फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

साल का पहला चंद्रग्रहण आज, इन राशियों पर पड़ेगा इसका असर

Wed, 31 Jan 2018 12:30 PM IST
ज्योतिष डेस्क, अमर उजाला
विज्ञापन
1 of 4
साल का पहला पूर्ण चंद्रग्रहण आज है। चन्द्रग्रहण आज शाम को 5 बजकर 58 मिनट पर शुरू होगा और रात 8 बजकर 41 मिनट पर समाप्त होगा। यह ग्रहण आश्लेषा एवं पुण्य नक्षत्रों में तथा कर्क राशि में घटित होगा इसलिए जो लोग कर्क राशि तथा इन नक्षत्रों में पैदा हुए हैं, उन्हें कष्ट होगा। ऐसे में आइए जानते हैं इस ग्रहण का सभी राशियों पर कैसा असर होगा।
 
विज्ञापन

2 of 4
मेषः इस राशि के जातकों के लिए यह चंद्र ग्रहण अशुभ फलदायक होगा। रोग की आशंका और शारीरिक कष्ट हो सकता है। 
वृषभः इस राशि के जातकों के लिए ग्रहण अनुकूल एवं फलदायी होगा। धन लाभ बढ़ेगा। 
मिथुनः इस राशि के जातकों के लिए आर्थिक हानि का योग है। 
कर्कः इस राशि के जातकों को शरीर में कष्ट या मानसिक परेशानी हो सकती है। 
विज्ञापन

3 of 4
chandra grahan
सिंहः इस राशि के जातकों को स्वास्‍थ्य संबंधी दिक्कत हो सकती है। व्यय अधिक होगा। 
कन्याः 
इस राशि के जातकों को ग्रहण धन लाभ, उन्नति और शुभ फल देगा। 
तुलाः इस राशि के जातकों की सुख-समृद्धि में वृद्धि होगी। 
वृश्चिकः इस राशि के जातकों को अपमान, चिंता और अपयश का भय बना रहेगा। 
विज्ञापन

4 of 4
धनुः इस राशि के जातकों को रोग व आकस्मिक समस्या हो सकती है। 
मकर : इस राशि के जातकों के जीवनसाथी को कष्ट व व्यापार में हानि होगी। 
कुभः  इस राशि के जातकों के लिए ग्रहण सुख व शत्रु विनाश का योग लेकर आएगा। 
मीनःइस राशि के जातकों को शारीरिक परेशानी व मानसिक पीड़ा हो सकती है।  
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें