फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Aaj Ka Rashifal 03 March: इन पांच राशियों पर रहेगा साल के पहले चंद्र ग्रहण का असर, पढ़ें आज का राशिफल

Tue, 03 Mar 2026 07:33 AM IST
Vinod Shukla आचार्य मानस शर्मा, नई दिल्ली

सार

03 March Ka Rashifal: आचार्य मानस शर्मा से जानिए चंद्र राशि पर आधारित मेष, वृषभ, मिथुन, कर्क, सिंह, कन्या, तुला, वृश्चिक, धनु, मकर, कुंभ और मीन राशि वालों के लिए 03 मार्च 2026 का राशिफल।
विज्ञापन
1 of 13
दैनिक राशिफल - फोटो : अमर उजाला
Aaj Ka Rashifal 03 March:  आज साल का पहला चंद्र ग्रहण है। हिंदू पंचांग के अनुसार इस दिन फाल्गुन माह के शुक्ल पक्ष की पूर्णिमा तिथि है।  मंगलवार को मेष राशि वालो की आर्थिक स्थिति पहले के मुकाबले बेहतर रहेगी। मिथुन राशि वालों को धन लाभ के अवसरों में वृद्धि होगी। नौकरी के बेहतर अवसर आपको प्राप्त होंगे। वहीं कुंभ राशि वालों को कुछ सावधानी बरतनी होगी और मकर राशि वालों को जमीन या मकान के सिलसिले में कुछ अच्छी डील हासिल हो सकती है। ऐसे में आइए जानते हैं 03 मार्च का दिन सभी 12 राशियों के लिए कैसा रहेगा।

बड़ी भविष्यवाणी: चंद्र ग्रहण और ग्रहों की स्थिति दे रही खतरनाक घटनाओं के संकेत, जानें कैसा रहेगा हिंदू नववर्ष

विज्ञापन

2 of 13
दैनिक राशिफल - फोटो : अमर उजाला
मेष राशि
आज का दिन आपके लिए  धन लाभ दिलाने वाला रहेगा। आपकी अपने सहयोगियों से खूब पटेगी और संतान को भी आप कहीं बाहर लेकर जा सकते हैं। आप अपने विरोधियों को आसानी से मात देने की कोशिश करेंगे। आपको अपने काम को लेकर किसी दूसरे पर डिपेंड नहीं रहना है। परिवार में किसी मांगलिक कार्यक्रम की तैयारी शुरू हो सकती है, जिससे माहौल खुशनुमा रहेगा और भगवान की भक्ति में आपका खूब मन लगेगा।
 
विज्ञापन

3 of 13
दैनिक राशिफल - फोटो : अमर उजाला
वृषभ राशि
आज का दिन आपके लिए कुछ नया करने के लिए  रहने वाला है। आपकी ऊर्जा से आपके सभी काम पूरे होंगे। आपको किसी को बिना मांगे सलाह देने से बचना होगा। विद्यार्थियों को पढ़ाई लिखाई को लेकर लापरवाही बिल्कुल नहीं बरतनी है, क्योंकि परीक्षा का समय नजदीक है। आपको अक्समात धन लाभ मिलने से खुशी का ठिकाना नहीं रहेगा। अविवाहित जातकों के जीवन में उनके साथी की दस्तक हो सकती है।

4 of 13
दैनिक राशिफल - फोटो : अमर उजाला
मिथुन राशि
आज का दिन आपकी लिए उन्नति की राह पर आगे बढ़ने के लिए रहेगा। मित्रों का आपको पूरा स्पोर्ट मिलेगा। कोई शारीरिक समस्या आपकी मुश्किलों को बढ़ा सकती हैं और बिजनेस कर रहे लोगों को कुछ कठिनाइयां तो आएंगी, लेकिन वह उनसे आसानी से बाहर निकल जाएंगे। शेयर मार्केट में आप सोच समझकर निवेश करें।  आपके अच्छे कामों के लिए आपको कोई पुरस्कार भी मिल सकता है। भाई व बहनों से आपकी खूब पटेगी।
विज्ञापन

5 of 13
दैनिक राशिफल - फोटो : अमर उजाला
कर्क राशि
आज का दिन आपके लिए सोच समझ कर कामों को करने के लिए रहेगा। आप किसी काम को लेकर जल्दबाजी बिल्कुल ना दिखाएं। रूपए पैसे से संबंधित मामलों में आप अपनी आंख व कान खुले रखे और किसी अजनबी पर भरोसा बिल्कुल ना करें। आज आपके बॉस आपको  काम को लेकर कोई सुझाव दे सकते हैं, जो उन्हें खूब पसंद आएंगा। सरकारी नौकरी की तैयारी कर रहे लोगों को कोई खुशखबरी सुनने को मिल सकती है। जीवनसाथी से आपकी किसी बात को लेकर कहासुनी हो सकती है।
विज्ञापन

6 of 13
दैनिक राशिफल - फोटो : अमर उजाला
सिंह राशि 
आज का दिन आपके लिए टेंशनों भरा रहेगा, क्योंकि आपकी कुछ पारिवारिक समस्याएं फिर से सिर उठाएंगी। जो आपके मुश्किलों को बढ़ाएंगी। आप नौकरी से संबंधित किसी काम को लेकर किसी दूसरे शहर जा सकते हैं। राजनीति में कार्यरत लोगों को कोई अच्छा पद मिलने से ज्यादा घमंड करने की आवश्यकता नहीं है, क्योंकि विरोधी आपके खिलाफ कोई षड्यंत्र रच सकता हैं। प्रॉपर्टी को लेकर कोई मामला आपको समस्या देगा, जिसके लिए कानून के चक्कर काटने पड़ सकते हैं।
विज्ञापन

7 of 13
दैनिक राशिफल - फोटो : अमर उजाला
कन्या राशि
आज आपकी कोई बात परिवार में किसी सदस्य को बुरी लग सकती हैं, इसलिए आप बहुत ही तोलमोल कर बोले और अपनी वाणी पर संयम रखें, जिससे आप प्रेम करते हैं, वह आपके लिए कोई खुशखबरी लेकर आ सकते हैं। आप अपनी  पढ़ाई लिखाई में आ रही समस्याओं को लेकर यदि परेशान थे, तो उसके लिए आप उनके गुरुजनों से बातचीत कर सकते हैं। आपके कोई प्रिय वस्तु यदि खो गयी थी, तो उसके भी मिलने की आपको पूरी संभावना है।
 

8 of 13
दैनिक राशिफल - फोटो : अमर उजाला
तुला राशि
आज का दिन आपके लिए वाहनों का प्रयोग सावधानी से करने के लिए रहेगा, क्योंकि कोई दुर्घटना होने की संभावना बनती दिख रही हैं। यदि आपको कोई शारीरिक समस्या चली आ रही थी, तो वह भी बढ़ सकती हैं। आपको अपने किसी पुराने मित्र की याद सता सकती हैं। भाई व बहनों से चल रही अनबन भी बातचीत के जरिए दूर होगी और किसी प्रॉपर्टी के बंटवारे को लेकर आपको कानून के चक्कर काटने पड़ सकते हैं। आपको किसी दूसरे के मामले में बेवजह बोलने से बचना होगा।

9 of 13
दैनिक राशिफल - फोटो : अमर उजाला
वृश्चिक राशि
आज का दिन आपके लिए मेहनत भरा रहेगा। आपको काम को लेकर थोड़ी स्टीक्नेस दिखानी होगी, क्योंकि आप लापरवाही यदि दिखाएंगे, तो इससे आपकी मुश्किलें बढ़ सकती हैं। कोई मित्र आपके लिए कोई इंवेस्टमेंट संबंधित प्लान लेकर आ सकता है। आप अपनी आय और व्यय में संतुलन बनाकर चलें, क्योंकि आपके खर्च अधिक रहेंगे। जो आपके मुश्किलों को बढा सकते हैं। किसी शेयर मार्केट से जुड़े फैसले को आप किसी एक्सपर्ट की राय के बिना ना लें।

10 of 13
दैनिक राशिफल - फोटो : अमर उजाला
धनु राशि 
आज का दिन आपके लिए सकारात्मक परिणाम लेकर आएगा। आज आपके अंदर काम को लेकर एक नयी ऊर्जा रहेगी, जिससे आपको व्यापार व नौकरी के कामों को करने में काफी मजा आएगा। आपको अपनी संतान की संगति पर विशेष ध्यान देना होगा। किसी पुरानी गलती को आप  बिल्कुल ना दोहराएं। परिवार में किसी मांगलिक कार्यक्रम का आयोजन होने से माहौल खुशनुमा रहेगा और परिवार के सदस्य आपके काम में पूरा साथ देंगे।

11 of 13
दैनिक राशिफल - फोटो : अमर उजाला
मकर राशि
आज का दिन आपके लिए इन्कम के मामले में ठीक-ठाक रहने वाला है। आपको किसी एक्स्ट्रा सोर्स से भी इन्कम होने की संभावना है, लेकिन आप अपने खर्च भी उतने ही बढ़ा लेंगे। परिवार में कोई धार्मिक कार्यक्रम का आयोजन करेंगे, जिससे आपके परिवार के सदस्यों में एकजुटता बनी रहेगी और आपकी किसी बात से यदि जीवनसाथी परेशान चल रही थी, तो आपकी वह समस्या भी समाप्त होती दिख रही है। आपको अपने खान-पान को लेकर लापरवाही नहीं करनी है।

12 of 13
दैनिक राशिफल - फोटो : अमर उजाला
कुंभ राशि 
आज का दिन प्रॉपर्टी के लेनदेन के लिए अच्छा रहने वाला है, लेकिन आपके साथ कोई धोखा हो सकता है, इसलिए आप अपनी गहरी नजर बनाए रखें। पारिवारिक रिश्तों में यदि किसी बात को लेकर कड़वाहट चल रही थी, तो उसे भी आप दूर करने की कोशिश कर सकते हैं। आप अच्छे खान-पान का आनंद लेंगे और अपने किसी परिजन से मेल मिलाप करने जा सकते हैं। आपको किसी से कोई बात बहुत ही सोच समझ कर बोलनी होगी, नहीं तो उन्हें आपकी बात बुरी लग सकती है।
विज्ञापन

13 of 13
दैनिक राशिफल - फोटो : अमर उजाला
मीन राशि
आज आपके चारों ओर का वातावरण खुशनुमा रहेगा। आपको एक के बाद एक खुशखबरी सुनने को मिलेंगी। संतान आपकी उम्मीदों पर खरी उतरेगी और आप परिवार के सदस्यों के साथ समय बिताएंगे, जिससे पुराने गिले शिकवे भी दूर होंगे और किसी सदस्य के विवाह में आ रही बाधा को लेकर आप अपने किसी मित्र से बातचीत कर सकते हैं। घूमने फिरने के दौरान आपको कोई महत्वपूर्ण जानकारी प्राप्त होगी और आप बिजनेस में पार्टनरशिप भी कर सकते हैं।

विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें