फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

बुध नक्षत्र परिवर्तन 2026: 3 नवंबर तक इन राशि वालों का मजबूत रहेगा भाग्य, करियर-व्यापार में सफलता चूमेगी कदम

Mon, 12 Oct 2026 01:07 PM IST
मेघा कुमारी ज्योतिष डेस्क, अमर उजाला

सार

Budh Nakshatra Gochar 2026: ज्योतिष में बुध और बृहस्पति दोनों ही शुभ प्रभाव देने वाले ग्रह माने जाते हैं। ऐसे में गुरु के नक्षत्र में बुध की उपस्थिति कुछ राशि के जातकों के लिए सकारात्मक परिणाम लेकर आ सकती है। जातकों को अच्छी सफलता और निवेश के अवसर मिल सकते हैं।
 
विज्ञापन
1 of 4
बुध नक्षत्र परिवर्तन 2026 - फोटो : अमर उजाला
Budh Nakshatra Gochar 2026: बुध ग्रह ने 12 अक्तूबर 2026 को विशाखा नक्षत्र में प्रवेश कर लिया है। वह 3 नवंबर तक इसी नक्षत्र में स्थित रहेंगे। ज्योतिष शास्त्र में बुध को बुद्धि, वाणी और संवाद का कारक ग्रह माना जाता है। वहीं, विशाखा नक्षत्र के स्वामी देवगुरु बृहस्पति हैं, जिन्हें ज्ञान का ग्रह कहते हैं। ऐसे में बुध का गुरु के स्वामित्व वाले नक्षत्र में प्रवेश करना ज्योतिषीय दृष्टि से महत्वपूर्ण माना जा रहा है। मान्यताओं के अनुसार, बुध के इस नक्षत्र परिवर्तन का प्रभाव कुछ राशि वालों की निर्णय लेने की क्षमता पर देखने को मिल सकता है। साथ ही नए अवसर प्राप्त करने और आर्थिक स्थिति में सुधार करने के मौके मिल सकते हैं। इस अवधि में कुछ लोगों को भाग्य का साथ मिल सकता है, तो कुछ को नौकरी और आर्थिक मामलों में लाभ के अवसर प्राप्त हो सकते हैं। आइए जानते हैं कि 3 नवंबर 2026 तक किन राशियों के लिए बुध का यह नक्षत्र परिवर्तन शुभ माना जा रहा है।
Trending Videos
विज्ञापन

2 of 4
बुध नक्षत्र परिवर्तन 2026 - फोटो : अमर उजाला
मिथुन राशि
मिथुन राशि के जातकों के लिए बुध का यह नक्षत्र परिवर्तन अनुकूल रह सकता है। इस दौरान आर्थिक लाभ के अवसर मिल सकते हैं और आय के नए स्रोत तलाशने में सफलता प्राप्त हो सकती है। नौकरीपेशा जातकों के लिए भी समय महत्वपूर्ण रह सकता है। परिवार से जुड़े मामलों में आप भविष्य की योजनाएं बना सकते हैं। कार्यक्षेत्र में अपनी योग्यता साबित करने का मौका मिल सकता है।
शुक्र की वक्री चाल से किसकी चमकेगी किस्मत और किसे रहना होगा सावधान? 14 नवंबर तक सभी 12 राशियों पर जानें प्रभाव
विज्ञापन

3 of 4
बुध नक्षत्र परिवर्तन 2026 - फोटो : अमर उजाला
कन्या राशि
कन्या राशि के जातकों के लिए बुध का नक्षत्र परिवर्तन तरक्की के नए रास्ते खोल सकता है। इस अवधि में कामकाज से जुड़े मामलों में सकारात्मक परिणाम मिलने की उम्मीद है। अपनी मेहनत और समझदारी के दम पर आप महत्वपूर्ण कार्यों को पूरा करने में सफल हो सकते हैं। आर्थिक स्थिति में पहले के मुकाबले सुधार होने की संभावना है। योजनाओं पर काम करना आपके लिए लाभकारी रह सकता है।
विज्ञापन

4 of 4
बुध नक्षत्र परिवर्तन 2026 - फोटो : अमर उजाला
धनु राशि
धनु राशि के जातकों के लिए बुध का यह नक्षत्र परिवर्तन भाग्य का साथ दिलाने वाला माना जा रहा है। इस दौरान सामाजिक प्रतिष्ठा में वृद्धि हो सकती है और कार्यक्षेत्र में आपके प्रयासों को पहचान मिल सकती है। पैतृक संपत्ति से जुड़े मामलों में लाभ मिलने की संभावना बन सकती है। साथ ही, धन से जुड़ी योजनाओं को बेहतर तरीके से व्यवस्थित करने का अवसर मिल सकता है। करियर में आगे बढ़ने के लिए नए अवसर प्राप्त हो सकते हैं।
साप्ताहिक राशिफल 12-18 अक्तूबर: इन राशियों को मिल सकती है बड़ी सफलता, जानें मेष से मीन तक का हाल
साप्ताहिक अंक ज्योतिष: मूलांक 2, 6 और 8 वालों के लिए खास रहेगा नया सप्ताह, धन के मामले में मिल सकती है खुशखबरी
 
डिस्क्लेमर (अस्वीकरण): यहां दी गई जानकारी सामान्य मान्यताओं, ज्योतिष, पंचांग, धार्मिक ग्रंथों आदि पर आधारित है। यहां दी गई सूचना और तथ्यों की सटीकता, संपूर्णता के लिए अमर उजाला उत्तरदायी नहीं है।

 

विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें