फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Chandrama Gochar: 1 दिसंबर को सफलता की सौगात, 3 राशियों के लिए बनेगा राजयोग

Sun, 30 Nov 2025 05:57 PM IST
श्वेता सिंह ज्योतिष डेस्क, अमर उजाला

सार

December Chandrama Gochar:1 दिसंबर को चंद्रमा मेष राशि में गोचर करेंगे। कुछ राशियों के लिए करियर, धन और मानसिक स्थिति में सकारात्मक बदलाव के संकेत।”
विज्ञापन
1 of 4
Chandra Gochar - फोटो : adobe stock

Chandra Gochar Effects On Zodiac Signs:  1 दिसंबर को चंद्रमा मीन राशि से निकलकर मेष राशि में गोचर करेंगे। महीने के पहले ही दिन चंद्रमा का यह राशि परिवर्तन कई राशियों के लिए विशेष रूप से महत्वपूर्ण साबित हो सकता है। चंद्रमा भावनाओं, मनोवृत्ति और मानसिक स्थिति का कारक माना जाता है, इसलिए इसका राशि परिवर्तन केवल भावनात्मक बदलाव ही नहीं, बल्कि हमारे दैनिक जीवन के कई पहलुओं पर असर डाल सकता है। इस गोचर के दौरान विशेषकर करियर, वित्तीय स्थिति और मानसिक ऊर्जा में बदलाव देखने को मिल सकते हैं।
Surya Mangal Yuti: धनु में बनेगी सूर्य-मंगल की युति, जानिए 12 राशियों पर क्या होगा इसका प्रभाव
कुछ राशियों के जातकों को इस समय अपने पेशेवर जीवन में अपेक्षित सफलता मिल सकती है। वहीं, धन और संपत्ति से जुड़े मामलों में भी सकारात्मक प्रभाव देखने को मिल सकता है। मानसिक और भावनात्मक रूप से भी यह समय उन्हें नई ऊर्जा, उत्साह और आत्मविश्वास प्रदान करेगा। गोचर के दौरान जीवन में छोटे-बड़े बदलाव देखने को मिल सकते हैं, जो आगे आने वाले दिनों में स्थायी लाभ दे सकते हैं। आइए विस्तार से जानते हैं कि किन राशियों के लिए यह चंद्रमा का गोचर सबसे अधिक लाभकारी रहेगा और किन क्षेत्रों में इसका असर खास तौर पर दिखाई देगा।
Shani And Budh Margi 2025: मार्गी हुए शनि-बुध, कई राशियों को मिलेंगे सुनहरे अवसर

विज्ञापन

2 of 4
शेयर मार्केट में निवेश करने वाले जातकों को लाभ प्राप्त हो सकता है। - फोटो : amar ujala

मेष राशि
चंद्रमा के मेष राशि में गोचर करने से मेष राशि वालों के स्वास्थ्य में सुधार देखने को मिलेगा। कार्यक्षेत्र में आपके प्रयासों की सराहना होगी और कुछ लोगों को मनचाही नौकरी या जिम्मेदारी मिलने का अवसर भी प्राप्त हो सकता है। चंद्रमा की सप्तम दृष्टि वैवाहिक जीवन पर सकारात्मक प्रभाव डालेगी, जिससे दांपत्य जीवन में अच्छे बदलाव आएंगे। वैवाहिक जीवन में सुधार के साथ-साथ विवाह योग्य लोगों को मनचाहा जीवनसाथी मिलने की संभावना भी है। शेयर मार्केट में निवेश करने वाले जातकों को लाभ प्राप्त हो सकता है।

विज्ञापन

3 of 4
जीवनसाथी के साथ दिल की बातें बनेंगी और पुराने गिले-शिकवे दूर हो सकते हैं। - फोटो : amar ujala

कर्क राशि
कर्क राशि के जातकों के लिए यह गोचर करियर और शिक्षा के क्षेत्र में शुभ संकेत लेकर आएगा। महीने के पहले और दूसरे दिन कोई बड़ी खुशखबरी मिल सकती है। कार्यक्षेत्र की परिस्थितियां अनुकूल रहेंगी और गुरुजनों का सहयोग मिलेगा। माता-पिता की सीख या मार्गदर्शन आपके कार्य में मददगार साबित होगी। व्यक्तिगत जीवन में भी यह समय सकारात्मक रहेगा, जीवनसाथी के साथ दिल की बातें बनेंगी और पुराने गिले-शिकवे दूर हो सकते हैं।

विज्ञापन

4 of 4
मित्रों और सहकर्मियों का सहयोग मिलेगा, जिससे कार्यक्षेत्र में सफलता सुनिश्चित होगी। - फोटो : amar ujala

मकर राशि
मकर राशि के जातकों के लिए यह गोचर सपनों और महत्वाकांक्षाओं को पूरा करने का समय लेकर आएगा। घर या वाहन खरीदने का मन बना रहे हैं तो यह समय शुभ रहेगा। मित्रों और सहकर्मियों का सहयोग मिलेगा, जिससे कार्यक्षेत्र में सफलता सुनिश्चित होगी। मीडिया, सेल्स और कला के क्षेत्र से जुड़े लोगों को धन लाभ मिलने की संभावना है। प्रतियोगी परीक्षाओं में शामिल छात्रों को मनचाहा परिणाम मिल सकता है। माता के स्वास्थ्य और उनके साथ संबंधों में भी सकारात्मक बदलाव देखने को मिलेंगे।



डिस्क्लेमर (अस्वीकरण): यहां दी गई जानकारी सामान्य मान्यताओं, ज्योतिष, पंचांग, धार्मिक ग्रंथों आदि पर आधारित है। यहां दी गई सूचना और तथ्यों की सटीकता, संपूर्णता के लिए अमर उजाला उत्तरदायी नहीं है।

विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें