Chandra Grahan 2025: हिंदू धर्म में ग्रहण को अशुभ माना जाता है। मान्यता है कि इसका सीधा प्रभाव पूजा-पाठ सहित अन्य धार्मिक कार्यों पर दिखाई देता है। इसलिए अक्सर इसके शुरू होने से खत्म होने तक घरों में कई विशेष नियमों का पालन किया जाता है। इस बार 7 सितंबर को चंद्र ग्रहण है और इसे स्पष्ट रूप से भारत में देखा जाएगा। हालांकि, एशिया, यूरोप, ऑस्ट्रेलिया, न्यूजीलैंड, अफ्रीका, पश्चिमी और उत्तरी अमेरिका तथा दक्षिण अमेरिका के कुछ हिस्सों में भी यह देखा जा सकता है।
भारत के समयानुसार यह ग्रहण रात 9 बजकर 58 मिनट से लेकर देर रात 1 बजकर 26 मिनट तक रहेगा। इसके अलावा इसका सूतक काल भी मान्य होगा, जिसमें खरीदारी, छिलना काटना व अन्य शुभ मांगलिक काम करने की सख्त मनाही होती है। इस दौरान ग्रहण के अशुभ प्रभाव से बचने के लिए आमतौर पर कुछ उपाय किए जाते हैं। ऐसे में आप ग्रहण के समाप्त होने के बाद अपनी राशि के मुताबिक ये उपाय कर सकते हैं, जिससे जीवन में सकारात्मकता का संचार होता है। आइए इसके बारे में जानते हैं।
Chandra Grahan 2025: 7 सितंबर को चंद्र ग्रहण, जानें किन राशि वालों को मिलेगा लाभ और किसकी बढ़ेगी मुश्किलें