फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Budh Vakri 2024: बुध हुए वक्री, इन तीन राशियों की चमकेगी किस्मत

Tue, 26 Nov 2024 04:38 PM IST
मेघा कुमारी ज्योतिष डेस्क, अमर उजाला

सार

Budh Vakri 2024: ज्योतिष शास्त्र में मौजूद सभी ग्रह अपने प्रभाव के लिए जाने जाते है। कुंडली में इनकी स्थिति के अनुरूप ही जातक को शुभ-अशुभ फल की प्राप्ति होती हैं।
विज्ञापन
1 of 5
Budh Vakri 2024 - फोटो : अमर उजाला
Budh Vakri 2024: ज्योतिष शास्त्र में मौजूद सभी ग्रह अपने प्रभाव के लिए जाने जाते है। कुंडली में इनकी स्थिति के अनुरूप ही जातक को शुभ-अशुभ फल की प्राप्ति होती हैं। इस दौरान बुध ग्रह के स्थान पर अधिक जोर दिया जाता है। ज्योतिष शास्त्र के अनुसार बुध देव बुद्धि, त्वचा, व्यापार व धन के ग्रह है। कुंडली में उनकी स्थिति मजबूत होने पर जातक को व्यापार मे लाभ की प्राप्ति होती है। इतना ही नहीं उसकी निर्णय लेने की क्षमता भी मजबूत होती है। इस दौरान बुध का गोचर भी इन जातकों के लिए लाभकारी साबित होता है। पंचांग के अनुसार 26 नवंबर 2024 को सुबह 08:11 मिनट पर बुध वृश्चिक राशि में वक्री हो चुके है। वह 16 दिसंबर 2024 तक भी वक्री अवस्था में ही रहेंगे। बुध की वक्री चाल कुछ राशियों के भाग्य में वृद्धि हो सकती है। आइए इनके नाम जानते हैं।
विज्ञापन

2 of 5
Budh Vakri 2024 - फोटो : अमर उजाला
वृषभ राशि
ज्योतिष गणना के अनुसार बुध की वक्री चाल इस राशि के जातकों को धन लाभ हो सकता है। यह समय आपके लिए बेहद शुभ होगा। इसलिए किसी नए कार्य की शुरुआत कर सकते हैं। नौकरी में कार्यरत लोगों को प्रमोशन मिलेगा। विदेश यात्रा के योग बनेंगे।
विज्ञापन

3 of 5
Budh Vakri 2024 - फोटो : अमर उजाला
सिंह राशि
यह समय सिंह राशि के लिए लाभकारी साबित होगा। व्यापार में मुनाफा होगा। प्रॉपर्टी की खरीदारी करेंगे। यदि किसी परीक्षा को दिया था तो परिणाम पक्ष में आ सकते हैं। वैवाहिक जीवन सुखमय होगा। व्यवसाय से जुड़े लोगों को कोई बड़ी उपलब्धि हासिल हो सकती है। 

4 of 5
Budh Vakri 2024 - फोटो : अमर उजाला
मकर राशि
मकर राशि वालों को शेयर बाजार में लाभ की प्राप्ति होगी। कोई सरकारी काम यदि लंबे समय से अटका हुआ था, तो वह भी पूरा हो सकता है। आप लंबी दूरी की यात्रा पर जा सकते हैं। किसी कोर्ट-कचहरी से संबंधित मामलों में आपको अच्छी सफलता मिलेगी।
विज्ञापन
विज्ञापन

5 of 5
Budh Vakri 2024 - फोटो : अमर उजाला

इस महामंंत्र से मिलता है बुध देव का आशीर्वाद 

1. 'ॐ ब्रां ब्रीं ब्रौं स: बुधाय् नम:।।

2. प्रियंगुकलिकाश्यामं रूपेणाप्रतिमं बुधम।
सौम्यं सौम्य गुणोपेतं तं बुधं प्रणमाम्यहम्।।



डिस्क्लेमर (अस्वीकरण): ये लेख लोक मान्यताओं पर आधारित है। यहां दी गई सूचना और तथ्यों की सटीकता, संपूर्णता के लिए अमर उजाला उत्तरदायी नहीं है। 
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें