ग्रहों में युवराज कहे जाने वाले बुध 07 मार्च की सुबह 09 बजकर 35 मिनट पर कुंभ राशि की यात्रा समाप्त करके मीन राशि में प्रवेश कर रहे हैं। यह राशि इनकी नीच राशि है, इसलिए मीन राशि के जातकों को स्वास्थ्य पर विशेष ध्यान देना होगा। इस राशि पर ये 26 मार्च की रात्रि 03 बजकर 05 मिनट तक गोचर करेंगे, उसके बाद मेष राशि में चले जाएंगे। इनके राशि परिवर्तन का अन्य राशियों पर कैसा प्रभाव पड़ेगा ? इसका ज्योतिषीय विश्लेषण करते हैं।
विज्ञापन
2 of 13
rashifal 2024
- फोटो : अमर उजाला
मेष राशि
राशि से बारहवें व्यय भाव में गोचर करते हुए बुध का प्रभाव बहुत अच्छा नहीं कहा जा सकता क्योंकि, आपको अत्यधिक भागदौड़ और खर्च का सामना करना पड़ेगा। यात्रा देशाटन का लाभ मिलेगा। शरीर के बाएं अंग में कहीं न कहीं पीड़ा अथवा एलर्जी का सामना करना पड़ सकता है। इस अवधि के मध्य किसी को भी अधिक धन उधार के रूप में न दें अन्यथा आर्थिक हानि का भी सामना करना पड़ेगा। विवादित मामले कोर्ट कचहरी से बाहर ही सुलझाएं। परिवार में अलगाववाद की स्थिति उत्पन्न न होने दें।
विज्ञापन
3 of 13
rashifal 2024
- फोटो : अमर उजाला
वृषभ राशि
राशि से एकादश लाभ स्थान में गोचर करते हुए बुध का प्रभाव हर तरह से लाभदायक ही रहेगा। लिए गए निर्णय और किए गए कार्यों की सराहना तो होगी ही संतान के दायित्व की भी पूर्ति होगी। नव दंपति के लिए संतान प्राप्ति और प्रादुर्भाव के भी योग हैं। प्रेम संबंधी मामलों में प्रगाढ़ता आएगी। प्रेम विवाह भी करना चाह रहे हों तो अवसर अनुकूल रहेगा। नए लोगों से मेल-जोल बढ़ेगा। चुनाव संबंधी कोई निर्णय लेना चाह रहे हों तो उसमें भी सफलता के अच्छे योग बन रहे हैं।
4 of 13
rashifal 2024
- फोटो : अमर उजाला
मिथुन राशि
राशि से दशम कर्म भाव में गोचर करते हुए बुध का प्रभाव कार्य व्यापार में उन्नति तो कराएगा ही जमीन जायदाद से जुड़े मामलों का निपटारा होगा। केंद्र अथवा राज्य सरकार के विभागों में प्रतीक्षित कार्य संपन्न होंगे। मकान अथवा वाहन का क्रय करना चाह रहे हों तो उस दृष्टि से भी ग्रह स्थितियां अनुकूल रहेगी। मित्रों और संबंधियों से भी सुखद समाचार प्राप्ति के योग हैं। यात्रा सावधानी पूर्वक करें। सामान चोरी होने से बचाएं। योजनाएं गोपनीय रखते हुए कार्य करेंगे तो अधिक सफल रहेंगे।
विज्ञापन
5 of 13
rashifal 2024
- फोटो : अमर उजाला
कर्क राशि
राशि से नवम भाग्य भाव में गोचर करते हुए बुध का प्रभाव भाग्योन्नति तो कराएगा ही धर्म और आध्यात्म के प्रति भी रुचि बढ़ेगी। ऐसे में कई तरह के ऐसे परिणाम आएंगे जिसकी आपने कल्पना भी नहीं की होगी। यात्रा देशाटन का लाभ मिलेगा। धार्मिक ट्रस्टों और अनाथालय आदि में भी बढ़ चढ़कर हिस्सा लेंगे और दान-पुण्य करेंगे। लिए गए निर्णय और किए गए कार्यों की सराहना होगी। शासनसत्ता का भी पूर्ण सहयोग मिलेगा।
विज्ञापन
6 of 13
rashifal 2024
- फोटो : अमर उजाला
सिंह राशि
राशि से अष्टम आयु भाव में गोचर करते हुए बुध का प्रभाव बहुत अच्छा नहीं कहा जाएगा विशेष करके स्वास्थ्य संबंधी समस्याओं से गुजरना पड़ेगा। दवा का रिएक्शन तथा चर्मरोग संबंधी बीमारी से बचें। कार्यक्षेत्र में भी षड्यंत्र का शिकार होने से बचें, बेहतर रहेगा कार्य संपन्न करें और सीधे घर आएं। परिवार के दायित्व की पूर्ति होगी। आकस्मिक धन प्राप्ति का योग बनेगा। पैतृक संपत्ति संबंधी विवाद भी हल होंगे। अपनी वाणी कुशलता के बलपर कठिन हालात को भी नियंत्रित करने में सफल रहेंगे।
विज्ञापन
7 of 13
rashifal 2024
- फोटो : अमर उजाला
कन्या राशि
राशि से सप्तम दांपत्य भाव में गोचर करते हुए बुध का प्रभाव अच्छा ही रहेगा विशेष करके वैवाहिक वार्ता सफल रहेगी। दांपत्य जीवन में मधुरता आएगी। परिवार के वरिष्ठ सदस्यों से मेल-जोल बढ़ेगा। इस अवधि के मध्य कोई भी बड़े से बड़ा कार्य आरंभ करना हो अथवा किसी नए अनुबंध पर हस्ताक्षर तो उस दृष्टि से भी ग्रह स्थितियां अनुकूल रहेगी। सरकारी विभागों में किसी भी तरह के टेंडर आदि के लिए आवेदन करना चाह रहे हों तो भी सफलता के योग बन रहे हैं।
8 of 13
rashifal 2024
- फोटो : अमर उजाला
तुला राशि
राशि से छठे शत्रुभाव गोचर करते हुए नीच राशि का बुध के अशुभ प्रभाव के फलस्वरुप कार्य बाधा की संभावना रहेगी। गुप्त शत्रुओं की अधिकता रहेगी। इस अवधि के मध्य कोर्ट कचहरी से संबंधित मामले भी आपस में सुलझा लेना समझदारी रहेगी। स्वास्थ्य विशेष करके पेट संबंधी विकार तथा चर्म रोग से सावधान रहें। यात्रा देशाटन का लाभ मिलेगा। विदेशी कंपनियों में सर्विस अथवा नागरिकता के लिए किया गया प्रयास भी सफल रहेगा। विद्यार्थियों को परीक्षा में अच्छे अंक लाने के लिए और प्रयास करने होंगे।
9 of 13
rashifal 2024
- फोटो : अमर उजाला
वृश्चिक राशि
राशि से पंचम विद्या भाव में गोचर करते हुए बुध का प्रभाव अप्रत्याशित सुखद परिणाम का सामना करवागा। प्रेम संबंधी मामलों में प्रगाढ़ता आएगी। संतान के दायित्व की पूर्ति होगी। नवदंपति के लिए संतान प्राप्ति और प्रादुर्भाव के भी योग बन रहे हैं। परिवार के वरिष्ठ सदस्यों और उच्चाधिकारियों से संबंध मजबूत बनेंगे। लिए गए परिणाम दूरगामी और लाभदायक सिद्ध होंगे। किसी भी तरह का चुनाव से संबंधित निर्णय लेना चाह रहे हों तो परिस्थितियों के अनुसार ही अंतिम निर्णय करें।
10 of 13
rashifal 2024
- फोटो : अमर उजाला
धनु राशि
राशि से चतुर्थ सुख भाव में गोचर करते हुए बुध का प्रभाव काफी उतार-चढ़ाव वाला रहेगा। सफलताओं के बावजूद कहीं न कहीं पारिवारिक कलह और मानसिक और शांति का सामना करना ही पड़ेगा। संबंधियों से भी अप्रिय समाचार प्राप्ति के योग। जमीन-जायदाद संबंधी मामले हल होंगे। मकान या वाहन का क्रय करना चाह रहे हों तो उस दृष्टि से भी ग्रह स्थितियां अनुकूल रहेंगी। लिए गए निर्णय और किए गए कार्यों की सराहना होगी। अधिक जिम्मेवारियों से थकान का अनुभव करेंगे।
11 of 13
rashifal 2024
- फोटो : अमर उजाला
मकर राशि
राशि से तृतीय पराक्रम भाव में गोचर करते हुए बुध का प्रभाव आपके स्वभाव में सौम्यता लाएगा। अपनी ऊर्जाशक्ति और सूझबूझ से कठिन परिस्थितियों को भी आसानी से नियंत्रित कर लेंगे। परिवार में विशेष करके छोटे भाइयों से अलगाव की स्थिति उत्पन्न होने दें। धर्म और आध्यात्म के प्रति रुचि बढ़ेगी। नए लोगों से मेलजोल बढ़ेगा। मांगलिक कार्यों का सुअवसर भी आएगा। अत्यधिक व्यस्तता के कारण अपने लिए समय निकाल पाना कठिन रहेगा।
12 of 13
rashifal 2024
- फोटो : अमर उजाला
कुंभ राशि
राशि से द्वितीय धन भाव में गोचर करते हुए बुध का प्रभाव अप्रत्याशित परिणाम तो दिलाएगा ही आय के साधन बढ़ेंगे। काफी दिनों का दिया गया धन भी वापस मिलने की उम्मीद है। अपनी वाणी कुशलता के बलपर कठिन हालात को भी आसानी से नियंत्रित कर लेंगे। पैतृक संपत्ति संबंधी विवाद हल होंगे। स्वास्थ्य विशेष करके चर्मरोग से सावधान रहने की आवश्यकता है। विवादित मामले कोर्ट कचहरी से बाहर ही सुलझाएं। कार्यक्षेत्र में भी षड्यंत्र का शिकार होने से बचें।
मीन राशि
आपकी राशि में गोचर करते हुए नीच राशिगत बुध का प्रभाव स्वास्थ्य पर तो विपरीत प्रभाव डालेगा किंतु सामाजिक पद प्रतिष्ठा बढ़ेगी। दांपत्य जीवन में मधुरता आएगी। वैवाहिक वार्ता सफल रहेगी। साझा व्यापार करने से परहेज करें। केंद्र अथवा राज्य सरकार के विभागों में किसी भी तरह के सरकारी टेंडर के लिए आवेदन करना चाह रहे हों तो उस दृष्टि से भी ग्रह-गोचर अति अनुकूल रहेगा। विद्यार्थियों और प्रतियोगिता में बैठने वाले छात्रों को परीक्षा में अच्छे अंक लाने के लिए और प्रयास करने होंगे।