Chandra Grahan 2025: चंद्र ग्रहण एक महत्वपूर्ण खगोलीय घटना है, जो सूर्य, पृथ्वी और चंद्रमा के एक सीधी रेखा में आने पर घटती है। सूर्य और चंद्रमा के बीच में होने के कारण पृथ्वी की छाया चंद्रमा पर पड़ती है। इ
Chandra Grahan 2025: चंद्र ग्रहण एक महत्वपूर्ण खगोलीय घटना है, जो सूर्य, पृथ्वी और चंद्रमा के एक सीधी रेखा में आने पर घटती है। सूर्य और चंद्रमा के बीच में होने के कारण पृथ्वी की छाया चंद्रमा पर पड़ती है। इस घटना को चंद्र ग्रहण कहते हैं। इस साल 14 मार्च 2025 को साल का पहला चंद्र ग्रहण लग रहा है। यह समय खगोल विज्ञान में दिलचस्पी रखने वालों के लिए बेहद खास है। परंतु ज्योतिष दृष्टि के मुताबिक चंद्र ग्रहण के समय चंद्रमा कन्या राशि और उत्तरा फाल्गुनी नक्षत्र में रहेंगे। इस अवधि में कन्या राशि में पहले से केतु भी मौजूद होंगे। ऐसे में दो ग्रहों से युति का निर्माण हो रहा है, जो 'ग्रहण योग' बना रहा है। यह योग कुछ राशियों की मुश्किलें और कुछ जातकों को विशेष लाभ प्रदान कर सकता है। अब सवाल है यह कि होली के दिन चंद्र ग्रहण लगने पर क्या होली के त्योहार पर इसका प्रभाव होगा। आइए इस लेख के माध्यम से जानते हैं....
विज्ञापन
2 of 6
Chandra Grahan 2025
- फोटो : adobe
चंद्र ग्रहण का समय
14 मार्च 2025 को होली के दिन सुबह 9 बजकर 29 मिनट से लेकर दोपहर 3 बजकर 29 मिनट तक चंद्र ग्रहण लग रहा है। लेकिन भारत में यह चंद्र ग्रहण नहीं नजर आएगा, इसलिए इसका सूतक काल भी मान्य नहीं है।
विज्ञापन
3 of 6
Chandra Grahan 2025
- फोटो : Freepik
चंद्र ग्रहण का प्रकार
यह ग्रहण खंडग्रास चंद्र ग्रहण होगा, जिसका अर्थ है कि चंद्रमा का कुछ हिस्सा ही ग्रहण के प्रभाव में रहेगा, न कि सम्पूर्ण चंद्रमा। इसे खग्रास चंद्र ग्रहण कहते हैं।
4 of 6
Chandra Grahan 2025
- फोटो : Adobe Stock
चंद्र ग्रहण का होली पर प्रभाव
ज्योतिषियों के मुताबिक चंद्र ग्रहण शुरू होने से 9 घंटे पहले सूतक काल लग जाता है। परंतु यह ग्रहण भारत में नजर नहीं आएगा, इसलिए चंद्र ग्रहण का सूतक काल भी मान्य नहीं है। ऐसे में होली के पर्व पर इसका कोई भी प्रभाव नहीं होगा। आप बिना किसी विघ्न बाधा के होली खेल सकते हैं।
विज्ञापन
5 of 6
Chandra Grahan 2025
- फोटो : adobe
चंद्र ग्रहण का राशियों पर प्रभाव
साल का पहला चंद्र ग्रहण मेष, मिथुन, कन्या, वृश्चिक और कुंभ राशि वालों की समस्याएं बढ़ा सकता हैं। वहीं यह समय वृषभ, कर्क, तुला, धनु, मकर राशि वालों के लिए लाभकारी भी हो सकता है।
डिस्क्लेमर (अस्वीकरण): यहां दी गई जानकारी सामान्य मान्यताओं, ज्योतिष, पंचांग, धार्मिक ग्रंथों आदि पर आधारित है। यहां दी गई सूचना और तथ्यों की सटीकता, संपूर्णता के लिए अमर उजाला उत्तरदायी नहीं है।