फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Chandra Grahan 2026: शनि की राशि और राहु के नक्षत्र में लगेगा चंद्र ग्रहण, इन 3 राशि के लोग रहें संभलकर

Tue, 18 Aug 2026 12:35 PM IST
मेघा कुमारी ज्योतिष डेस्क, अमर उजाला

सार

Chandra Grahan 2026: इस बार शनि की राशि और राहु के नक्षत्र में साल का आखिरी ग्रहण लगने वाला है। यह समय कुछ राशि वालों के लिए परेशानियां लेकर आ सकता है।
विज्ञापन
1 of 4
Chandra Grahan 2026 - फोटो : अमर उजाला AI
Chandra Grahan 2026: इस बार 28 अगस्त 2026 को साल का आखिरी और दूसरा चंद्र ग्रहण लग रहा है। ज्योतिषियों के अनुसार, ग्रहण की शुरुआत 28 अगस्त को सुबह 6 बजकर 53 मिनट पर होगी और इसका समापन दोपहर 12 बजकर 31 मिनट पर माना जा रहा है। यह चंद्र ग्रहण भारत में दिखाई नहीं देगा। हालांकि, यह शनि की राशि कुंभ और राहु के नक्षत्र शतभिषा में लगेगा। ऐसे में शनि और राहु के प्रभाव से लगने वाला यह चंद्र ग्रहण कुछ राशि वालों के लिए अशुभ साबित हो सकता है। जातकों को इस दौरान विशेष रूप से सावधानी रखने की आवश्यकता होगी। इसके अलावा सेहत, धन और यात्रा से जुड़ी कुछ परेशानियों का भी सामना करना पड़ सकता है। ऐसे में इन राशियों के लिए यह समय कुछ कष्टकारी रह सकता है। आइए जानते हैं।
Trending Videos
विज्ञापन

2 of 4
Chandra Grahan 2026 - फोटो : अमर उजाला
कन्या राशि
कन्या राशि वालों को नए काम की शुरुआत करने से बचना होगा। व्यापार से जुड़े नए सौदे करने में भी सावधानी बरतें और किसी भी फैसले को जल्दबाजी में न लें। इस समय धन का लेनदेन सोच-समझकर और सही समय पर करना आपके लिए उचित रहेगा। नए लोगों से मिलकर कोई परेशानी में आ सकते हैं, इसलिए आप किसी पर भी अधिक भरोसा न करें। किसी भी तरह की आर्थिक योजना बनाते समय सावधानी बरतें।
Trigrahi Yog 2026: 22 अगस्त से त्रिग्रही योग का प्रभाव, इन 4 राशियों को करियर-कारोबार में मिलेगा लाभ
गुरु-शनि की चाल से साल 2026 के बचे महीनों में मिल सकती है अच्छी खबरें, करियर-कारोबार में मिलेंगे अच्छे अवसर
विज्ञापन

3 of 4
Chandra Grahan 2026 - फोटो : अमर उजाला
मकर राशि
मकर राशि वालों के लिए समय कुछ परेशानियां लेकर आ सकता है। इस दौरान बनते हुए काम भी अटक सकते हैं, जिससे मानसिक तनाव बढ़ने की संभावना रहेगी। हालांकि, किसी भी तरह का तनाव अधिक लेने से आपकी परेशानियां और बढ़ सकती हैं। इसलिए धैर्य के साथ परिस्थितियों को संभालने और जरूरी कामों को सोच-समझकर करने की कोशिश करें। धन हानि होने से तनाव रहेगा, लेकिन धैर्यवान बने रहें।
Angarak Yog 2026: मंगल और राहु की युति से बना अंगारक योग, सितंबर तक इन राशियों के लिए समय रहेगा कष्टकारी
Kuber Plant: मनी प्लांट नहीं धन-संपत्ति के लिए घर में रखें ये पौधा, जानें सही दिशा और जरूरी नियम
विज्ञापन

4 of 4
Chandra Grahan 2026 - फोटो : अमर उजाला
कुंभ राशि
कुंभ राशि में ही साल का आखिरी चंद्र ग्रहण लग रहा है। यह समय आपके लिए कुछ कष्टकारी हो सकता है। इस दौरान आपको धैर्यवान बने रहना होगा, अन्यथा छोटी-सी भी लापरवाही आपको परेशानियों में डाल सकती है। परिवार में खुशियां बनी रहेगी। लेकिन सेहत और जरूरी कामों को लेकर विशेष सावधानी रखें। करियर को लेकर किसी भी निर्णय को जल्दबाजी में लेने से बचें।
 

Surya Ketu Yuti: सूर्य-केतु की युति से बदल जाएंगे इन राशि वालों के भाग्य, 17 सितंबर तक मिलेंगे मनचाहे रिजल्ट

Mangal In Mithun 2026: आने वाले 30 दिनों तक इन राशि वालों का रहेगा गोल्डन टाइम, होगा जबरदस्त लाभ
डिस्क्लेमर (अस्वीकरण): यहां दी गई जानकारी सामान्य मान्यताओं, ज्योतिष, पंचांग, धार्मिक ग्रंथों आदि पर आधारित है। यहां दी गई सूचना और तथ्यों की सटीकता, संपूर्णता के लिए अमर उजाला उत्तरदायी नहीं है। 

विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें