फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Budh Gochar 2025 Lucky Zodiac Sign: बुध ग्रह का होगा मीन राशि में गोचर, 3 राशियों को मिलेगी धन और कामयाबी

Tue, 14 Jan 2025 12:15 PM IST
श्वेता सिंह ज्योतिष डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली

सार

Budh Gochar Effect On Zodiac Sign: 11 फरवरी 2025 को बुध अपनी राशि बदलेंगे, जिसका असर कई राशियों पर पड़ेगा। ज्योतिष शास्त्र के अनुसार शनि देव कुंभ राशि के स्वामी हैं। अतः इस राशि में बुध के प्रवेश से व्यक्ति को शिक्षा और व्यापार के क्षेत्र में सर्वाधिक सफलता मिलने की संभावना रहती है। आइए जानते हैं किन राशियों पर इसका सकारात्मक प्रभाव पड़ सकता है। 
विज्ञापन
1 of 4
Budh Gochar 2025 - फोटो : amar ujala
Effect Of Budh Gochar: बुध का अगला गोचर 11 फरवरी 2025 को दोपहर 12:41 बजे होगा। इस दौरान बुध शनि की राशि कुंभ में प्रवेश करता है। बुध के इस राशि परिवर्तन से कुछ राशियों के लोगों को व्यापार और आर्थिक लाभ जैसे कई फायदे होने और हर तरह से सफल होने की संभावना है।   विद्यार्थी उच्च शिक्षा की ओर कदम बढ़ा सकते हैं। यह गोचर आपके व्यापार में जीत की संभावना भी बढ़ाता है। आइए जानते हैं उन तीन राशियों के बारे में जिनके जातकों को बुध गोचर से विशेष लाभ होने वाला है। 

Makar Sankranti 2025 Upay: मकर संक्रांति पर कर लें ये ज्योतिष उपाय, घर में होगी धन वर्षा
Maha Kumbh 2025: पौष पूर्णिमा से माघ पूर्णिमा तक क्यों करना चाहिए मधुसूदन स्नान?  जानें इसका धार्मिक महत्व
Shani Gochar 2025: मीन राशि में गोचर के दौरान शनि धारण करेंगे चांदी के पाये, ये राशियां होंगी मालामाल
विज्ञापन

2 of 4
Budh Gochar 2025 - फोटो : अमर उजाला
मेष राशि- बुध के इस गोचर का मेष राशि के जातकों के करियर पर सकारात्मक प्रभाव पड़ सकता है। जातक किसी भी क्षेत्र में जबरदस्त सफलता हासिल कर सकते हैं। जातक को लंबी दूरी की यात्रा भी करनी पड़ सकती है। बुध के इस गोचर से मेष राशि वालों को न सिर्फ व्यावसायिक लाभ मिलेगा बल्कि विदेश यात्रा का अवसर भी मिल सकता है। बिजनेस में अधिक मुनाफा हो सकता है। हालांकि, अनावश्यक खर्चों के कारण व्यक्ति को कई समस्याओं का सामना करना पड़ सकता है।
विज्ञापन

3 of 4
Budh Gochar 2025 - फोटो : अमर उजाला
मिथुन राशि- बुध का गोचर मिथुन राशि वालों के जीवन में कुछ बदलाव ला सकता है। उनके निजी जीवन में निराशा हो सकती है, लेकिन यह परिवर्तन उनकी भौतिक सुखों में वृद्धि कर सकता है। मिथुन राशि वालों को कार्यक्षेत्र में वरिष्ठों से मार्गदर्शन मिल सकता है। आपको विदेश यात्रा का अवसर भी मिल सकता है। आपका व्यवसाय लाभदायक हो सकता है और आपकी वित्तीय स्थिति में सुधार हो सकता है। आप सफलतापूर्वक पैसे बचा सकते हैं। जीवन में खुशियां आ सकती हैं।
विज्ञापन

4 of 4
Budh Gochar 2025 - फोटो : अमर उजाला
कन्या राशि- बुध का गोचर कन्या राशि के जातकों के लिए अनुकूल परिस्थितियां बना सकता है। इस दौरान कई क्षेत्रों में लोगों को सौगातें मिल सकेंगी। बिजनेस में आपको मुनाफा और मेहनत का फल मिल सकता है। जातक अपने करियर में बड़ी सफलता हासिल कर सकते हैं। आपकी आर्थिक स्थिति में सुधार हो सकता है। कार्यक्षेत्र में वरिष्ठ अधिकारियों से सहयोग मिल सकता है। आपके निजी जीवन में विशेष बदलाव हो सकते हैं।


 
डिस्क्लेमर (अस्वीकरण): यहां दी गई जानकारी सामान्य मान्यताओं, ज्योतिष, पंचांग, धार्मिक ग्रंथों आदि पर आधारित है। यहां दी गई सूचना और तथ्यों की सटीकता, संपूर्णता के लिए अमर उजाला उत्तरदायी नहीं है। 

 

विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें