फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

लव राशिफल 11 जनवरी : देखें लव पार्टनर को लेकर क्या कहते हैं आपके सितारे

Thu, 10 Jan 2019 05:48 PM IST
विनोद शुक्ला निशा घई, हस्तरेखा विशेषज्ञ, अंकशास्त्री एवं ज्योतिषविद्
विज्ञापन
1 of 13
Love Rashifal
प्रेम, रोमांस और दांपत्य जीवन को लेकर कैसा रहेगा दिन, देखें लव राशिफल...
विज्ञापन

2 of 13
rashi

मेष-
आज आपका हमसफर आपसे से दूर रहेगा लेकिन शाम के समय उनका साथ मिलेगा। ध्यान रखना होगा कि प्रेम संबंध में धैर्य बनाये रखें वर्ना रिश्तों में खटास आ सकती है। आप जिसे पसंद करते हैं उसे पूरा सम्मान दें।

विज्ञापन

3 of 13
rashi

वृषभ-
रोमांस का ग्रह शुक्र आज गुरु के साथ योग बना रहा है। जिस कारण प्रेम संबंध में मतभेद हो सकते हैं। आज आपका मूड खराब रहेगा। इस वजह से आपको पारिवारिक और सामाजिक जीवन में परेशानी का सामना करना पड़ सकता है। आप अपने साथी की हिम्मत बनें उसका साथ हर मुश्किल वक्त में दें। इससे प्रेम सम्बन्ध और मधुर बनेंगे।

4 of 13
rashi

मिथुन-
आज आपके जीवन में किसी नए व्यक्ति का प्रवेश हो सकता है। जिस कारण पुराने प्रेम संबंध में खटास आ सकती है। आपको धैर्य और विवेक से काम लेने की जरूरत है। अपनी परेशानी को अपनी माँ की साथ शेयर करें वह आपको सही मार्गदर्शन करेंगी। अपने मित्र से भी आप सलाह ले सकते हैं।

विज्ञापन

5 of 13
rashi

कर्क-
राहु आज लग्न में भ्रम पैदा कर रहा है। अपने लव पार्टनर के साथ बहस न करें क्योंकि परिणाम नकारात्मक हो सकता है। रिश्ते टूट भी सकते हैं। इसलिए आपको अपने पार्टनर पर विश्वास करने की जरूरत है। शुक्र का लव हाउस में होने के कारण आप पूरे जोश में होंगे। सोशल मीडिया पर भी चैट ज्यादा मित्रों से हो सकती है। आज का दिन स्टूडेंट्स के लिए बहुत अच्छा है।

विज्ञापन

6 of 13
rashi

सिंह-
किसी मित्र को लेकर मन चिंतित रहेगा। आपकी लव लाइफ में भावना पक्ष प्रबल रहेगी। अगर आप नया लव पार्टनर की तलाश कर रहे है। तो आज आपको अपने दिल का साथी मिल सकता है।


 

विज्ञापन

7 of 13
rashi

कन्या-
आज स्कूल या कालेज के समय के मित्र या प्रेमी से बात करेंगे। शाम को मिलकर घूमने जाने का कर्यक्रम भी बन सकता है। नजदीकियां ज्यादा हो सकती है। किसी भी बात को करने से पहले एक बार सोच लें, क्योंकि आज आपकी कोई बात आपके पार्टनर को बुरी लग सकती है। 

8 of 13
rashi

तुला-
आज मनोरंजन और रोमांस का दिन है। मन प्रसन्न रहेगा। जिस चीज की आपको तमन्ना थी वह आपको मिलेगी। अपने साथी के प्रति पूरी ईमानदारी रखें। आपको अपने लव पार्टनर से अपने मन की बात कहने का मौका मिलेगा।

9 of 13
rashi

वृश्चिक-
आज का दिन प्रेम-संबंध के लिए सही नहीं है। आज आपकी मीठी वाणी ही एक उपाय है, पार्टनर का दिल जीतने का। लेकिन इसके विपरीत कुछ ऐसी बातें होंगी जो आप दोनों में तकरार का कारण बनेंगी। इसलिए समय को देखते हुए अच्छा व्यवहार करें सफलता मिलेगी।

10 of 13
rashi

धनु-
विवाहित लोगों को कुछ समस्याओं का सामना करना पड़ सकता है। फिर भी आपके जीवन में मधुरता बनी रहेगी। आज किसी की आलोचना या निंदा न करे, रिश्ते बिगड़ सकते है। समझदारी के बल पर आज आप अपने बॉस का मन जीत लेंगे।

11 of 13
rashi

मकर-
आज गुस्से पर कंट्रोल रखें। अपने पार्टनर से किसी भी वाद-विवाद से बचें। नौकरी या व्यापार में हुए नुकसान की भरपाई की संभावना है। धैर्य रखें जीवन साथी के सहयोग से तरक्की की संभावना है।

12 of 13
rashi

कुंभ-
आज मन प्रसन्न रहेगा। अपने पार्टनर के साथ अच्छा समय बिताएंगे। पार्टनर से आपसी समझदारी रिश्ते को और मजबूत करेगा।

विज्ञापन

13 of 13
rashi

मीन-
आज का दिन संयम से काम लेने का है। दिखावा न करें। अपने प्रेमी को इम्प्रेस करने के लिए आप झूठ का सहारा न लें। फिजूलखर्ची से बचें। आपसी तालमेल से रिश्ते मजबूत होंगे। व्यापार में तरक्की होगी। आर्थिक मामलों में सोच समझ कर फैसला करें।

विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें