वैदिक ज्योतिष में राजकुमार कहे जाने वाले ग्रह बुध का गोचर 31 मार्च को मेष राशि में होगा। अपनी नीच राशि मीन से निकलकर वो मेष राशि में प्रवेश करेंगे। उनके मेष राशि में गोचर करने से सभी 12 राशियों पर प्रभाव पड़ने वाला है। आइए जानते है कि आपकी राशि पर इसका क्या प्रभाव होगा ?
मेष राशि - इस राशि के जातकों के लिए बुध का गोचर लग्न में ही होगा। बुध के इस गोचर से आपके साहस में वृद्धि होगी आपके व्यक्तित्व में निखार आने की पूरी सम्भावना है। इस समय आप अपने हास्य विनोद से लोगों को प्रभावित करने में सफल रहेंगे। मीडिया और बैंकिंग से जुड़े जातकों को इस समय अच्छा धन लाभ होने की उम्मीद है। अगर आप नौकरी बदलने की योजना बना रहे है तो आपको इस समय सफलता मिलेगी। आपके भाई और मित्रों से भी आपको पूर्ण सहयोग मिलेगा।
विज्ञापन
3 of 13
rashi
- फोटो : अमर उजाला
वृष राशि - इस राशि के जातकों के लिए बुध का गोचर द्वादश भाव से होगा जिसे व्यय भाव कहा गया है। इस समय आपके खर्चे में वृद्धि होगी, वहीं यात्राओं से कोई खास लाभ नहीं होगा। इस समय आपको अपनी सेहत को लेकर भी सावधान रहना होगा। आपके शत्रु आपके खिलाफ सिर उठा सकते हैं। अपनी वाणी से आप काम बिगाड़ सकते हैं। ससुराल पक्ष से किसी भी प्रकार का कोई आर्थिक लेनदेन नहीं करना है। इस समय अपने धन को बचाकर रखें।
4 of 13
rashi
- फोटो : अमर उजाला
मिथुन राशि - इस राशि के जातकों के लिए बुध एकादश भाव में गोचर करेंगे जिसे लाभ का भाव माना गया है। इस भाव में बुध का गोचर व्यापारी वर्ग के लिए शुभ रहने वाला है। इस समय आपको अपनी मेहनत का पूरा लाभ मिलने वाला है। इस गोचर काल के दौरान आपके भाई और मित्र आपके सहायक सिद्ध होंगे। छात्रों के लिए यह समय अच्छा रहने वाला है। मीडिया और जनसंचार से जुड़े जातक इस समय अपने काम से प्रसिद्द होंगे।
विज्ञापन
5 of 13
rashi
- फोटो : अमर उजाला
कर्क राशि - इस राशि के जातकों के लिए बुध का गोचर दशम भाव से होगा जोकि कर्म भाव है। इस भाव में बुध के गोचर के कारण आपको अच्छे परिणाम प्राप्त होंगे। कार्य स्थल पर आपके काम की ना सिर्फ सराहना होगी बल्कि आपको नई जिम्मेदारी भी दी जा सकती है। इस समय आपके परिवार में किसी मांगलिक कार्य का आयोजन हो सकता है। आपकी मां की सेहत इस दौरान अच्छी रहने वाली है और आपको उनकी ओर से आर्थिक मदद मिल सकती है।
विज्ञापन
6 of 13
rashi
- फोटो : अमर उजाला
सिंह राशि - इस राशि के जातकों के लिए बुध का गोचर भाग्य भाव यानी नवम भाव से होगा। इस भाव में बुध का गोचर शुभ फल देने वाला कहा गया है। इस समय आपकी वाणी कौशल से ही आपके काम सिद्ध हो जाएंगे। इस समय आप अपने धन का संचय करने में सफल होंगे। बैंक और वित्त से जुड़े जातकों को इस समय प्रमोशन का गिफ्ट मिल सकता है। इस समय ग्रहों की चाल किसी धार्मिक यात्रा की ओर संकेत कर रही है जो की शुभ होगी।
विज्ञापन
7 of 13
rashi
- फोटो : अमर उजाला
कन्या राशि - इस राशि के जातकों के लिए बुध का गोचर अष्टम भाव में होगा जिसे आकस्मिक घटना का भाव कहा गया है। लग्नेश का अष्टम भाव में गोचर करना किसी बड़ी विपत्ति को लेकर आ सकता है। इस समय आपको सलाह दी जाती है कि आप पूरी सावधानी से वाहन चलाए। अगर आप त्वचा रोगी है तो समय समय पर डॉक्टर से सलाह ले। इस समय आपका निवेश अटक सकता है इसलिए जहां भी निवेश करे सोच समझकर ही करे। कार्य स्थल पर आपके सहयोगी आपको उचित सहयोग नहीं देंगे।
8 of 13
rashi
- फोटो : अमर उजाला
तुला राशि - इस राशि के जातकों के बुध का गोचर सप्तम भाव से होगा जो की जीवनसाथी का भाव है। इस भाव में बुध के गोचर से वैवाहिक जीवन में कुछ तनाव हो सकता है। इस समय आपको अपनी वाणी पर काबू रखने की सलाह दी जाती है। काम में आलस्य नहीं करे। इस समय आपका आराम पसंद जीवन भविष्य में दिक्क्त पैदा कर सकता है इसलिए अपने लक्ष्यों की ओर ध्यान देने का समय है। किसी बाहरी व्यक्ति की मदद से धन मिलेगा।
9 of 13
rashi
- फोटो : अमर उजाला
वृश्चिक राशि - इस राशि के जातकों के लिए बुध का गोचर छठे भाव से होगा जिसे रोग, ऋण और शत्रु भाव कहा जाता है। इस राशि के जातकों को इस समय अपने स्वास्थ्य का ध्यान का ध्यान रखना होगा। जो लोग त्वचा से जुड़ी बीमारी से परेशान है उन्हें अतिरिक्त ध्यान रखना होगा। इस समय आपको विदेश यात्राओं से लाभ होता हुआ दिखाई दे रहा है। इस समय आपके मित्रों से आपको धोखा मिल सकता है इसलिए किसी पर अधिक भरोसा नहीं करें।
10 of 13
rashi
- फोटो : अमर उजाला
धनु राशि - इस राशि के जातकों के लिए बुध का गोचर पंचम भाव से होगा जिसे प्रेम और संतान का भाव कहा गया है। इस भाव में बुध योग आपकी बुद्धि को भ्रमित कर सकता है। इस समय आप कोई ऐसा निर्णय ले सकते है जो आपके लिए भविष्य में शुभ नहीं होगा। इस समय कोई नया काम शुरू करे तो सोच समझकर ही शुरू करे। अपने प्रेमी को धोखा नहीं दे और ना ही किसी को प्रेम प्रस्ताव दे। इस समय अपने बड़े भाइयों के साथ किसी भी प्रकार का कोई मतभेद नहीं होने दे।
11 of 13
rashi
- फोटो : अमर उजाला
मकर राशि - इस राशि के जातकों के लिए बुध का गोचर चौथे भाव से होगा। इस भाव में बुध का गोचर बेहद अनुकूल साबित होगा। आपको मानसिक सुख प्राप्त होगा वही परिवार में किसी मांगलिक कार्य का आयोजन होगा। इस समय आपको अपनी मां की ओर से संपत्ति प्राप्त हो सकती है। बुध देव की दृष्टि के परिणाम स्वरुप सरकारी काम से जुड़े जातक अच्छा मुनाफा प्राप्त करेंगे। इस गोचर काल के दौरान कार्य स्थल पर आपके काम की तारीफ़। होगी
12 of 13
rashi
- फोटो : अमर उजाला
कुंभ राशि - इस राशि के जातकों के लिए बुध का गोचर तीसरे भाव से होगा जो की पराक्रम भाव है। इस भाव में विराजमान बुध की कृपा से मीडिया और लेखन से जुड़े जातक इस समय अच्छा प्रदर्शन करेंगे। आप इस समय किसी धार्मिक यात्रा पर भी जा सकते है जो की मददगार साबित होगी। भाग्य भाव पर बुध की दृष्टि से इस समय भाग्य का पूरा साथ आपको मिलने वाला है। व्यापारी वर्ग के लिए इस समय मेहनत के बाद धन आगमन के योग दिखाई दे रहे है हालांकि आपको अच्छा निवेश प्राप्त होने के योग है।
मीन राशि - इस राशि के जातकों के लिए बुध का गोचर दूसरे भाव से होगा। बुध महाराज के इस भाव में गोचर करने से वाणी में निखार आएगा। इस समय इस राशि के जातक अपने जनसंचार कौशल का माध्यम से लोगों को प्रभावित करने वाले होंगे। इस समय अगर आप किसी गूढ़ विद्या जैसे ज्योतिष को सीखना चाहते है तो आपके लिए समय उचित है। इस समय आपको अपने मित्रों की ओर से कोई गुप्त मदद प्राप्त हो सकती है। आपको अपने परिवार और पिता के साथ सामंजस्य बिठाना होगा।