फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Grahan 2025: एक ही महीने में लगेगा सूर्य और चंद्र ग्रहण, जानें समय, तारीख और प्रभाव

Thu, 24 Apr 2025 01:36 PM IST
मेघा कुमारी ज्योतिष डेस्क, अमर उजाला

सार

जब भी ग्रहण लगता है, तो वैज्ञानिकों को सूर्य-चंद्रमा के अध्ययन का अवसर प्राप्त होता है। लेकिन ज्योतिषियों के अनुसार ग्रहण मनुष्य जीवन और उसके भविष्य को प्रभावित करता है।
विज्ञापन
1 of 6
'ग्रहण' ज्योतिष और खगोल दोनों ही दृष्टि से बेहद महत्वपूर्ण घटना है, जिसका व्यापक प्रभाव देश-दुनिया के कार्यों पर पड़ता है। - फोटो : adobe stock
Grahan 2025: 'ग्रहण' ज्योतिष और खगोल दोनों ही दृष्टि से बेहद महत्वपूर्ण घटना है, जिसका व्यापक प्रभाव देश-दुनिया के कार्यों पर पड़ता है। माना जाता है कि जब भी ग्रहण लगता है, तो वैज्ञानिकों को सूर्य-चंद्रमा के अध्ययन का अवसर प्राप्त होता है। लेकिन ज्योतिषियों के अनुसार ग्रहण मनुष्य जीवन और उसके भविष्य को प्रभावित करता है। ऐसे में साल 2025 के सितंबर माह में खगोलीय विज्ञान की इस अद्भुत घटनाओं का साया बना हुआ है। दरअसल, इस माह में दो बार ग्रहण लगने वाला है। इस दौरान पहला ग्रहण 7 सितंबर 2025 को लगेगा, जो साल का दूसरा चंद्र ग्रहण है। इसके बाद 21 सितंबर के दिन दूसरा सूर्य ग्रहण भी लगेगा, जो भारत में तो नहीं नजर आएगा। परंतु इसका ज्योतिषीय महत्व अधिक होगा। ऐसे में आइए इन दोनों ग्रहण के समय और प्रभाव के बारे में विस्तार से जानते हैं।
विज्ञापन

2 of 6
7 सितंबर के दिन साल 2025 का दूसरा चंद्र ग्रहण लगने वाला है। इसका समय रात 9 बजकर 58 मिनट से लेकर देर रात 1 बजकर 26 मिनट तक का है। - फोटो : adobe
चंद्र ग्रहण का समय
7 सितंबर के दिन साल 2025 का दूसरा चंद्र ग्रहण लगने वाला है। इसका समय रात 9 बजकर 58 मिनट से लेकर देर रात 1 बजकर 26 मिनट तक का है। इसे पूर्ण चंद्र ग्रहण माना जा रहा है। यह ग्रहण भारत में नजर जाएगा। चंद्र ग्रहण भारत में दिखने के कारण इसका सूतक काल भी मान्य है, जो ग्रहण के शुरू होने से 9 घंटे पहले शुरू होगा।
विज्ञापन

3 of 6
चंद्र ग्रहण 2025 - फोटो : Freepik
कहां-कहां दिखेगा चंद्र ग्रहण ?
चंद्र ग्रहण भारत के साथ-साथ एशिया, यूरोप, अंटार्कटिका, ऑस्ट्रेलिया, प्रशांत महासागर, अटलांटिक महासागर और हिंद महासागर में भी दिखाई देगा।

4 of 6
21 सितंबर 2025 के दिन सूर्य ग्रहण लगने वाला है। इसका समय रात 11 बजे से शुरू होगा। यह 22 सितंबर को सुबह 3 बजकर 24 मिनट पर समाप्त होगा। - फोटो : adobe
सूर्य ग्रहण का समय
21 सितंबर 2025 के दिन सूर्य ग्रहण लगने वाला है। इसका समय रात 11 बजे से शुरू होगा। यह 22 सितंबर को सुबह 3 बजकर 24 मिनट पर समाप्त होगा। लेकिन इस ग्रहण को भारत में नहीं देखा जा सकेगा। यही कारण है कि इसका सूतक भी मान्य नहीं है। हालांकि यह ग्रहण कन्या राशि और उत्तरा फाल्गुनी नक्षत्र में लगेगा। इसलिए इसका ज्योतिषीय महत्व अधिक है।
विज्ञापन

5 of 6
सूर्य ग्रहण 2025 - फोटो : Freepik
कहां दिखेगा सूर्य ग्रहण ?
21 सितंबर को लगने वाले सूर्य ग्रहण को मुख्य रूप से अमेरिका, समोआ, ऑस्ट्रेलिया, न्यूजीलैंड, फिजी और अटलांटिक महासागर जैसे क्षेत्रों में देखा जा सकेगा।
विज्ञापन
विज्ञापन

6 of 6
कब लगता है सूर्य और चंद्र ग्रहण - फोटो : adobe stock
कब लगता है सूर्य और चंद्र ग्रहण
खगोल वैज्ञानिकों के मुताबिक जब चंद्रमा, पृथ्वी और सूर्य के बीच से गुजरता है, तो इस स्थिति में सूरज की रोशनी धरती पर नहीं पहुंच पाती है। इस घटना को सूर्य ग्रहण कहा जाता है। जबकि जब सूर्य, पृथ्वी और चंद्रमा एक सीध में आते हैं, तो सूर्य का प्रकाश पृथ्वी की वजह से चंद्रमा पर नहीं पड़ता, इस घटना को चंद्र ग्रहण कहते हैं।

Shani Jayanti 2025: शनि जयंती पर शनिदेव को इन उपायों से करें प्रसन्न, खत्म हो जाएंगे सारे दुख
डिस्क्लेमर (अस्वीकरण): यहां दी गई जानकारी सामान्य मान्यताओं, ज्योतिष, पंचांग, धार्मिक ग्रंथों आदि पर आधारित है। यहां दी गई सूचना और तथ्यों की सटीकता, संपूर्णता के लिए अमर उजाला उत्तरदायी नहीं है।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें