राजकुमार कहे जाने वाले बुध 15 मार्च से लेकर 04 अप्रैल तक वक्री रहेंगे और फिर मार्गी हो जाएंगे। बुध के मार्गी होने के बाद 7 मई को ये मेष राशि में गोचर करेंगे।
विज्ञापन
1 of 13
Budh Gochar 2025: बुध का राशि परिवर्तन और प्रभाव
- फोटो : अमर उजाला
बुद्धि और वाणी के कारक ग्रह बुध बीते माह 27 फरवरी 2025 को रात 11 बजकर 28 मिनट पर गुरु के स्वामित्व वाली राशि मीन में गोचर कर चुके हैं। इस दौरान राजकुमार कहे जाने वाले बुध 15 मार्च से लेकर 04 अप्रैल तक वक्री रहेंगे और फिर मार्गी हो जाएंगे। बुध के मार्गी होने के बाद 7 मई को ये मेष राशि में गोचर करेंगे। बुध के मीन राशि में गोचर करने से आइए जानते हैं आपकी राशि पर कैसा होगा असर इसका ज्योतिष विश्लेषण करते हैं।
मेष राशि
बुध के मीन राशि में गोचर करने से आपके खर्चों में बढ़ोतरी के योग हैं। धन के मामले में आपको अतिरिक्त सावधानी बरतनी होगी। आपके बने-बनाए हुए काम में रुकावटें आ सकती हैं। आपको क्रोध करने से बचना होगा।
विज्ञापन
3 of 13
- फोटो : amar ujala
वृषभ राशि
वृषभ राशि के जातकों के लिए नौकरी और व्यापार में अच्छा लाभ मिलेगा। कार्यक्षेत्र में वरिष्ठ अधिकारियों का साथ और समर्थन प्राप्त होगा। अटके हुए काम जल्द पूरे होंगे।
4 of 13
- फोटो : amar ujala
मिथुन राशि
बुध का गोचर मिथुन राशि वालों के लिए शुभ साबित हो रहा है। कार्यों में लगातार सफलता मिलेगी। घर में सुख-समृद्धि बनी रहेगी और मन प्रसन्न रहेगा।
विज्ञापन
5 of 13
- फोटो : amar ujala
कर्क राशि
कर्क राशि के जातकों के लिए बुध का गोचर कामकाज में नुकसान होने का अंदेशा है। आपको कोई भी बड़ा काम बहुत ही सतर्क होकर करना होगा।
विज्ञापन
6 of 13
- फोटो : amar ujala
सिंह राशि
सिंह राशि के जातकों के लिए बुध का गोचर मिलाजुला साबित होगा। धन लाभ के अवसरों में वृद्धि होगी। मानसिक तनाव का सामना करना पड़ सकता है।
विज्ञापन
7 of 13
- फोटो : amar ujala
कन्या राशि
कन्या राशि के जातकों के लिए बुध की गोचर अच्छा फल प्रदान करेगा। व्यापार में योजनाएं कारगर साबित होंगी। छात्रों के लिए यह समय अच्छा नहीं है। आपको अपने प्रयासों में सफलता मिलेगी।
8 of 13
- फोटो : amar ujala
तुला राशि
तुला राशि के जातकों के लिए काम में तरह-तरह की बाधाओं का सामना करना पड़ सकता है। कामकाज को लेकर आपके उत्साह में कमी आएगी। घर-परिवार के सदस्यों को आपसी मेल-मिलाप करते हुए ही किसी आयोजन का निर्णय लेना होगा।
9 of 13
- फोटो : amar ujala
वृश्चिक राशि
इस राशि के जातकों को अपने काम में जल्दबाजी नहीं दिखानी होगी। छोटी-मोटी यात्राओं के योग हैं। कोई भी काम बहुत ही समझदारी से करना होगा।
10 of 13
- फोटो : amar ujala
धनु राशि
धनु राशि के जातकों के लिए आने वाला समय अच्छा होगा। लाभ के अवसरों में वृद्धि होगी। लाभ के अच्छे योग बनेंगे। मेहनत का फल आपको मिलेगा। बेवजह की चिंताओं को आपको छोड़ना होगा तभी आप आने वाले अवसरों का भरपूर लाभ उठाने में कामयाब होंगे।
11 of 13
- फोटो : amar ujala
मकर राशि
मकर राशि के जातकों के लिए बुध का गोचर लाभदायक रहने वाला है। आपको अपनी कड़ी मेहनत का अच्छा लाभ मिलेगा। अधिकारक्षेत्र में बढ़ोतरी के योग हैं।
12 of 13
- फोटो : amar ujala
कुंभ राशि
बुध का गोचर आपके लिए अच्छा रहेगा। लाभ के स्थितियों में बड़ा फेरबदल देखने को मिलेगा। कामकाज में आने वाली बाधाएं खत्म होगी और सुख-सुविधाओं में इजाफा देखने को मिलेगा।