फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

बुध गोचर 2026: तुला राशि में बुध करेंगे प्रवेश, जानिए मेष, वृषभ और मिथुन राशि पर कैसा होगा प्रभाव

Fri, 25 Sep 2026 05:52 PM IST
विनोद शुक्ला ज्योतिष डेस्क, अमर उजाला

सार

बुध कन्या से तुला राशि में 26 सितंबर को दोपहर 12 बजकर 31 मिनट पर गोचर करेंगे। आइए जानते हैं बुध के राशि परिवर्तन से मेष, वृषभ और मिथुन राशि वालों पर कैसा प्रभाव पड़ेगा। 
 
विज्ञापन
1 of 4
बुध का तुला राशि में गोचर और प्रभाव - फोटो : अमर उजाला
बुद्धि, व्यापार और वाणी के कारक ग्रह बुध 26 सितंबर को तुला राशि में गोचर करेंगे। बुधदेव इस राशि में 2 दिसंबर तक रहेंगे। आपको बता दें बुध 7 सितंबर से लेकर 26 सितंबर तक अपनी स्वराशि में थे। वैदिक ज्योतिष शास्त्र के अनुसार, जिन जातकों की कुंडली में बुध मजबूत स्थिति में होते हैं उनकी बुद्धि, और तर्क क्षमता बहुत ही अच्छी होती है। बुध के गोचर करने से इसका प्रभाव सभी 12 राशियों के ऊपर देखने को मिलेगा। ऐसे में आइए जानते हैं बुध का तुला राशि में गोचर करने से मेष, वृषभ और मिथुन राशि वालों पर किस तरह का प्रभाव देखने को मिलेगा। 
विज्ञापन

2 of 4
मेष राशि - फोटो : amar ujala
मेष राशि
  • - आपके लिए बुध का गोचर आपकी कुंडली के सप्तम भाव में होगा और मेष राशि वालों के लिए बुध तीसरे और छठे भाव के स्वामी ग्रह होते हैं। 
  • - ज्योतिषीय गणना के अनुसार, सप्तम भाव में बुध का गोचर अच्छा नहीं माना जाता है। ऐसे में दांपत्य जीवन और व्यापार में कुछ दिक्कतें आ सकती हैं। 
  • - इस दौरान आपको लंबी दूरी की यात्राओं से बचना चाहिए। साथ ही नकारात्मक विचारों से दूर रहें।
  • - कार्यक्षेत्र में आपको अपने वरिष्ठ अधिकारियों संग बेहतर तालमेल बिठाकर चलना होगा। 
विज्ञापन

3 of 4
वृषभ राशि - फोटो : amar ujala
वृषभ राशि
  • - वृषभ राशि वालों के लिए बुध आपकी कुंडली के दूसरे और पांचवें भाव के स्वामी हैं। 
  • - तुला राशि में बुध के गोचर करने से यह आपके छठे भाव में संचरण करेंगे। 
  • - वृषभ राशि वालों के लिए बुध का राशि परिवर्तन उनको कार्यक्षेत्र में अच्छी सफलता दिलाएगा। 
  • - इस दौरान आर्थिक लाभ के अच्छे और सुनहरे मौके मिलेंगे। अधूरे कार्य पूरे होंगे।
  • - मान-सम्मान में वृद्धि के योग हैं और आपके द्वारा किए गए कार्य पूर होंगे।
विज्ञापन

4 of 4
मिथुन राशि - फोटो : amar ujala
मिथुन राशि
  • - मिथुन राशि वालों के लिए बुध लग्न और चौथे भाव के स्वामी होते हैं और अब यह आपके पंचम भाव में गोचर होंगे। 
  • - संतान की तरफ कोई अच्छी खुशखबरी सुनने को मिल सकती है। आय में इजाफे का योग है। 
  • - व्यापार में कोई योजना बहुत ही ज्यादा कामयाब होगी और इसका लाभ आपको आने वाले दिनों में मिलेगा। 
  • - इस दौरान धन के मामले में आपको सतर्क रहना होगा और नकारात्मक सोच को अपने ऊपर हावी होने से बचना होगा। 

राहु के घर शुक्र की एंट्री: तुला-कुंभ सहित इन राशि वालों को होगा बड़ा लाभ, 24 अक्तूबर तक दिन रहेंगे शानदार

साप्ताहिक राशिफल: 28 सितंबर से 4 अक्तूबर तक इन राशियों को रहना होगा सावधान, जानें सभी 12 राशियों का हाल

अपने ही नक्षत्र में शनि का गोचर: इन 3 राशि वालों की पलटेगी किस्मत, फरवरी 2027 तक बिजनेस में होगा बंपर लाभ

डिस्क्लेमर (अस्वीकरण): यहां दी गई जानकारी सामान्य मान्यताओं, ज्योतिष, पंचांग, धार्मिक ग्रंथों आदि पर आधारित है। यहां दी गई सूचना और तथ्यों की सटीकता, संपूर्णता के लिए अमर उजाला उत्तरदायी नहीं।  
 
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें