महान ग्रह बुध 31 मई को दोपहर 12 बजकर 12 मिनट पर मेष राशि की यात्रा समाप्त करके वृषभ राशि में प्रवेश कर रहे हैं। इस राशि पर ये 14 जून की रात्रि 11 बजकर 05 मिनट तक गोचर करेंगे, उसके बाद मिथुन राशि में चले जाएंगे। इनके राशि परिवर्तन का सभी जातकों पर कैसा प्रभाव रहेगा ? इसका ज्योतिषीय विश्लेषण करते हैं।
विज्ञापन
2 of 13
आज का राशिफल
- फोटो : amar ujala
मेष राशि
राशि से द्वितीय धन भाव में गोचर करते हुए बुध का प्रभाव हर तरह से लाभदायक ही रहेगा। वाणी में मधुरता आएगी। आर्थिक पक्ष मजबूत होगा। काफी दिनों का दिया गया धन भी वापस मिलने की उम्मीद है। पैतृक संपत्ति संबंधी विवाद हल होंगे। कार्यक्षेत्र में षड्यंत्र का शिकार होने से बचें। बेहतर रहेगा कार्य संपन्न करें और सीधे घर आएं। स्वास्थ्य विशेष करके चर्म रोग संबंधी समस्या और पेट संबंधी विकार से सावधान रहना पड़ेगा।
विज्ञापन
3 of 13
आज का राशिफल
- फोटो : amar ujala
वृषभ राशि
आपकी राशि में गोचर करते हुए बुध का प्रभाव बेहतरीन सफलता कारक रहेगा। विद्यार्थियों और प्रतियोगिता में बैठने वाले छात्रों के लिए तो इनका आगमन किसी वरदान से कम नहीं है। प्रेम संबंधी मामलों में प्रगाढ़ता आएगी। संतान संबंधी चिंता दूर होगी। नव दंपति के लिए संतान प्राप्ति और प्रादुर्भाव के भी योग हैं। विद्यार्थी वर्ग विदेश में पढ़ाई करने के लिए जाने का प्रयास कर रहे हों तो उस दृष्टि से भी ग्रह-गोचर अति अनुकूल रहेगा। सोची-समझी सभी रणनीतियां कारगर सिद्ध होगी।
4 of 13
आज का राशिफल
- फोटो : amar ujala
मिथुन राशि
राशि से बारहवें में व्यय भाव में गोचर करते हुए बुध अत्यधिक भागदौड़ और खर्च का सामना तो करवाएंगे। स्वास्थ्य पर भी विपरीत प्रभाव पड़ेगा। कोर्ट कचहरी के मामलों में भी परिस्थितियों विपरीत हो सकती हैं। गुप्त शत्रुओं से बचें और कोई भी कार्य जबतक पूर्ण न हो जाए उसे सार्वजनिक न करें। यात्रा देशाटन का लाभ मिलेगा। विदेशी कंपनियों में सर्विस अथवा नागरिकता के लिए किया गया प्रयास सफल रहेगा। यात्रा के समय सामान चोरी होने से बचाएं।
विज्ञापन
5 of 13
आज का राशिफल
- फोटो : amar ujala
कर्क राशि
राशि से एकादश लाभ भाव में गोचर करते हुए बुध का प्रभाव हर तरह से लाभदायक ही रहेगा। आय के संसाधनों में तो वृद्धि रहेगी ही उच्चाधिकारियों से संबंध मजबूत होंगे। लिए गए निर्णय और किए गए कार्यों की सराहना होगी। वैवाहिक वार्ता सफल रहेगी। दांपत्य जीवन में भी मधुरता आएगी। नव दंपति के लिए संतान प्राप्ति एवं प्रादुर्भाव के भी योग। प्रेम विवाह करना चाह रहे हों तो उस दृष्टि से भी ग्रह-गोचर अनुकूल रहेगा। नए लोगों से मेल-जोल बढ़ेगा। जिसका परिणाम सुखद रहेगा।
विज्ञापन
6 of 13
आज का राशिफल
- फोटो : amar ujala
सिंह राशि
राशि से दशम कर्म भाव में गोचर करते हुए बुध का प्रभाव कार्य व्यापार में तो उन्नति देगा ही किसी भी बड़े से बड़े कार्य का आरंभ करना हो अथवा नए अनुबंध पर हस्ताक्षर करना हो तो उस दृष्टि से भी समय अनुकूल रहेगा। माता-पिता के स्वास्थ्य के प्रति चिंतनशील रहें। सरकारी सर्विस के लिए प्रयास करना बेहतर रहेगा। केंद्र अथवा राज्य सरकार के विभागों में भी किसी भी तरह के टेंडर आदि के लिए आवेदन करना चाह रहे हों तो उस दृष्टि से भी ग्रह गोचर अनुकूल रहेगा।
विज्ञापन
7 of 13
आज का राशिफल
- फोटो : amar ujala
कन्या राशि
राशि से नवम भाग्य भाव में गोचर करते हुए बुध का प्रभाव हर तरह से लाभदायक ही रहेगा। आर्थिक पक्ष तो मजबूत होगा ही लिए गए निर्णय और किए गए कार्य सफल रहेंगे। रचनात्मक कार्यों में सफलता मिलेगी। जो लोग आपको नीचा दिखाने की कोशिश में लगे थे वही मदद के लिए आएंगे। आध्यात्मिक उन्नति भी होगी। जरूरतमंदों की मदद करने के लिए बढ़ चढ़कर हिस्सा लेंगे। किसी दूसरे देश के लिए वीजा आदि का आवेदन करना हो तो अवसर बेहतर रहेगा।
8 of 13
आज का राशिफल
- फोटो : amar ujala
तुला राशि
राशि से अष्टम आयु भाव में गोचर करते हुए बुध का प्रभाव मिलाजुला और खट्टे-मीठे अनुभवों का सामना करवाएगा। कई बार आपका कार्य होते-होते रुक जाएगा। जिसके कारण व्यर्थ में मानसिक परेशानियों का सामना करना पड़ेगा। स्वास्थ्य के प्रति चिंतनशील रहें। विवादित मामले कोर्ट कचहरी से बाहर ही सुलझाएं। आर्थिक पक्ष मजबूत होगा। जमीन जायदाद संबंधी मामले भी हल होंगे। मकान अथवा वाहन का क्रय करना चाह रहे हों तो उस दृष्टि से भी ग्रह फल अनुकूल रहेगा।
9 of 13
आज का राशिफल
- फोटो : amar ujala
वृश्चिक राशि
राशि से सप्तम दांपत्य भाव में गोचर करते हुए बुध बेहतरीन सफलता कारक रहेंगे। वैवाहिक वार्ता तो सफल रहेगी ही दांपत्य जीवन में भी मधुरता आएगी। सरकारी विभागों के प्रतीक्षित कार्य संपन्न होंगे। किसी नए टेंडर के लिए आवेदन करना हो तो उस दृष्टि से भी ग्रह-गोचर बेहद अनुकूल रहेगा। सामाजिक पद प्रतिष्ठा बढ़ेगी। आपके लिए किसी सम्मान की भी घोषणा हो सकती है। विद्यार्थी वर्ग विदेश पढ़ाई के लिए भी समय बेहद अनुकूल रहेगा।
10 of 13
आज का राशिफल
- फोटो : amar ujala
धनु राशि
राशि से छठे शत्रु भाव में गोचर करते हुए बुध का प्रभाव अप्रत्याशित उतार-चढ़ाव का सामना करवाएगा इसलिए कोई भी कार्य योजना जब तक पूर्ण न हो जाए उसे सार्वजनिक न करें। ध्यान रखें गोपनीयता आपकी सफलता को और बढ़ा देगी। स्वास्थ्य विशेष करके पेट संबंधी विकार की चिंता परेशान कर सकती है। मित्रों अथवा संबंधियों से भी अशुभ समाचार प्राप्ति के योग। यात्रा देशाटन का लाभ मिलेगा। कोर्ट कचहरी से संबंधित मामले भी बाहर ही सुलझा लेना समझदारी रहेगी।
11 of 13
आज का राशिफल
- फोटो : amar ujala
मकर राशि
राशि से पंचम विद्या भाव में गोचर करते हुए बुध का प्रभाव विद्यार्थियों एवं प्रतियोगिता में बैठने वाले छात्रों के लिए वरदान की तरह है इसलिए थोड़ी भी मेहनत करेंगे तो सफलता में बढ़ोतरी होगी। उच्चाधिकारियों से संबंध मजबूत होंगे। सरकारी विभागों के रुके कार्य संपन्न होंगे। प्रेम संबंधी मामलों में प्रगाढ़ता आएगी। प्रेम विवाह भी करना चाह रहे हों तो उस दृष्टि से भी ग्रह गोचर अनुकूल रहेगा। संतान संबंधी चिंता दूर होगी। नव दंपति के लिए संतान प्राप्ति एवं प्रादुर्भाव के भी योग बन रहे हैं।
12 of 13
आज का राशिफल
- फोटो : amar ujala
कुंभ राशि
राशि से चतुर्थ सुख भाव में गोचर करते हुए बुध का प्रभाव सामान्य फल ही रहेगा। कई बार आपका कार्य होते-होते रुक जाएगा किंतु, हताश न हो अंततः सफलता आपको ही मिलेगी। माता-पिता के स्वास्थ्य के प्रति चिंतनशील रहें। इस अवधि के मध्य किसी को भी अधिक धन उधार के रूप में ना दें अन्यथा आर्थिक हानि का सामना करना ही पड़ेगा। जमीन जायदाद संबंधी मामले तो हल होंगे ही वाहन का क्रय करना चाह रहे हों तो उस दृष्टि से ग्रहफल और अनुकूल रहेगा।
मीन राशि
राशि से तृतीय पराक्रम भाव में गोचर करते हुए बुध आपके स्वभाव में तो सौम्यता लाएंगे ही साथ ही लिए गए निर्णय और किए गए कार्यों की सराहना भी होगी। परिवार के वरिष्ठ सदस्यों से भी सहयोग मिलेगा। धर्म और आध्यात्म में रुचि बढ़ेगी। धार्मिक ट्रस्टों तथा अनाथालय आदि में भी दान-पुण्य में सहयोग करेंगे। सामाजिक पद-प्रतिष्ठा बढ़ेगी। अपनी जिम्मेदारियों का बखूबी निर्वहन करेंगे। परिवार में आपसी माहौल खुशनुमा रहेगा। मांगलिक कार्यों का भी सुअवसर आएगा।