फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Budh Margi 2022: वृषभ राशि में 3 जून से बुध का मार्गी होना किन-किन राशि वालों के लिए रहेगा लाभकारी

Mon, 30 May 2022 12:07 PM IST
विनोद शुक्ला पं जयगोविंद शास्त्री, ज्योतिषाचार्य, नई दिल्ली
विज्ञापन
1 of 13
mercury transit 2022: बुध ग्रह शुभ और फल देने वाले अच्छे ग्रह माने गए हैं। जिन जातकों की कुंडली में बुध ग्रह अच्छे घर में होते हैं उन्हे जीवन में सफलता, बुद्धि, विवेक और व्यापार में अच्छा मुनाफा मिलता है। - फोटो : अमर उजाला
Budh Margi 2022: ग्रहों में युवराज कहे जाने वाले बुध 3 जून को दोपहर 1 बजकर 29 मिनट पर वृषभ राशि की यात्रा करते हुए मार्गी हो रहे हैं,इससे पहले ये 10 मई को सायं 5 बजकर 16 मिनट पर वक्री हुए थे। इस प्रकार मार्गी अवस्था में गोचर हुए बुध 2 जुलाई को सुबह 9 बजकर 42 मिनट पर मिथुन राशि में प्रवेश करेंगे जो इनकी अपनी ही राशि है। इनके मार्गी होने से युवाओं में नया जोश पैदा होगा। व्यापार में भी सुधार तो आएगा ही महंगाई पर भी अंकुश लगेगा। सभी राशियों के लिए इनके मार्गी होने का प्रभाव कैसा रहेगा ? इसका ज्योतिषीय विश्लेषण करते हैं।
विज्ञापन

2 of 13
mesh rashifal 2022 - फोटो : अमर उजाला
मेष राशि
राशि से द्वितीय धन भाव में मार्गी बुध आर्थिक पक्ष को तो मजबूत करेंगे ही परिवार में भी आपसी सामंजस्य बढ़ेगा। अपनी वाणी कुशलता के बल पर विषम आप विषम परिस्थितियों पर भी आसानी से नियंत्रण पा लेंगे। कोर्ट कचहरी के मामलों में निर्णय आपके पक्ष में आने के संकेत। इस अवधि के मध्य बड़ा कर्ज लेते समय नियम और शर्तों को गहनतापूर्वक जाँच लें। बाहरी लोग आपकी सफलता में बाधा डालने की कोशिश करेंगे किंतु अपनी सूझबूझ से आप उसे नियंत्रित कर लेंगे।
विज्ञापन

3 of 13
TAURUS RASHIFAL - फोटो : अमर उजाला
वृषभ राशि
आपकी राशि में मार्गी हुए बुध के शुभ प्रभाव के परिणाम स्वरुप कार्य-व्यापार में सफलताओं का सिलसिला तेजी से बढ़ेगा तथा नए अनुबंध पर हस्ताक्षर भी कर सकते हैं। विद्यार्थियों एवं प्रतियोगिता में बैठने वाले छात्रों के लिए तो यह समय और अनुकूल रहेगा। प्रेम संबंधी मामलों में प्रगाढ़ता। आएगी प्रेम विवाह का निर्णय भी लेना चाह रहे हों तो उस दृष्टि से भी ग्रह गोचर अनुकूल रहेगा। संतान के दायित्व की पूर्ति होगी। नव दंपति के लिए संतान प्राप्ति एवं प्रादुर्भाव के भी योग।

4 of 13
Gemini - फोटो : अमर उजाला
मिथुन राशि
राशि से बारहवें व्यय भाव में मार्गी अवस्था में गोचर करते हुए बुध अत्यधिक भागदौड़ और खर्च का सामना करवाएंगे। यात्रा देशाटन का लाभ मिलेगा। धार्मिक ट्रस्टों तथा अनाथालयों में भी बढ़ चढ़कर हिस्सा लेंगे और दान-पुण्य करेंगे। विदेशी कंपनियों में सर्विस अथवा किसी देश की नागरिकता के लिए प्रयास करना चाह रहे हों तो उस दृष्टि से भी ग्रह गोचर अनुकूल रहेगा। स्वास्थ्य के प्रति सावधान रहें। गुप्त शत्रुओं से बचें। झगड़े विवाद तथा कोर्ट कचहरी के मामले भी आपस में समझाएं।
विज्ञापन

5 of 13
Cancer - फोटो : अमर उजाला
कर्क राशि
राशि से एकादश लाभ स्थान में गोचर करते हुए मार्गी बुध का प्रभाव हर तरह से लाभ दायक ही रहेगा। आय के साधन तो बढ़ेंगे ही लिए गए निर्णय और किए गए कार्यों की सराहना भी होगी। परिवार के वरिष्ठ सदस्यों तथा बड़े भाइयों से सहयोग मिलेगा। चुनाव से संबंधित कोई निर्णय लेना चाह रहे हों तो उसमें भी सफल रहेंगे। अपनी रणनीतियों तथा योजनाओं को गोपनीय रखते हुए कार्य करेंगे तो हर तरह से सफल रहेंगे। नौकरी अथवा व्यापार में नए अनुबंध पर हस्ताक्षर करने से पीछे न हटें।
विज्ञापन

6 of 13
Leo - फोटो : अमर उजाला
सिंह राशि
राशि से दशम कर्म भाव में गोचर करते हुए मार्गी बुध हर तरह से बेहतरीन सफलता दिलाने वाले सिद्ध होंगे। कार्य व्यापार में उन्नति तो होगी ही सामाजिक पद प्रतिष्ठा भी बढ़ेगी। इन सब कार्यों को करते हुए भी आप अपनी जिम्मेदारियों का बखूबी निर्वहन करेंगे। माता पिता के स्वास्थ्य के प्रति चिंतनशील रहें। महिलाओं के लिए तो यह योग और भी अच्छा रहेगा। आर्थिक पक्ष मजबूत होगा। काफी दिनों का दिया गया धन भी वापस मिलने की उम्मीद। यात्रा के समय सामान चोरी होने से बचाएं।
विज्ञापन

7 of 13
Virgo - फोटो : अमर उजाला
कन्या राशि
राशि से नवम भाग्य भाव में गोचर करते हुए मार्गी बुध धर्म और अध्यात्म के प्रति रुचि तो बढ़ाएंगे ही आप अपने कुशल नेतृत्व और सौम्य स्वभाव के बल पर कठिन परिस्थितियों को भी आसानी से नियंत्रित कर लेंगे जिसके फलस्वरूप आपके द्वारा लिए गए निर्णय और किए गए कार्य जन समुदाय में सराहनीय रहेंगे। यात्रा देशाटन का लाभ मिलेगा। काफी दिनों का दिया गया धन भी वापस मिलने की उम्मीद। परिवार के वरिष्ठ सदस्यों विशेष करके छोटे भाइयों से मतभेद बढ़ने न दें।

8 of 13
Virgo - फोटो : अमर उजाला
तुला राशि
राशि से अष्टम आयु भाव में गोचर करते हुए मार्गी बुध कई तरह के अप्रत्याशित उतार चढ़ाव लाएंगे,इसीलिए कुछ दिनों के लिए हर कार्य तथा निर्णय बहुत सोच विचार विचार कर सावधानी पूर्वक करें। हो सकता है आपके कार्य में बाधा आए लेकिन उसके लिए तनाव न लें अंततः आप सफल रहेंगे। स्वास्थ्य विशेष करके पेट संबंधी विकार तथा चर्मरोग से सावधान रहें। षड्यंत्रकारियों का शिकार होने से बचें। कार्यक्षेत्र से भी कार्य संपन्न करें और सीधे घर आएं। जहां तक हो सके विवादों से दूर ही रहें।

9 of 13
Scorpio - फोटो : अमर उजाला
वृश्चिक राशि
राशि से सप्तम दांपत्य भाव में गोचर करते हुए मार्गी बुध कार्य व्यापार में उन्नति तो देंगे ही किसी नए अनुबंध पर हस्ताक्षर करना चाह रहे हों तो उस दृष्टि से भी ग्रह गोचर अनुकूल रहेगा। विवाह संबंधी वार्ता सफल रहेगी। केंद्र अथवा राज्य सरकार के विभागों में प्रतीक्षित कार्य संपन्न होंगे। किसी भी तरह के सरकारी टेंडर के लिए आवेदन करना चाह रहे हों तो सफलता की संभावना सर्वाधिक रहेगी। विद्यार्थियों एवं प्रतियोगिता में बैठने वाले छात्रों के लिए भी समय बेहद अनुकूल रहेगा।

10 of 13
Sagittarius - फोटो : अमर उजाला
धनु राशि
राशि से छठे शत्रु भाव में गोचर करते हुए मार्गी बुध का प्रभाव कई मायनों में बहुत अच्छा नहीं कहा जा सकता। पढ़े-लिखे गुप्त शत्रुओं की अधिकता रहेगी। आपके अपने ही लोग नीचा दिखाने का एक भी अवसर नहीं छोड़ेंगे। झगड़े विवाद तथा कोर्ट कचहरी से संबंधित मामले आपस में सुलझाएं। स्वास्थ्य के प्रति चिंतनशील रहें। इस अवधि के मध्य किसी को भी अधिक धन उधार के रूप में न दें। विदेशी मित्रों तथा संबंधियों से अप्रिय समाचार मिल सकता है किन्तु विदेश यात्रा का भी योग है।

11 of 13
Capricorn - फोटो : अमर उजाला
मकर राशि
राशि से पंचम विद्या भाव में गोचर करते हुए मार्गी बुध विद्यार्थियों एवं प्रतियोगिता में बैठने वाले छात्रों के लिए किसी वरदान से कम नहीं है। इस अवधि के मध्य कोई भी बड़े से बड़ा कार्य आरंभ करना हो अथवा किसी ने अनुबंध पर हस्ताक्षर करना हो तो उस दृष्टि से भी प्रभाव अति अनुकूल रहेगा। प्रेम संबंधी मामलों में प्रगाढ़ता आएगी। प्रेम विवाह भी करना चाह रहे हों तो भी अवसर बेहतर है। संतान के दायित्व की पूर्ति होगी। नव दंपत्ति के लिए संतान प्राप्ति एवं प्रादुर्भाव के भी योग है।

12 of 13
Aquarius - फोटो : अमर उजाला
कुंभ राशि
राशि से चतुर्थ सुख भाव में गोचर करते हुए मार्गी बुध कई तरह के अप्रत्याशित परिणाम दिलाएंगे। माता-पिता के स्वास्थ्य के प्रति चिंतनशील रहें। जमीन जायदाद तथा पैतृक संपत्ति का विवाद हल होगा। वाहन का क्रय करना चाह रहे हों तो उस दृष्टि से भी ग्रह गोचर अनुकूल रहेगा। मित्रों तथा संबंधियों से सुखद समाचार प्राप्ति के योग। केंद्र व राज्य सरकार के विभागों में प्रतीक्षित कार्य संपन्न होंगे। अपनी रणनीतियों तथा योजनाओं को गोपनीय रखते हुए कार्य करेंगे तो अधिक सफल रहेंगे।
विज्ञापन

13 of 13
Pisces - फोटो : अमर उजाला
मीन राशि
राशि से तृतीय पराक्रम भाव में गोचर करते हुए मार्गी बुध आप में नई ऊर्जाशक्ति का संचार कर देंगे। जो भी कार्य ठान लेंगे उसे पूरा करके ही छोड़ेंगे। लिए गए निर्णय और किए गए कार्यों की सराहना होगी। धर्म और अध्यात्म के प्रति रुचि बढ़ेगी। धार्मिक कार्यों में बढ़ चढ़कर हिस्सा लेंगे और दान-पुण्य भी भी करेंगे। यात्रा देशाटन का लाभ मिलेगा। विदेशी कंपनियों में सर्विस एवं नागरिकता के लिए आवेदन करना चाह रहे हों तो उसे दृष्टि से भी ग्रह गोचर अनुकूल रहेंगे। संतान सुख में वृद्धि होगी।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें