फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

17 अक्तूबर को सूर्य-बुध की युति से बुधादित्य राजयोग, इन राशियों को करियर-कारोबार में उन्नति के योग

Mon, 12 Oct 2026 01:45 PM IST
विनोद शुक्ला ज्योतिष डेस्क, अमर उजाला

सार

वैदिक ज्योतिष शास्त्र के अनुसार, बुध-सूर्य की युति से बुधादित्य राजयोग का निर्माण होता है, जिससे कई राशि वालों के लिए आने वाले दिन शुभ और लाभकारी होंगे। आइए जानते हैं कौन-कौन सी हैं भाग्यशाली राशियां। 
विज्ञापन
1 of 4
17 अक्तूबर को बुधादित्य राजयोग - फोटो : अमर उजाला
ज्योतिष शास्त्र में कई ग्रहों के संयोग से राजयोगों का निर्माण होता है। राजयोगों के निर्माण होने से जातकों के जीवन में सुख-समृद्धि, संपन्नता और धन प्राप्ति के योग बनते हैं। ज्योतिष शास्त्र के अनुसार सूर्य-बुध युति से बुधादित्य राजयोग का निर्माण होता है। यह बुधादित्य राजयोग पंचांग के अनुसार, 17 अक्तूबर 2026 को तुला राशि में बनेगा। बुधादित्य राजयोग से बुद्धि क्षमता में विकास, करियर-कारोबार में तरक्की के योग बनते हैं। बुधादित्य राजयोग के चलते जीवन में आर्थिक उन्नति, नौकरी में नए अवसर और कारोबार में लाभ की संभावना बनती है। 17 अक्तूबर को सूर्य शाम 7 बजकर 51 मिनट पर अपनी नीच राशि तुला में प्रवेश करेंगे, जहां पर बुध पहले से विराजमान हैं। ऐसे बुध-सूर्य की युति से बुधादित्य राजयोग का निर्माण होगा। आइए जानते हैं बुधादित्य राजयोग के निर्माण से किन राशि वालों को सबसे ज्यादा लाभ मिलेगा। 
Trending Videos
विज्ञापन

2 of 4
मकर राशि - फोटो : amar ujala
मकर राशि पर बुधादित्य राजयोग का प्रभाव
मकर राशि वालों के लिए बुधादित्य राजयोग आपके करियर-कारोबार और आर्थिक मामलों में वृद्धि के योग दिलाएगा। नौकरी में आपको बेहतर अवसर की प्राप्ति होगी। कार्यक्षेत्र में आपको अपने वरिष्ठ अधिकारियों संग अच्छा तालमेल बनाकर रखना होगा। बिजनेस में आपको नए-नए अवसर प्राप्ति होंगे। धन से जुड़े मामलों में आपको बहुत ही सोच-समझकर फैसला लेना होगा। 

साप्ताहिक राशिफल 12-18 अक्तूबर: इन राशियों को मिल सकती है बड़ी सफलता, जानें मेष से मीन तक का हाल

विज्ञापन

3 of 4
कुंभ राशि - फोटो : amar ujala
कुंभ राशि पर बुधादित्य राजयोग का प्रभाव
कुंभ राशि वालों के लिए बुधादित्य राजयोग का बनना बहुत ही अच्छा और शुभ साबित हो सकता है। आमदनी के नए-नए अवसरों की प्राप्ति हो सकती है। नौकरीपेशा जातकों के लिए नौकरी की तलाश करने पर बेहतर अवसर मिल सकते हैं। नई योजनाएं आपके लिए आने वाले दिनों में बहुत ही कारगर साबित होंगी। आपको अपने खर्चों पर नियंत्रण रखना होगा। पारिवारिक जीवन में सुख-शांति की प्राप्ति होगी। इस दौरान आपका अच्छे लोगों से संपर्क स्थापित होगा। 

साप्ताहिक राशिफल 12-18 अक्तूबर: इन राशियों को मिल सकती है बड़ी सफलता, जानें मेष से मीन तक का हाल

विज्ञापन

4 of 4
कर्क राशि - फोटो : amar ujala
कर्क राशि पर बुधादित्य राजयोग का प्रभाव
कर्क राशि वालों के लिए बुधादित्य राजयोग आपके लिए बहुत ही महत्वपूर्ण रहेगा। नौकरी में नई तरह की जिम्मेदारी और बदलाव के अवसर आपको मिले सकते हैं। व्यापार में आपको अच्छा आर्थिक लाभ मिलेगा। धन प्राप्ति के नए अवसर मिल सकते हैं। निवेश संबंधी मामलों में आपको अच्छी सफलता हासिल होगी। पारिवारिक जीवन में आने वाले समय में मिठास रहेगी। धार्मिक कार्यो की तरफ आपका रूझान बढ़ेगा। 

बुध नक्षत्र परिवर्तन 2026: 3 नवंबर तक इन राशि वालों का मजबूत रहेगा भाग्य, करियर-व्यापार में सफलता चूमेगी कदम

विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें