फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Chaitra Navratri 2025: चैत्र नवरात्रि में करें तुलसी से जुड़े ये खास उपाय, सभी मनोरथ होंगे पूर्ण

Tue, 01 Apr 2025 02:16 PM IST
ज्योति मेहरा ज्योतिष डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली

सार

नवरात्रि के दौरान तुलसी से जुड़े कुछ विशेष उपायों को अपनाने से घर में सकारात्मक ऊर्जा का प्रवाह बढ़ता है और समृद्धि का आशीर्वाद प्राप्त होता है।
विज्ञापन
1 of 5
Chaitra Navratri 2025 Tulsi Upay In Hindi: - फोटो : freepik
Chaitra Navratri 2025 Tulsi Upay In Hindi: चैत्र नवरात्रि का पर्व श्रद्धा और भक्ति के साथ मनाया जाता है। इस वर्ष यह पावन पर्व 30 मार्च 2025 से आरंभ होकर 6 अप्रैल 2025 को समाप्त होगा। नवरात्रि के दौरान मां दुर्गा की पूजा की जाती है। इसके साथ ही तुलसी के पौधे का पूजन और उसकी देखभाल भी विशेष महत्व रखती है। नवरात्रि के दौरान तुलसी के कुछ खास उपाय करने से आपके जीवन की कई समस्याएं हल हो सकती हैं। 

तुलसी पूजन का महत्व
हिंदू धर्म में तुलसी को अत्यंत पवित्र और शुभ माना जाता है। मान्यता है कि जिस घर में तुलसी का पौधा होता है, वहां सदैव देवी लक्ष्मी और भगवान विष्णु का वास रहता है। नवरात्रि के दौरान तुलसी से जुड़े कुछ विशेष उपायों को अपनाने से घर में सकारात्मक ऊर्जा का प्रवाह बढ़ता है और समृद्धि का आशीर्वाद प्राप्त होता है।

Chaitra Navratri 2025: धन लाभ के लिए चैत्र नवरात्रि में जरूर करें ये उपाय, माता रानी होंगी प्रसन्न
Ram Navami 2025: राम नवमी पर करें ये खास उपाय, शादी में आ रही रुकावट और ग्रह कलेश से मिलेगा छुटकारा
 
विज्ञापन

2 of 5
चैत्र नवरात्रि में करें तुलसी के ये उपाय - फोटो : freepik
चैत्र नवरात्रि में करें तुलसी के ये उपाय
1. तुलसी के पास दीप प्रज्वलित करें

नवरात्रि के प्रत्येक दिन तुलसी के पौधे के पास एक दीपक जलाएं। ऐसा करने से सकारात्मक ऊर्जा बनी रहती है। यह उपाय वास्तु दोष को दूर करने से साथ परिवार में सुख-समृद्धि भी लाता है। धार्मिक मान्यता के अनुसार तुलसी के पास दीप जलाने से मानसिक शांति और स्वास्थ्य लाभ भी मिलता है।
विज्ञापन

3 of 5
तुलसी के उपाय - फोटो : Adobe stock
2. चुनरी और शृंगार सामग्री अर्पित करें
नवरात्रि के दौरान तुलसी माता की विशेष पूजा करनी चाहिए। उन्हें लाल चुनरी एवं शृंगार सामग्री अर्पित करने से वैवाहिक जीवन में प्रेम और सामंजस्य बढ़ता है। जिन लोगों के विवाह में देरी को रही है, उनके लिए यह उपाय विशेष रूप से शुभ माना जाता है। इस उपाय को करने से अच्छे विवाह के प्रस्ताव मिलने की संभावनाएं बढ़ती हैं।

4 of 5
घर में तुलसी का पौधा लगाएं - फोटो : freepik
3. घर में तुलसी का पौधा लगाएं
यदि आपके घर में तुलसी का पौधा नहीं है, तो नवरात्रि के दौरान इसे घर की उत्तर-पूर्व दिशा में स्थापित करें। यह दिशा तुलसी के लिए शुभ मानी जाती है और इससे घर में सौभाग्य, सुख और शांति का वास होता है। 
विज्ञापन
विज्ञापन

5 of 5
चैत्र नवरात्रि में करें तुलसी के ये उपाय - फोटो : adobe stock
नवरात्रि के इन सरल उपायों को अपनाकर आप अपने घर-परिवार में सुख, शांति और सकारात्मकता बढ़ा सकते हैं। देवी दुर्गा और तुलसी माता का आशीर्वाद आपके जीवन को मंगलमय बनाता है।
 

Ram Navami 2025: राम नवमी पर करें ये खास उपाय, शादी में आ रही रुकावट और ग्रह कलेश से मिलेगा छुटकारा

Chaitra Navratri 2025 Bhog List: नवरात्रि के 9 दिन माता रानी को लगाएं इन चीजों का भोग, मिलेगा आशीर्वाद



डिस्क्लेमर (अस्वीकरण): ये लेख लोक मान्यताओं पर आधारित है। यहां दी गई सूचना और तथ्यों की सटीकता, संपूर्णता के लिए अमर उजाला उत्तरदायी नहीं है। 

विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें