फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

साल 2018 का पहला चन्द्रग्रहण आज, इन 4 राशियों पर पड़ेगा बुरा असर

Wed, 31 Jan 2018 08:48 AM IST
ज्योतिष डेस्क, अमर उजाला
विज्ञापन
1 of 13
साल 2018 का पहला ग्रहण 31 जनवरी को माघ शुक्ल पूर्णिमा पर खग्रास चन्द्रग्रहण होगा। यह ग्रहण पूरे भारतवर्ष में दिखाई देगा। चन्द्रग्रहण 31 जनवरी की शाम को 5 बजकर 58 मिनट पर शुरू होगा और रात 8 बजकर 41 मिनट पर समाप्त होगा यानि ग्रहण की  कुल अवधि 3 घंटे 24 मिनट होगी। यह ग्रहण कर्क राशि और पुष्य अश्लेषा नक्षत्र में हो रहा है। ऐसे में आइए जानते हैं इस ग्रहण का सभी राशियों पर कैसा असर होगा।
विज्ञापन

2 of 13
मेष राश‌ि
मेष राशि- मेष राशि वाले व्यक्तियों के लिए यह ग्रहण अशुभफलदायक रहेगा। इस राशि के जातको को मानसिक अशान्ति और कष्ट का अनुभव होगा।
 
विज्ञापन

3 of 13
वृष राश‌ि
वृष राशि- वृष राशि वालों के लिए यह ग्रहण अनुकूल फल देने वाला साबित होगा। इस राशि वालों के लिए धन लाभ का योग बन रहा है।

4 of 13
म‌िथुन राश‌ि
मिथुन राशि- मिथुन राशि वालों के लिए यह चन्द्रग्रहण अशुभफलदायक है। आर्थिक नुकसान की संभावना हो सकती हैं। परिवार में तनाव पैदा हो सकता है।
विज्ञापन

5 of 13
कर्क राशि
कर्क राशि- कर्क राशि वालों के लिए यह ग्रहण शारीरिक परेशानी या फिर किसी हादसे का शिकार बन सकते है। सावधानी बरतें।
विज्ञापन

6 of 13
स‌िंह राश‌ि
सिंह राशि- इस राशि के जातको के लिए यह ग्रहण व्यय में बढ़ोत्तरी लाएगा। आर्थिक हानि की आशंका है। किसी वाद-विवाद के चक्कर में फंस सकते हैं।
विज्ञापन

7 of 13
कन्‍या राश‌ि
कन्या राशि- कन्या राशि वालों के लिए यह ग्रहण शुभ फल की प्राप्ति की संभावना बन सकती है। धनलाभ और उन्नति के योग बनेंगे।

8 of 13
तुला राश‌ि
तुला राशि- तुला राशि वालों के लिए यह ग्रहण शुभ रहेगा। सुख और समृद्धि में वृद्धि की संभावना है। किसी ऐसे व्यक्ति से मुलाकात संभव है जो भविष्य में आपके लिए फायदे दिलाने वाला साबित होगा।

9 of 13
वृश्‍च‌िक राश‌ि
वृश्चिक राशि- वृश्चिक राशि वालों के लिए यह ग्रहण अपमान, धनहानि और अपयश आदि का भय रहेगा। दम्पत्ति जीवन में परेशानियां आ सकती है।

10 of 13
धनु राश‌ि
धनु राशि- इस राशि वालों के लिए सावधानी रखने की आवश्यकता है। रोग, दुर्घटना का शिकार बन सकते है। मान सम्मान में गिरावट की आशंका हैं।

11 of 13
मकर राश‌ि
मकर राशि- ग्रहण का शादी शुदा जीवन में सुख के कमी का संकेत दे रहा है। जीवनसाथी के साथ विवाद हो सकता है। कानूनी मामलों में फसने का अंदेशा है।

 

12 of 13
कुंभ राश‌ि
कुंभ राशि- कुंभ राशि वालों के लिए यह ग्रहण अच्छा रहेगा। हर काम में सफलता मिलेगी। सुख की प्राप्ति संभव होगी और शत्रु परास्त होंगे।
विज्ञापन

13 of 13
मीन राश‌ि
मीन राशि- मीन राशि वालों के लिए यह ग्रहण अशुभ फल देने वाला साबित होगा। शारीरिक, मानसिक पीड़ा और चिन्ताएं सताएंगी।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें