फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Budh Gochar 2025: 20 दिसंबर से इन राशियों का बदलेगा समय, बिजनेस लाभ से लेकर प्रमोशन तक के बनेंगे योग

Sun, 14 Dec 2025 12:06 PM IST
मेघा कुमारी ज्योतिष डेस्क, अमर उजाला

सार

Budh Nakshatra Gochar 2025: ज्योतिषियों के मुताबिक, जब भी बुध नक्षत्र परिवर्तन करते हैं, तो उसका प्रभाव सभी 12 राशियों पर किसी न किसी रूप में अवश्य पड़ता है। यही कारण है कि, बुध का ज्येष्ठा नक्षत्र में गोचर कुछ जातकों का भाग्योदय कर सकता है। 
विज्ञापन
1 of 4
Budh Nakshatra Gochar 2025 - फोटो : अमर उजाला
Budh Nakshatra Gochar 2025: ग्रहों के राजकुमार बुध 20 दिसंबर 2025 को नक्षत्र परिवर्तन करेंगे। वह वर्तमान में वृश्चिक राशि में स्थित हैं और यहां रहते हुए ज्येष्ठा नक्षत्र में एंट्री करेंगे। ज्योतिषियों के मुताबिक, जब भी बुध नक्षत्र परिवर्तन करते हैं, तो उसका प्रभाव सभी 12 राशियों पर किसी न किसी रूप में अवश्य पड़ता है। यही कारण है कि, बुध का ज्येष्ठा नक्षत्र में गोचर कुछ जातकों का भाग्योदय कर सकता है। इसके प्रभाव से कुछ राशि वालों की बिजनेस योजनाएं सफल, निर्णय लेने की क्षमता मजबूत, व्यापारियों को लाभ, नौकरीपेशा लोगों को पद-प्रतिष्ठा और विद्यार्थियों को पढ़ाई में बेहतर परिणामों की प्राप्ति हो सकती हैं। ऐसे में आइए इन लकी राशियों को जानते हैं।
विज्ञापन

2 of 4
Budh Nakshatra Gochar 2025 - फोटो : अमर उजाला
मिथुन राशि
बुध नक्षत्र परिवर्तन से मिथुन राशि वालों को व्यापार में लाभ होगा। लंबे समय से चल रही योजनाएं सफल होंगी और काम को टालने की प्रवृत्ति पर लगाम लगाने में कामयाब रहेंगे। इस दौरान आप मन को बिजनेस में लगाते हुए अपने कार्य को समय पर पूरे मनोयोग से करेंगे, जिसका लाभ अवश्य देखने को मिलेगा। विवाह के लिए अच्छे प्रस्ताव प्राप्त होंगे। छात्रों को सकारात्मक परिणाम भी देखने को मिलेंगे और सरकारी क्षेत्र मे करियर के लिए किसी अनुभवी का पूर्ण सहयोग प्राप्त होगा। यात्रा पर जाना लाभकारी रहेगा। वहीं घर से दूर रहने वालों को का यह समय परिवार के सदस्यों के बीच सामंजस्य के साथ रहेगा।

Dream Interpretation: क्या आपको भी सपने में दिखते हैं शनि देव या उनसे जुड़ी चीजें? जानें शुभ या अशुभ
विज्ञापन

3 of 4
Budh Nakshatra Gochar 2025 - फोटो : अमर उजाला
कन्या राशि
कन्या राशि वालों के लिए समय खास रहने वाला है। जीवन में किसी की दस्तक आपको देखने को मिल सकती हैं। परीक्षा में अच्छे अंक आपको हासिल होंगे। निवेश में धन लाभ भौतिक सुख में वृद्धि करेगा। नौकरीपेशा लोगों को सहकर्मियों और वरिष्ठों से तालमेल बनाकर चलना होगा। इससे लाभ और सहयोग प्राप्त होगा। कन्या राशि के जो लगो आईटी या किसी परीक्षा की तैयारी के लिए प्रयास कर रहे हैं उनकी अध्ययन और शिक्षा में अड़चनें दूर होंगी। मनचाहे कॉलेज में नौकरी की इच्छा पूरी होती नजर आएगी। व्यापार में साझेदार से लाभ होगा। कार्यक्षेत्र में सीनियर और जूनियर दोनों का सहयोग मिलने के साथ-साथ प्रमोशन के लिए आपको चुना जा सकता है।

Surya Gochar 2025: सूर्य करेंगे धनु में प्रवेश, जानें किन राशियों को मिलेगी सफलता और किसकी बढ़ेंगी परेशानियां
विज्ञापन

4 of 4
Budh Nakshatra Gochar 2025 - फोटो : अमर उजाला
तुला राशि
तुला राशि वालों के लिए समय शुभ रहने वाला है। निवेश से बड़ी धनराशि की प्राप्ति होगी। कारोबार में लाभ और उसके विस्तार से आप संतुष्ट रहेंगे। मन से सभी तरह की नकारात्मकता दूर होगी। इस समय कारोबार के सिलसिले में लंबी या छोटी दूरी की यात्रा संभव है। खास बात यह है कि, यात्रा सुखद एवं लाभप्रद साबित होगी। बुध के प्रभाव से वैवाहिक जीवन में मधुरमय बनेगा और आपके आत्मविश्वास- पराक्रम में वृद्धि होगी। इस समय प्रमोशन के लिए आपको चुना जा सकता है। लव पार्टनर के साथ अच्छी ट्यूनिंग देखने को मिलेगी।


Rahu Gochar 2026: धन-संपत्ति में बाधा और तनाव में वृद्धि, इन राशियों पर होगा राहु का अशुभ प्रभाव
मंगलादित्य राजयोग बनेगा धनवृद्धि का कारण, इन 5 राशियों की होगी चांदी
डिस्क्लेमर (अस्वीकरण): यहां दी गई जानकारी सामान्य मान्यताओं, ज्योतिष, पंचांग, धार्मिक ग्रंथों आदि पर आधारित है। यहां दी गई सूचना और तथ्यों की सटीकता, संपूर्णता के लिए अमर उजाला उत्तरदायी नहीं है।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें