समय गुजारना चाहिए।
अपने समय और योग्यताओं का उपयोग करने के लिए अपने आप को कुछ रचनात्मक काम में व्यस्त रखने का ये सही समय है। अच्छा होगा अगर आप इस समय अपने कार्यालय में चुनौतियों को स्वीकार करें, इससे आपको सफलता अवश्य मिलेगी।
आज आप गैजेट्स और विद्युत उपकरण खरीदेंगे। हो सकता है कि आपको इनकी इतनी जरूरत ना हो। इन्हे खरीदने से पहले एक बार अवश्य सोच लें। कहीं ये आपका बजट तो नही बिगाड़ रहे? इन्हे खरीदने से पहले अच्छे से सोचें कि कहीं आगे चलकर पछताना ना पड़े। धन के संतुलन को बनाए रखें।
आज आपके साथ कोई दुर्घटना घट सकती है इसलिए बिजली उपकरणों तथा आग से सतर्क रहें। आज आपको बेहद सावधानी बरतनी होगी। हो सकता है बिजली उपकरणो जैसे क्म्प्यूटर और हीटर से आपको बिजली झटके भी लग सकते हैं।
तुला राशिः कार्यक्षेत्र में आज आपको तनाव का सामना करना पड़ सकता है
8 of 12
तुला राशि
आखिरकार वो वक्त आ ही गया जब कि आपको व्यवस्थित हो ही जाना चाहिए। आज अपनी जिंदगी का सबसे मुशकिल क्षेत्र चुन लें वो चाहे पैसे से संबंधित हो, घर से या फिर काम से संबंधित हो और उस पर काम करना शुरू कर दें। उस क्षेत्र के हर पहलु को सुलझा लें, कल से शायद आप खुद को एक अलग रास्ते पर पाएं। इससे भविष्य में आपकी उत्पादन क्षमता बढेगी।
कार्यक्षेत्र में आज आपको तनाव का सामना करना पड़ सकता है, क्योंकि कोई छोटी सी परेशानी बार-बार आपको परेशान कर रही है। आज आपका कम्प्यूटर खराब हो सकता है या बिजली जा सकती है, कुछ भी हो आपका काम तो रुक ही जाएगा। परेशान ना हों इन परेशानियों पर आपका कोई बस नहीं है। लेकिन इस बात का ध्यान रखें कि आप अपनी सभी फाइलों को पहले से सुरक्षित कर लें।
जो लोग पर्यटन के धंधे में हैं उन्हें निकट भविष्य में अच्छी आमदनी के संकेत हैं। अच्छे कैरियर के लिए उस पर ठीक से ध्यान लगाना जरूरी है। अगर आप अपने व्यवसाय के लिए अच्छा आधार तैयार करना चाहते हैं तो अपने ग्राहकों में अपनी अच्छी साख बनाइये इससे कंपनी की आर्थिक स्थिति भी मजबूत होगी।
धनु राशिः नये निवेश का विचार लेकर आने वालों से सावधान रहें
9 of 12
धनु राशि
आपका परिवार आपके लिए सहायता का स्त्रोत होगा। वो आपकी हर प्रकार से मदद करने को तैयार रहेंगे, इसलिए उनकी बात जरूर सुनें। आपके हित को ध्यान में रखते हुए ही वो सलाह देंगे।
अगर आपकी अपनी संस्था है और आप कोई छोटा-मोटा व्यवसाय करते हैं तो आपको अपने कर्मचारियों को ले कर परेशानी हो सकती है। ये उनके बीच का झगड़ा हो सकता है या फिर किसी को फिर से नौकरी पर रखने का मुद्दा। आप पर इस समस्या का प्रभाव पड़ सकता है।
नये निवेश का विचार लेकर आने वालों से सावधान रहें खासकर उनसे तो जरूर सावधान रहें जिनकी किसी विदेशी के साथ साझेदारी है। किसी नई साझेदारी या अंतरराष्ट्रीय साझेदारी से आज परहेज करें। विनम्रता से ऐसे प्रस्ताव को आगे के लिए टाल दें। फिर ठीक से अंदाजा लगायें कि क्या ऐसा प्रस्ताव आपके लिए फायदेमंद है या नहीं।
मकर राशिः नयीयी सोच आपके लिए बड़े आर्थिक लाभ लेकर आयेगी
10 of 12
मकर राशि
दूसरों को देख कर या उनके प्रभाव में आकर आपको अपने लिए कोई केरियर नहीं चुनना चाहिए। वही केरियर चुनें जो आपको अच्छा लगता है और जिसको करने की आप काबिलियत रखते हैं। आप अपनी मेहनत और लगन से अपने क्षेत्र में बहुत आगे जा सकते हैं।
आज ऑफिस में आपको अपने बॉस का ध्यान अपनी ओर आकर्षित करने में कठिनाई हो सकती है। आप अपनी तरफ से पूरी मेहनत कर रहे हैं, लेकिन उसका परिणाम आपके अनुसार नहीं मिल रहा। लेकिन, परेशान ना हों, आने वाले समय में आपको इसका लाभ जरूर मिलेगा। आपकी सबसे बड़ी ताकत आपका लगातार काम करते रहना ही है।
आज आपको पूंजी निवेश के लिए एक नयी योजना मिलेगी। यह ऑनलाइन व्यवसाय के रूप में हो सकती है। आज का दिन आपके लिए नये तरीके अपनाने के लिए बेहतर हो सकता है। लेकिन आपको यह सुनिश्चित करना होगा कि जो कुछ आप कर रहे हैं उसकी पूरी जानकारी आपको है। आज आप गिनीचुनी चुनौतियां ही स्वीकार करें क्योंकि आपको ज्ञात होगा कि आपकी कुछ नयी सोच आपके लिए बड़े आर्थिक लाभ लेकर आयेगी।
कुंभ राशिः आज का दिन आपके लिए शुभ है
11 of 12
कुंभ राशि
आज आप खुद को बुरी संगत में फंसा हुआ पएंगे जिससे आपकी छवि बिगड़ सकती है। अब आपको जरा संभल कर चलना चाहिए क्योंकि इंसान अपनी संगति से ही पहचाना जाता है। बुरे लोगों के साथ से आपको बहुत नुकसान हो सकता है।
आज आप अच्छे दिख रहे हैं, अच्छा महसूस कर रहे हैं कुल मिला कर आज का दिन आपके लिए शुभ है। आपके आकर्षण व कार्य क्षमता से कार्यक्षेत्र में आपको बहुत ही लाभ होगा। आज आप अपने व्यक्तिगत प्रयासों से ही व्यावसायिक सफलता प्राप्त कर सकेंगे।
सोच समझकर किये गये निवेश से आज बड़ा लाभ मिलने वाला है। आगे कोई निवेश करने जा रहे हैं तो दोस्तों से इस संबंध में सलाह ले सकते हैं। वे आपको अच्छी सलाह दे सकते हैं। उनकी बात मानिये, फिर निवेश कीजिए। आगे चलकर आपको उसका अच्छा लाभ दिखेगा। एक कोशिश तो कीजिए।
मीन राशिः आर्थिक सुरक्षा को लेकर आप थोड़ी चिंता में पड़ सकते हैं
12 of 12
मीन राशि
कोशिश करें कि आज आप अपने उच्चाधिकारियों व सहकर्मियों से किसी बहस में ना पड़ें। कई बार शांत रहने में ही इंसान की भलाई होती है इसलिए आज आप जो भी करें सोच समझ कर ही करें। आपको खुशी होगी जब आप देखेंगे कि आपके शांत रहने से किस तरह बातें सुलझ जाएंगी।
आज का दिन आप जनसंपर्क व विपणन में व्यस्त रहेंगे। यदि ये ही आपका कार्यक्षेत्र है तब आपकी व्यस्तता का अनुमान ही लगाया जा सकता है। यदि ये आपका क्षेत्र नहीं भी है तब भी आपको अपने आप को सभी के सामने रखने के लिये संपर्कों का सहारा लेना होगा।
अपनी आर्थिक सुरक्षा को लेकर आप थोड़ी चिंता में पड़ सकते हैं। हो सकता है, परिवार के सदस्य कुछ बड़ी रकम आपसे मांग रहे हों पर आपको लगता है कि उस रकम की वापसी नहीं होगी। आज आप सिरदर्द से पीड़ित रहेंगे। यह सब काम के बोझ या व्यक्तिगत परेशानी के कारण है। अगर आप कम्पूटर या टी वी पर ज्यादा समय बिताते हैं तो आपको अपनी आंखो को उचित आराम देना होगा। आराम से ज्यादा काम करने के लक्षणों का पता लगायें।