26 सितंबर को बुद्धि ,वाणी और संचार के कारक ग्रह बुध तुला राशि में प्रवेश कर चुके हैं। बुध का तुला राशि में गोचर करना ज्योतिषीय लिहाज से आने वाले दिनों में कई राशि वालों के जीवन में तरक्की, आर्थिक लाभ और खुशहाली के संकेत हैं। आइए जानते हैं बुध के तुला राशि में गोचर करने से मकर, कुंभ और मीन राशि वालों पर किस तरह का असर देखने को मिलेगा।
विज्ञापन
2 of 4
मकर राशि
- फोटो : amar ujala
मकर राशि
मकर राशि वालों के लिए बुध का गोचर आने वाले दिनों के लिहाज से बहुत ही अच्छा और शुभ साबित हो सकता है। मकर राशि वालों के लिए बुध के गोचर करने से यह आपके दशम भाव यानी कर्म भाव में होगा, जिससे आपको कोई नया मुकाम हासिल हो सकता है। जो लोग नौकरी की तलाश में हैं उनको कोई अच्छी खबरें सुनने को मिल सकती है। कार्यस्थल पर आपको अपने उच्च और वरिष्ठ अधिकारियों का सहयोग मिलेगा। भाग्य का भरपूर साथ मिलेगा, जिससे करियर में कोई ऊंचा और नया मुकाम हासिल होगा। धन प्राप्त के अवसरों में वृद्धि होगी।
विज्ञापन
3 of 4
कुंभ राशि
- फोटो : amar ujala
कुंभ राशि
कुंभ राशि के जातकों के लिए बुध का तुला राशि में परिवर्तन आपके लिए किसी तरह के वरदान से कम नहीं है। इस दौरान कुंभ राशि वालों को कोई बड़ी खुशखबरी सुनने को मिल सकती है। नौकरी में नई तरह की जिम्मेदारी और प्रोजेक्ट से जुड़ने का अवसर मिलेगा। आय के नए-नए रास्ते आपके सामने खुलेंगे। कारोबार में नई रणनीतियां आपके बहुत ज्यादा काम आएंगी। आपको इस दौरान अपने नेटवर्क को बढ़ाने का अवसर मिलेगा। नौकरी में प्रमोशन और नई तरह की जिम्मेदारी मिल सकती है।
मीन राशि
मीन राशि वालों के लिए बुध का तुला राशि में गोचर मिलाजुले परिणाम दिलाने वाला होगा। इस गोचर से आपको करियर में एक नई दिशा मिल सकती है। कार्यक्षेत्र में आपको अपनी रणनीति और संवाद कला का भरपूर लाभ मिलेगा। जो लोग नौकरी में बदलाव लाने के बारे में सोच रहे हैं उनको कुछ नए तरह के अवसर मिल सकते हैं। कारोबार में आने वाले दिनों में बेहतर लाभ के मौके मिलेंगे। आर्थिक मामलों में आपको कई तरह के अवसर मिलेंगे जिससे आपकी रोजगार करने की दिशा में कोई महत्वपूर्ण पड़ाव आ सकता है।
डिस्क्लेमर (अस्वीकरण): यहां दी गई जानकारी सामान्य मान्यताओं, ज्योतिष, पंचांग, धार्मिक ग्रंथों आदि पर आधारित है। यहां दी गई सूचना और तथ्यों की सटीकता, संपूर्णता के लिए अमर उजाला उत्तरदायी नहीं।