Mangal In Mithun Rashi 2026: ग्रहों के सेनापति मंगल ज्योतिष के सबसे प्रभावशाली ग्रहों में से एक हैं। उनका असर व्यक्ति को निडर, साहसी और ऊर्जावान बनाता है। वर्तमान में वह बुध की राशि मिथुन में विराजमान हैं। यहां मंगल 18 सितंबर 2026 तक बने रहेंगे, इसके बाद वह अगला गोचर करेंगे। मंगल का इस राशि में रहना ऊर्जा, तेज और आत्मविश्वास को बढ़ाने वाला माना जा रहा है। साथ ही उनकी सकारात्मक ऊर्जा कुछ राशि वालों के लिए लकी साबित हो सकती है। चूंकि मंगल इस राशि में सितंबर के मध्य तक रहेंगे, इसलिए जातकों को तब तक अच्छा लाभ मिल सकता है। ऐसे में आइए इन लकी राशियों को जानते हैं।