फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Chandra Grahan 2025: चंद्र ग्रहण के बाद जानिए आने वाले दिनों में सभी 12 राशियों पर कैसा पड़ेगा प्रभाव ?

Tue, 09 Sep 2025 11:08 AM IST
विनोद शुक्ला ज्योतिष डेस्क, अमर उजाला

सार

07 सितंबर को साल का आखिरी चंद्र ग्रहण लगा। यह एक पूर्ण चंद्र ग्रहण था जो देश में देखा गया है। वैदिक ज्योतिष शास्त्र के अनुसार ग्रहण का असर कई दिनों तक रहता है। ऐसे में आइए जानते हैं सभी 12 राशियों के लिए इस चंद्र ग्रहण का प्रभाव आने वाले दिनों में कैसा रहेगा। 
विज्ञापन
1 of 13
चंद्र ग्रहण के बाद राशियों पर प्रभाव - फोटो : अमर उजाला
बीते 07 सितंबर 2025 को साल का दूसरा और आखिरी चंद्र ग्रहण खत्म हो चुका है। यह एक पूर्ण चंद्र ग्रहण था जिसमें चांद लालिमा लिए हुआ था, जिसे ब्लड मून के नाम जाता है। ज्योतिष शास्त्र के अनुसार, यह चंद्र ग्रहण कुंभ राशि और पूर्वाभाद्रपद नक्षत्र में लगा था। साल का यह आखिरी चंद्र ग्रहण भारतीय समयानुसार 07 सितंबर की रात 09 बजकर 58 मिनट से लेकर रात 01 बजकर 26 मिनट तक चला। साथ ही यह चंद्र ग्रहण 122 साल बाद पितृपक्ष के पहले दिन लगा था। वैदिक ज्योतिष शास्त्र के अनुसार जब भी ग्रहण की घटना घटित होती है तो इसका प्रभाव देश-दुनिया के साथ-साथ सभी 12 राशियों के जातकों पर देखने को मिलता है। ग्रहण का प्रभाव न सिर्फ राशियों के ऊपर उस समय तक होता है जब तक ग्रहण चल रहा होता है, बल्कि चंद्र ग्रहण का प्रभाव आने वाले दिनों में काफी समय तरह रहता है। आइए जानते हैं साल के आखिरी चंद्र ग्रहण का प्रभाव सभी राशियों पर आने वाले दिनों पर कैसा रहेगा। 
विज्ञापन

2 of 13
मेष राशि - फोटो : amar ujala
साल के आखिरी चंद्र ग्रहण का राशियों पर प्रभाव
मेष राशि

चंद्रमा चंद्र ग्रहण के दौरान राहु आपकी कुंडली के 11वें स्थान पर स्थित था ऐसे में मेष राशि वालों के यह आपके चौथे भाव का स्वामी होकर आपकी लंबी यात्राओं पर बुरा प्रभाव डाल सकता है। इस कारण से आपको लंबी दूरी की यात्राओं से बचना होगा। आपको मुश्किलों का सामना करना पड़ सकता है। चंद्रमा और राहु के 11वें भाव में होने से आपकी वित्तीय स्थिति के लिए समय अनुकूल नहीं रहेगा। आपके खर्चों में बढ़ोतरी और भौतिक सुख-सुविधाओ में कमी का सामना करना पड़ सकता है। 
विज्ञापन

3 of 13
वृषभ राशि - फोटो : amar ujala
वृषभ राशि 
चंद्र ग्रहण के दौरान चंद्रमा दसवें भाव में स्थित होकर राहु के साथ युति बना रहा था। ऐसे में आने वाले दिनों में आपके कार्यक्षेत्र में नकारात्मक प्रभाव देखने को मिलेगा। राहु-चंद्रमा आपस में शत्रु होने से चंद्रमा के शुभ फलों में कमी आ सकती है। इस दौरान कार्यक्षेत्र में कमी का सामना करना पड़ सकता है। आपके ऊपर प्रमोशन और मान-सम्मान की संभावनाओं पर भी असर देखने को मिल सकता है। आपको सफलता मिलने के बाद भी मन प्रसन्न नहीं रहेगा। 

4 of 13
मिथुन राशि - फोटो : amar ujala
मिथुन राशि
7 सितंबर को चंद्र ग्रहण के दौरान चंद्रमा राहु संग आपकी कुंडली के नवम भाव यानी भाग्य भाव में मौजूद थे ऐसे में आने वाले दिनों में आपके भाग्य में कमजोरी देखने को मिल सकती है। इस दौरान आपको आंखों से संबंधित कोई परेशानियों का सामना करना पड़ सकता है। चंद्रमा-राहु की युति से आपको कई तरह के भ्रम की स्थितियों का सामना करना पड़ सकता है। 
विज्ञापन

5 of 13
कर्क राशि - फोटो : amar ujala
कर्क राशि
चंद्रग्रहण के दौरान चंद्रमा की राहु संग युति आपकी कुंडली के आठवें भाव हुई थी। ऐसे में आने वाले दिनों में कर्क राशि के जातकों पर स्वास्थ्य संबंधी समस्याओं का सामना करना पड़ सकता है। इसके साथ आपके पिता की भी सेहत खराब हो सकती है। इसके अलावा करियर में भी कई तरह के बदलावों का सामना करना पड़ सकता है। आपको कार्यस्थल पर राजनीति करने वाले लोगों से सावधान रहना होगा। 
विज्ञापन

6 of 13
सिंह राशि - फोटो : amar ujala
सिंह राशि
07 और 08 सिंतबर के दौरान चंद्रमा और राहु आपकी कुंडली के सप्तम भाव में स्थित थे और ज्योतिष गणनाओं के अनुसार सप्तम भाव में चंद्रमा-राहु का योग अच्छा नहीं माना जाता है। ऐसे में आने वाले दिनों में आपको कई तरह की मानसिक परेशानियों का सामना करना पड़ सकता है। इस दौरान आपके रिश्तों में भी खटास का सामना करना पड़ सकता है। 
विज्ञापन

7 of 13
कन्या राशि - फोटो : amar ujala
कन्या राशि
पूर्ण चंद्र ग्रहण के दौरान कन्या आपकी कुंडली के छठे भाव में आ गया था और राहु संग मौजूदगी के कारण आने वाले की क्षेत्रों में तनाव और उलझनों का सामना करना पड़ सकता है। इस दौरान कई तरह की समस्याओं से आपको जूझना पड़ सकता है। मानसिक परेशानियों में वृद्धि हो सकती है।

8 of 13
तुला राशि - फोटो : amar ujala
तुला राशि
साल के आखिरी चंद्र ग्रहण के दौरान चंद्रमा राहु के साथ पंचम भाव में स्थित था। पंचम भाव में राहु-चंद्रमा की युति से पितृदोष बनता है। इसके अलावा आने वाले दिनों में इस चंद्र ग्रहण का प्रभाव आपके मानसिक स्थिति पर नकारात्मक रूप से पड़ सकता है। तमाम तरह की मुश्किलों का सामना करना पड़ सकता है। इसके अलावा आपकी कुंडली में चंद्र ग्रहण का प्रभाव सेहत भी देखने को मिल सकता है। 

9 of 13
वृश्चिक राशि - फोटो : amar ujala
वृश्चिक राशि 
07 सितंबर को चंद्र ग्रहण के दौरान चंद्रमा राहु संग आपके चौथे भाव में स्थित थे। इस तरह से चौथे भाव में चंद्रमा और राहु की युति से आपको मानसिक अस्थिरता का सामना करना पड़ सकता है। पारिवारिक जीवन में तरह-तरह की परेशानियों का सामना करना पड़ सकता है। 

Gemstone Tips: कुंडली में किस ग्रह की ऊर्जा को संतुलित करने के लिए कौन सा रत्न धारण करना चाहिए? यहां जानें

10 of 13
धनु राशि - फोटो : amar ujala
धनु राशि
चंद्र ग्रहण के दौरान चंद्रमा और राहु आपके तीसरे भाव में स्थित होते हैं। कुंडली के तीसरे भाव में राहु का होना आपको काफी साहसी बना सकता है। वहीं इस दौरान राहु-चंद्रमा से आपकी भावनाओं को काफी तीब्र बना सकता है। इस दौरान आपको अपने मन और भावनाओं पर नियंत्रण करना होगा। 

Chandra Grahan 2025: 7 सितंबर को लगेगा चंद्र ग्रहण, मकर सहित इन राशि वालों के जीवन पर पड़ेगा खास प्रभाव

11 of 13
मकर राशि - फोटो : amar ujala
मकर राशि
चंद्र ग्रहण के दौरान राहु-चंद्रमा की युति आपके दूसरे भाव में होने से यह आपके दूसरे भाव में होंगे। कुंडली का दूसरे भाव आपकी आय और वाणी का भाव होता है। दूसरे भाव में राहु-चंद्रमा की युति से आपके स्वभाव और मन पर प्रभाव डाल सकता है। इस दौरान आपको आर्थिक परेशानियों से गुजरना पड़ सकता है। आपको अपने फैसले लेने में दिक्कतों का सामना करना पड़ सकता है। 

12 of 13
कुंभ राशि - फोटो : amar ujala
कुंभ राशि
कुंभ राशि वालों के लिए चंद्र ग्रहण का प्रभाव अच्छा नहीं कहा जा सकता है। राहु-चंद्रमा की युति से आपको कई तरह की परेशानियों में डाल सकता है। इस दौरान आपकी आय में गिरावट देखने को मिल सकती है। परिवार में पैसों से जुड़ी समस्याओं का सामना करना पड़ सकता है।

यह भी पढ़ें- आज का राशिफल 
आज का मेष राशिफल  आज का तुला राशिफल 
आज का वृषभ राशिफल आज का वृश्चिक राशिफल 
आज का मिथुन राशिफल   आज का धनु राशिफल 
आज का कर्क राशिफल आज का मकर राशिफल 
आज का सिंह राशिफल आज का कुंभ राशिफल 
आज का कन्या राशिफल आज का मीन राशिफल 
विज्ञापन

13 of 13
मीन राशि - फोटो : amar ujala
मीन राशि
07 सितंबर को चंद्र ग्रहण के दौरान चंद्रमा और राहु पहले भाव में एक साथ थे। ऐसे में आपके व्यक्तित्व पर प्रभाव पड़ सकता है। इस दौरन आपको झूठ बोलने की आदत लग सकती है। राहु-चंद्रमा के अशुभ प्रभाव के चलते आपके स्वभाव में जल्दी-जल्दी परिवर्तन देखने को मिल सकता है। 

विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें