फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

आर्थिक राशिफल 11 जनवरी : जानें धन और व्यवसाय को लेकर कैसा रहेगा शुक्रवार का दिन

Thu, 10 Jan 2019 06:09 PM IST
विनोद शुक्ला ऋतु शुक्ला, ज्योतिषाचार्य
विज्ञापन
1 of 13
arthik rashifal
11 जनवरी 2019 के दिन कैसी रहेगी आपकी आर्थिक स्थिति और सितारे किस राशि की चमकाएंगे किस्मत और किसे लाभ पाने के लिए करना होगा थोड़ा इंतजार, जानने के लिए आगे की स्लाइड क्लिक करें...
विज्ञापन

2 of 13
राशि

मेष-
अनैतिक कार्यों के प्रति सावधान और सतर्क रहें। आज आपको लेखन के क्षेत्र में सफलता मिलेगी। परामर्श के माध्यम से भी लाभ प्राप्त कर सकेंगे। धन का अनियमित प्रवाह कुछ को तनावपूर्ण बना सकता है जिसके शमन के लिए उधार लेने से बचना चाहिए।

विज्ञापन

3 of 13
राशि

वृष-
सामाजिक रूप से आप लोकप्रियता हासिल करेंगे और कई नए संबंध बनाएंगे। जिनसे आने वाले दिनों में आप आर्थिक लाभ अर्जित कर सकतें हैं। आपके परिवार में कुछ समारोह हो सकते हैं जिन पर व्यय आशा से अधिक हो सकता है I

4 of 13
मिथुन

मिथुन-
आज आर्थिक प्रगति और सम्मान पाने के लिए दिन अनुकूल है। आप संघर्षों के मामले में विजयी बनेंगे। अपने भावों और विचारों के संबंध में हालांकि आपको सावधान रहना चाहिए क्योंकि ये रिश्ते बना या बिगाड़ सकते हैं।

विज्ञापन

5 of 13
राशि

कर्क-
आपको उधार के लेन -देन को कम करना चाहिए और सट्टा निवेश से भी बचना चाहिए I ये आपकी वित्तीय प्रतिबद्धताओं को पूरा करने में आपकी मदद करेंगे। आज आपके पास कई अवसर होंगे और वरिष्ठों से मदद प्राप्त करेंगे।

विज्ञापन

6 of 13
राशि

सिंह-
आज व्यवसाय और आर्थिक स्थिति में सुधार संभव है । महत्वपूर्ण लोगों के साथ आपके संबंध बेहतर होंगे और आपकी लोकप्रियता बढ़ेगी। यह अवधि निवेश प्रयासों के लिए अच्छा है जो व्यापार को तरक्की की ओर ले जाएगी।

विज्ञापन

7 of 13
राशि

कन्या-
आर्थिक और पैतृक सम्पति से सम्बंधित मामलों में परिवार के सदस्यों के साथ विवाद हो सकता है। इसलिए आपको हर संभव सावधानी रखने की आवश्यकता है। कार्यस्थल पर अधिनस्त समस्याएँ पैदा करने की कोशिश कर सकते हैं।

8 of 13
राशि

तुला-
आज का दिन मिश्रित फलदायक है। व्यापार के क्षेत्र में आपकी कमाई बढ़ेगी। और आपको अधिकारियों से सहयोग मिलेगा किन्तु विपरीत पक्ष में घाटे को रोकने के लिए आपको अटकलों से दूर रहना चाहिए।

9 of 13
राशि

वृश्चिक-
आज सरकारी विभाग में अटका हुआ काम बन सकता है। मान सम्मान में वृद्धि होगी। नया व्यवसाय शुरू करने या अटकलों के लिए समय अच्छा नहीं है। क्योंकि नुकसान होने की संभावना है।

10 of 13
राशि

धनु-
आज आपको अपने शब्दों को अति सतर्कता से इस्तेमाल करना चाहिए क्योंकि कार्य क्षेत्र में मनमुटाव हो सकता है। वित्तीय मामलों में आपको कुछ समस्याओं का सामना करना पड़ सकता है। और आपके विरोधी भी आपको कुछ परेशानियाँ दे सकते हैं।

11 of 13
राशि

मकर-
आर्थिक प्रगति और सम्मान पाने के लिए समय अनुकूल है। आप कार्यस्थल पर संघर्षों के मामले में विजयी बनेंगे। किन्तु आपको अपने शब्दों और विचारों के संबंध में सावधान रहना चाहिए। क्योंकि ये रिश्ते बना या बिगाड़ सकते हैं।

12 of 13
राशि

कुम्भ-
आज आपके मान-सम्मान में वृद्धि होगी और आपका आत्मविश्वास भी काफी बढ़ेगा। व्यवसायिक सन्दर्भ में आप अपने वरिष्ठों और सहकर्मियों का ध्यान समान रूप से आकर्षित करेंगे। आपकी आमदनी बढ़ सकती है। और आप उदार अनुलाभ का भी आनंद ले पायेंगें।


 

विज्ञापन

13 of 13
राशि

मीन-
नौकरीपेशा जातकों के लिए कुछ सुधार हो सकते हैंI आपकी जिम्मेदारी बढ़ेगी और पदोन्नत्ति संभव है। व्यापारी और व्यवासियों को उधार को कम करना चाहिए और सट्टा निवेश से बचना चाहिए। ये आपके पहले से तय वित्तीय जरूरतों को पूरा करने में आपकी मदद करेगा।

विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें