फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Aaj Ka Love Rashifal: जानिए आपके प्रेम जीवन और वैवाहिक जीवन के लिए कैसा रहेगा मंगलवार का दिन

Tue, 28 May 2024 07:38 AM IST
श्वेता सिंह ज्योतिष डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली
विज्ञापन
1 of 13
28 मई का लव राशिफल - फोटो : amar ujala
Aaj Ka Love Rashifal:  ज्योतिष शास्त्र में आपकी कुंडली में शुक्र की सकारात्मकता ही आपके प्रेम जीवन का भविष्य तय करती है। यदि किसी भी समय शुक्र आपकी कुंडली में सकारात्मक अवस्था में है, तो आपको रिश्तों में कम संघर्ष और प्रेम में अधिक अवसर दिखाई देंगे। प्रेम और वैवाहिक जीवन में जो जातक एक-दूसरे से प्रेम के बंधन में बंधे हुए हैं चंद्र राशि की गणना के आधार पर रोज होने वाली वार्ता के संबंध में भविष्यवाणी की जाती है। यहां दिया गया दैनिक लव राशिफल (Daily Love Rashifal) चंद्र राशि पर आधारित है। जानें प्रेम जीवन के लिहाज से कैसे गुजरेगा आपका दिन। यह दैनिक प्रेम राशिफल चंद्रमा की गणना पर आधारित है। जैसे दिन विशेष में प्रेमी-प्रेमिका के बीच दिन कैसा रहेगा, एक दूसरे के प्रति आपसी रिश्ता मजबूती की ओर बढ़ेगा या फिर किसी तरह की रुकावट आने वाली है इस सबके बारे में संकेत मिल जाता है। वहीं जो जातक वैवाहिक जीवन में है उनके लिए दिन कैसा रहने वाला होगा, जीवनसाथी के प्रति संबंध पहले से मजबूत होगा या किसी तरह का मनमुटाव तो नहीं होगा आदि के संकेत मिल जाते हैं। तो आइए दैनिक लव राशिफल के माध्यम से जानते हैं सभी 12 राशि के जातकों के लिए कैसा बीतेगा पूरा दिन...
विज्ञापन

2 of 13
आज का लव राशिफल - फोटो : amar ujala
मेष लव राशिफल (Aries Love Horoscope): अपने पार्टनर से दूरी का भय आपको मानसिक समस्याएं दे रहा है। ऐसे में खुलकर अपने पार्टनर से इस बारे में बात करें। अपने विचारों को दूसरों पर न थोपें बल्कि दूसरों के विचारों की तारीफ करें और इच्छाओं का ध्यान रखें।
विज्ञापन

3 of 13
आज का लव राशिफल - फोटो : amar ujala
वृष लव राशिफल (Taurus Love Horoscope): आपका दोस्ताना और सहनशील रवैया सबका दिल जीत लेगा। अपने प्यार का इजहार करना है तो यह समय सोचने का नहीं बल्कि आगे बढ़कर इजहार करने का है। जो पहले से रिश्ते में है वो इसे मजबूत करने के बारे में सोचें।

4 of 13
आज का लव राशिफल - फोटो : amar ujala
मिथुन लव राशिफल (Gemini Love Horoscope): आज किसी शुभ चिंतक या दोस्त के साथ अच्छा समय बीतेगा। नेटवर्किंग के माध्यम से आप दूर बैठे अपने पार्टनर को भी दिल के नजदीक ले आएंगे। 
विज्ञापन

5 of 13
आज का लव राशिफल - फोटो : amar ujala
कर्क लव राशिफल (Cancer Love Horoscope): अपने रिश्ते को लेकर आज आप स्वयं को भाग्यशाली मानेंगे। अपने साथी को प्रभावित करने के लिए आप कुछ खास करने की ज़रूरत नहीं हैं, आप जैसे हैं वैसे ही उन्हें पसंद हैं बस आप उन पर भरोसा करें।
विज्ञापन

6 of 13
आज का लव राशिफल - फोटो : amar ujala
सिंह लव राशिफल (Leo Love Horoscope): अपने पुराने दोस्तों से मिलने का प्रोग्राम बन सकता है। यदि आप किसी से प्यार करते हैं तो आप पूरे मन से उसे प्यार करेंगे और कुछ बुरा होगा तो उसे भी सहन कर लेंगे।
विज्ञापन

7 of 13
आज का लव राशिफल - फोटो : amar ujala
कन्या लव राशिफल (Virgo Love Horoscope): कोई जान पहचान वाला या भाई का साथी आपकी तरफ आकर्षित हो रहा है और जल्द ही आपको सरप्राइज मिल सकता है। प्रेम संबंधों में नयी शुरुआत आपको अपने पार्टनर के ज्यादा नजदीक ले आएगी।

8 of 13
आज का लव राशिफल - फोटो : amar ujala
तुला लव राशिफल (Libra Love Horoscope):अपने पार्टनर के साथ बेहतरीन समय बिताएंगे। अगर किसी से प्यार करते है तो दिल की बात बताने में देरी न करें क्योंकि आप दोनों का साथ जन्म जन्मांतर का है।

9 of 13
आज का लव राशिफल - फोटो : amar ujala
वृश्चिक लव राशिफल (Scorpio Love Horoscope): अगर किसी रहस्यमय रिश्ते में हैं तो अब वक्त है इसके बारे में सबको बताने का, क्योंकि ऐसा करना आप दोनों के रिश्ते को एक नए लेवल पर ले जायेगा।

10 of 13
आज का लव राशिफल - फोटो : amar ujala
धनु लव राशिफल (Sagittarius Love Horoscope):अपने पार्टनर को प्रभावित करने के लिए कुछ खास अवश्य करें। कम महत्वपूर्ण मुद्दों को छोड़ कर प्राथमिक मुद्दों पर ध्यान केंद्रित करने का प्रयास करें। 

11 of 13
आज का लव राशिफल - फोटो : amar ujala
मकर लव राशिफल (Capricorn Love Horoscope): व्यस्त रहने के कारण आप अपने साथी के लिए समय नहीं निकाल पा रहे हैं, फिर भी आपकी रोमांटिक जिंदगी बेहद शांतिपूर्ण है क्योंकि आपका पार्टनर समझदार और सहायक है। 

12 of 13
आज का लव राशिफल - फोटो : amar ujala
कुंभ लव राशिफल (Aquarius Love Horoscope): आज आर्थिक मामलों में व्यस्त होने के कारण आपको अपने निजी जीवन के लिए समय कम मिल सकता है। बिना कहे भी एक दूसरे की बात समझ जाना भी प्यार की ही निशानी है इसलिए इसे अनदेखा न करें। 
विज्ञापन

13 of 13
आज का लव राशिफल - फोटो : amar ujala
मीन लव राशिफल (Pisces Love Horoscope): आज के दिन आपके लिए केवल दिल के रिश्ते आवश्यक हैं जो आपको सभी चिंताओं से बाहर निकाल कर आनंदित ढंग से जीवन बिताने की प्रेरणा देते हैं। अपने कीमती वक्त में से कुछ पल अपने सोलमेट के लिए भी निकालें।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें