फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Saptahik Love Rashifal (1–7 Dec): क्या दिसंबर की शुरुआत लाएगी खुशियां या टूटेगा भरोसा? पढ़ें लव राशिफल

Sun, 30 Nov 2025 12:41 PM IST
श्वेता सिंह ज्योतिष डेस्क, अमर उजाला

सार

Saptahik Love Rashifal 1-7  Dec 2025: दिसंबर के पहले सप्ताह का लव राशिफल पढ़ें। शुक्र–मंगल की युति से बन रहे कुज–शुक्र योग का आपके रिश्तों, रोमांस और नई प्रेम शुरुआत पर क्या प्रभाव पड़ेगा, जानें।

विज्ञापन
1 of 13
साप्ताहिक लव राशिफल - फोटो : amar ujala

Saptahik Love Rashifal 1-7 December: दिसंबर का पहला सप्ताह प्रेम जीवन में खास हलचल लेकर आ रहा है। वृश्चिक राशि में शुक्र और मंगल की युति से बनने वाला कुज–शुक्र योग रोमांस, आकर्षण और भावनाओं को गहराई देने वाला माना जाता है। मंगल का अपनी ही स्वराशि में होना इस प्रभाव को और मजबूत बनाता है, जिससे कई लोगों के रिश्तों में नई ऊर्जा और नए आरंभ के संकेत दिखाई देंगे। जिनका रिश्ता लंबे समय से ठहरा हुआ था, उन्हें इस समय नई दिशा मिल सकती है।
Vivah Muhurat 2025: साल 2025 में विवाह के 7 मुहूर्त बाकी, जानें कौन से दिन हैं सबसे शुभ
हालाँकि यह समय केवल सकारात्मक बदलाव ही नहीं लाएगा, बल्कि कुछ राशियों के प्रेम जीवन में उलझनें भी बढ़ा सकता है। किसी तीसरे व्यक्ति का हस्तक्षेप रिश्तों में गलतफहमियाँ पैदा कर सकता है, जिससे अनबन या तनाव की स्थिति बन सकती है। ऐसे में समझदारी, संवाद और धैर्य सबसे जरूरी रहेंगे। आइए जानें दिसंबर के पहले सप्ताह में ग्रहों की चाल आपकी लव लाइफ को कैसे प्रभावित करेगी और आपके सितारे क्या संकेत दे रहे हैं।
दिसंबर में बनेगा चतुर्ग्रही योग, इन राशियों की पलट सकती है किस्मत और अचानक धनलाभ के योग

विज्ञापन

2 of 13
साप्ताहिक लव राशिफल - फोटो : amar ujala

मेष राशि
इस सप्ताह मेष राशि के जातकों के प्रेम जीवन में नई शुरुआत देखने को मिलेगी। रिश्तों में ताजगी और ऊर्जा बनी रहेगी, जिससे आपके मन में संतोष और प्रसन्नता का अनुभव होगा। सप्ताह के मध्य या उत्तरार्ध में किसी अप्रत्याशित समाचार या छोटी-सी नकारात्मक घटना के कारण आपका मन थोड़ी देर के लिए व्यथित हो सकता है। ऐसे समय में धैर्य बनाए रखना और अपने भावनाओं को नियंत्रित रखना बेहद आवश्यक रहेगा। छोटे मतभेदों को नकारात्मक रूप देने की बजाय शांतिपूर्ण संवाद से हल करना आपके प्रेम संबंधों को मजबूत बनाएगा।

विज्ञापन

3 of 13
साप्ताहिक लव राशिफल - फोटो : amar ujala

वृषभ राशि
वृषभ राशि के जातकों के लिए यह सप्ताह सामान्य रूप से सुखद और संतुलित रहेगा। सप्ताह की शुरुआत में आपके प्रेम जीवन में सुकून का अनुभव होगा, हालांकि यह आपके अपेक्षाओं के अनुसार पूरी तरह संतोषजनक नहीं हो सकता। इस समय आपके साथी की ओर से कोई प्यारा सा गिफ्ट या सरप्राइज मिलने की संभावना है, जो आपके दिल को खुशी देगा। जैसे-जैसे सप्ताह आगे बढ़ेगा, आपके और आपके साथी के बीच विश्वास और प्रेम और गहरा होगा। इस समय पारस्परिक समझ और सहमति आपके रिश्तों को मजबूत बनाएगी।

4 of 13
साप्ताहिक लव राशिफल - फोटो : amar ujala

मिथुन राशि
मिथुन राशि के जातकों के लिए यह सप्ताह प्रेम और रोमांस के लिहाज से बहुत अनुकूल रहेगा। आपके संबंधों में गर्माहट और मधुरता बनी रहेगी। परिवार के बड़े-बुजुर्गों का आशीर्वाद और मार्गदर्शन इस समय आपके लिए विशेष रूप से लाभकारी साबित होगा। उनके सुझाव और अनुभव आपके रिश्तों में सकारात्मक बदलाव लाने में मदद करेंगे। सप्ताह के उत्तरार्ध में किसी महिला की मदद आपको आपके प्रेम जीवन में सुखद अनुभव और समाधान दिला सकती है। यह सप्ताह आपके रिश्तों में मजबूती और स्थिरता लाने वाला है।

विज्ञापन

5 of 13
साप्ताहिक लव राशिफल - फोटो : amar ujala

कर्क राशि
कर्क राशि के जातकों के प्रेम जीवन में इस सप्ताह संतुलन और प्रयास की आवश्यकता होगी। आपको रिश्तों को सुचारू रूप से चलाने के लिए अपनी तरफ से समझदारी और धैर्य दिखाना होगा। अगर आप अपने साथी के साथ सहयोग और संवाद बनाए रखेंगे, तो आपके रिश्ते में शांति और सुकून बना रहेगा। सप्ताह के उत्तरार्ध में किसी बदलाव या छोटी मुश्किल के कारण आपके मन में चिंता हो सकती है, लेकिन समय के साथ परिस्थितियां सुधरेंगी। इस सप्ताह संयम और विवेक के साथ निर्णय लेना आपके लिए फायदेमंद रहेगा।

विज्ञापन

6 of 13
साप्ताहिक लव राशिफल - फोटो : amar ujala

सिंह राशि
सिंह राशि के जातकों के लिए यह सप्ताह प्रेम और रोमांस के लिहाज से अत्यंत सुखद और रोमांचक रहेगा। आपके प्रेम संबंधों में नई ऊर्जा और उत्साह आएगा। आप इस समय अपने भविष्य के लिए कुछ ठोस और महत्वपूर्ण निर्णय लेने में सक्षम रहेंगे। सप्ताह के मध्य या उत्तरार्ध में किसी खुशखबरी से आपके रिश्तों में और मजबूती आएगी। यह समय आपके प्रेम जीवन में रोमांस और स्थायित्व दोनों का संतुलन बनाए रखने वाला रहेगा।

विज्ञापन

7 of 13
साप्ताहिक लव राशिफल - फोटो : amar ujala

कन्या राशि
कन्या राशि के जातकों के लिए यह सप्ताह प्रेम जीवन में कुछ असंतोष और तनाव लेकर आ सकता है। आपसी मतभेद और छोटी-छोटी दूरियां बढ़ सकती हैं। इस समय शांत रहना और जल्दबाजी में निर्णय न लेना बहुत जरूरी होगा। सप्ताह के उत्तरार्ध में किसी महिला के कारण या किसी बाहरी परिस्थिति के चलते मतभेद और बढ़ सकते हैं, जिससे लव लाइफ में कठिनाइयां उत्पन्न हो सकती हैं। समझदारी, धैर्य और संयम से काम लेने पर आप इन समस्याओं को हल कर सकेंगे और अपने रिश्तों को संतुलित रख पाएंगे।

8 of 13
साप्ताहिक लव राशिफल - फोटो : amar ujala

तुला राशि
इस सप्ताह की शुरुआत तुला राशि के जातकों के लिए थोड़ी बेचैनी और असंतोष लेकर आ सकती है। प्रेम संबंधों में आप जिस बदलाव की उम्मीद कर रहे हैं, वह तुरंत नहीं दिखेगा, जिससे मन में हल्की निराशा हो सकती है। हालांकि, समय जैसे-जैसे आगे बढ़ेगा, परिस्थितियां आपके अनुकूल होती जाएंगी। सप्ताह के मध्य और उत्तरार्ध में प्रेम जीवन में सुखद अनुभव मिलने की संभावना है। सप्ताह के अंत तक आपके साथी की ओर से मिलने वाली तवज्जो और सहयोग आपके रिश्तों को और मजबूत बनाएगी, जिससे आपके मन में सुकून और संतोष का अनुभव होगा।

9 of 13
साप्ताहिक लव राशिफल - फोटो : amar ujala

वृश्चिक राशि
वृश्चिक राशि के जातकों के लिए यह सप्ताह प्रेम संबंधों के लिहाज से अत्यंत अनुकूल और रोमांटिक रहेगा। आपके और आपके साथी के बीच भावनात्मक निकटता बढ़ेगी, जिससे संबंधों में गहराई आएगी। इस सप्ताह परिवार के बड़े बुजुर्गों का आशीर्वाद भी आपके जीवन में सुख, शांति और सकारात्मक ऊर्जा लेकर आएगा। प्रेम जीवन में सुखद अनुभव महसूस होंगे और आपका मन खुश रहेगा। समय के साथ आपके और आपके साथी के बीच समझ और विश्वास बढ़ेगा, जो रिश्तों को और मजबूत बनाएगा।

10 of 13
साप्ताहिक लव राशिफल - फोटो : amar ujala

धनु राशि
धनु राशि के जातकों के लिए यह सप्ताह प्रेम और रोमांस के लिहाज से शुभ रहने वाला है। सप्ताह की शुरुआत में ग्रहों की अनुकूल स्थिति के कारण जीवन में सुखद अनुभव और सकारात्मक ऊर्जा रहेगी। इस दौरान आपके प्रेम संबंध और गहरे होंगे और आपसी समझ बढ़ेगी। सप्ताह के उत्तरार्ध में भी आपके रिश्तों में सुकून रहेगा और लव लाइफ में खुशियों की दस्तक होगी। यह समय आपके और आपके साथी के लिए रोमांटिक पलों और मधुर संवाद का है, जिससे संबंधों में और मजबूती आएगी।

11 of 13
साप्ताहिक लव राशिफल - फोटो : amar ujala

मकर राशि
मकर राशि के जातकों के लिए यह सप्ताह प्रेम संबंधों में शुभ परिणाम लेकर आएगा। सप्ताह की शुरुआत में जो भी प्रयास आप अपने प्रेम के लिए करेंगे, वे आने वाले समय में सकारात्मक परिणाम देंगे। हालांकि, सप्ताह के उत्तरार्ध में छोटी-छोटी अनबन या मतभेद बड़े रूप ले सकते हैं। इसलिए इस समय धैर्य और समझदारी से काम लेना बेहद जरूरी होगा। सही संवाद और सहयोग से आप अपने प्रेम जीवन में स्थिरता और संतुलन बनाए रख सकते हैं।

12 of 13
साप्ताहिक लव राशिफल - फोटो : amar ujala

कुंभ राशि
कुंभ राशि के जातकों के लिए यह सप्ताह शुरूआत में अहंकार और टकराव के कारण थोड़ी परेशानियाँ लेकर आ सकता है। इससे लव लाइफ में मतभेद और उलझन उत्पन्न हो सकती है, जिससे मन कष्टित रहेगा। सप्ताह के मध्य और उत्तरार्ध में परिस्थितियां धीरे-धीरे अनुकूल होती जाएंगी। इस समय प्रेम जीवन में रोमांस और मधुरता की एंट्री होगी। संयम और समझदारी से अपने भावनाओं को संभालना आपके लिए जरूरी रहेगा, जिससे रिश्तों में फिर से सुकून और प्रेम की अनुभूति होगी।

विज्ञापन

13 of 13
साप्ताहिक लव राशिफल - फोटो : amar ujala

मीन राशि
मीन राशि के जातकों के लिए यह सप्ताह प्रेम जीवन में अधिक प्रयास की मांग करेगा। प्रेम संबंधों में सफलता पाने के लिए आपको परिस्थियों को व्यापक दृष्टिकोण से संभालना होगा। इस सप्ताह आपकी लव लाइफ में आपकी तरफ से किए गए प्रयास रिश्तों में सुखद अनुभव और संतोष लेकर आएंगे। सप्ताह के उत्तरार्ध में अहंकार और छोटी-छोटी अनबन से बचना आवश्यक होगा। संयम और समझदारी से काम लेने पर आप अपने प्रेम जीवन को बेहतर तरीके से चला पाएंगे और रिश्तों में स्थिरता महसूस करेंगे।



डिस्क्लेमर (अस्वीकरण): यहां दी गई जानकारी सामान्य मान्यताओं, ज्योतिष, पंचांग, धार्मिक ग्रंथों आदि पर आधारित है। यहां दी गई सूचना और तथ्यों की सटीकता, संपूर्णता के लिए अमर उजाला उत्तरदायी नहीं है।

विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें