Weekly Lucky Zodiac Sign 13 To 19 January 2025: 13 जनवरी 2025 से जनवरी के तीसरे सप्ताह की शुरुआत हो चुकी है, जिसका समापन 19 जनवरी को होगा। इस सप्ताह की 14 तारीख सभी दिनों में बेहद खास और महत्वपूर्ण है। बता दें 14 जनवरी 2025 यानी की आज सुबह 8 बजकर 41 मिनट पर सूर्य मकर राशि में प्रवेश कर चुके हैं। सूर्य के मकर में आने से जहां देशभर में मकर संक्रांति का पर्व मनाया जा रहा है, वहीं यह गोचर कुछ राशियों के लिए लाभकारी भी साबित हो सकता है। ज्योतिषियों की मानें तो सूर्य के राशि परिवर्तन से इन चार राशियों को इस पूरे सप्ताह नौकरी, व्यापार और निवेश में लाभ की प्राप्ति हो सकती हैं, इतना ही नहीं कार्यों में आ रही बाधाओं से भी छुटकारा मिल सकता है, ऐसे में आइए इन लकी राशियों के बारे में जानते हैं।