फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Chandra Grahan September 2024: आज है साल का अंतिम चंद्र ग्रहण, इन राशि के जातक रहें संभलकर

Wed, 18 Sep 2024 06:58 AM IST
श्वेता सिंह ज्योतिष डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली
विज्ञापन
1 of 6
चंद्र ग्रहण कब है 2024 - फोटो : amar ujala
Chandra Grahan September 2024: साल का दूसरा चंद्र ग्रहण 18 सितंबर, 2024 को लगने जा रहा है। वैसे तो यह आंशिक चंद्र ग्रहण होगा, जिसका प्रभाव दुनियाभर में रहेगा।  साल 2024 का पहला चंद्र ग्रहण 25 मार्च, 2024 होली के दिन लगा था।  यह चंद्रग्रहण कुल 4 घंटे 4 मिनट तक रहेगा। चंद्र ग्रहण पर सूतक ग्रहण से ठीक 9 घंटे पहले शुरू होता है और ग्रहण समाप्त होने पर समाप्त होता है।
ज्योतिष शास्त्र के अनुसार इस चंद्र ग्रहण का कुछ राशियों के लोगों पर नकारात्मक प्रभाव पड़ सकता है। ऐसे में इस राशि के लोगों को सावधान रहना चाहिए। आइए जानते हैं इस साल का दूसरे चंद्र ग्रहण का समय, सूतक काल और किन राशियों को रहना होगा संभलकर। 
अगर आपके घर में भी है ओपन किचन, अपनाएं ये सरल वास्तु टिप्स
Manglik Dosha: जानें क्या होता है मांगलिक दोष और इसके प्रकार, क्यों आती हैं विवाह में अड़चनें

विज्ञापन

2 of 6
चंद्र ग्रहण कब है 2024 - फोटो : Istock
सितंबर 2024 में चंद्र ग्रहण कब लगेगा 
चंद्र ग्रहण 18 सितंबर 2024 को लगने जा रहा है। जिसकी शुरुआत सुबह 6 बजकर 12 मिनट से होगी और समाप्ति 10 बजकर 17 मिनट पर होगी। ग्रहण के समय भारत में दिन रहेगा। इसलिए ये चंद्र ग्रहण मान्य नहीं होगा।

सितंबर 2024 चंद्र ग्रहण सूतक 
सितंबर में लगने वाले चंद्र ग्रहण का सूतक नहीं लगेगा क्योंकि ये चंद्र ग्रहण दिन के समय लग रहा है। ज्योतिष अनुसार उसी ग्रहण का सूतक काल माना जाता है जो खुली आंखों से दृष्टिगोचर हो।
 
विज्ञापन

3 of 6
चंद्र ग्रहण कब है 2024 - फोटो : amar ujala
मेष राशि
मेष राशि वालों को अपने किसी करीबी के साथ रिश्तों में बड़े बदलाव देखने को मिल सकते हैं। यह एक रोमांटिक पार्टनर, एक अच्छा दोस्त, एक बिजनेस पार्टनर या यहां तक कि एक दुश्मन भी हो सकता है। आपकी स्थिति के आधार पर, आंशिक चंद्र ग्रहण आपको अपने रिश्ते को गहरा करने या इसे पूरी तरह से समाप्त करने के लिए प्रेरित कर सकता है।

4 of 6
चंद्र ग्रहण कब है 2024 - फोटो : amar ujala
कर्क राशि
कर्क राशि के जातकों के करियर में  बदलाव आने की संभावना है। इस चंद्र ग्रहण से उनका करियर क्षेत्र सक्रिय होगा। अपनी मौजूदा नौकरी छोड़ने का फैसला कर सकते हैं। हालांकि इन बदलावों का उनके निजी जीवन पर भी असर पड़ सकता है, इसीलिए सोच समझकर फैसला लें।  
विज्ञापन

5 of 6
चंद्र ग्रहण कब है 2024 - फोटो : amar ujala
तुला राशि
तुला राशि के जातकों के लिए चंद्र ग्रहण बहुत ही खतरनाक साबित हो सकता है। इस दौरान आपके परिवार के सदस्यों से मनमुटाव हो सकता है। कार्यक्षेत्र में भी विरोधी आपको परेशान कर सकते हैं। इसलिए वहां सावधान रहने की जरूरत है।  
विज्ञापन
विज्ञापन

6 of 6
चंद्र ग्रहण कब है 2024 - फोटो : amar ujala
मकर राशि
मकर राशि के जातकों के जीवन में चंद्र ग्रहण परेशान कर सकता है। मकर राशि के जातकों को स्वास्थ्य संबंधी समस्याएं हो सकती हैं। परिवार के बड़े बुजुर्गों से मन मुटाव हो सकता है, यह आपके लिए अच्छा नहीं है। 

डिस्क्लेमर (अस्वीकरण): ये लेख लोक मान्यताओं पर आधारित है। यहां दी गई सूचना और तथ्यों की सटीकता, संपूर्णता के लिए अमर उजाला उत्तरदायी नहीं है।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें