फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Budh Gochar 2023: 27 फरवरी से बुध का कुंभ राशि में गोचर, 12 राशियों पर इसका क्या होगा प्रभाव ?

Tue, 21 Feb 2023 01:39 PM IST
विनोद शुक्ला ज्योतिष डेस्क, अमर उजाला
विज्ञापन
1 of 13
BUDH GOCHAR 2023: वैदिक ज्योतिष में बुध ग्रहों के राजकुमार है और इन्हे वाणी, तर्क शक्ति का कारक कहा गया है। - फोटो : अमर उजाला
वैदिक ज्योतिष में बुध ग्रहों के राजकुमार है और इन्हे वाणी, तर्क शक्ति का कारक कहा गया है। व्यक्ति की वाणी कैसी होगी ये बुध के द्वारा ही ज्ञात किया जाता है। ज्योतिष में बुध एक ऐसा ग्रह है जो जातक को कुशल व्यापारी बनाता है। बुध अगर अच्छा हो तो जातक कुशल वक्ता होता है। अच्छा भाषण देने वाला, मीडिया में सफल, अभिनेता, कॉमेडियन जैसे पद बुध की कृपा के बिना नहीं मिलते है। ऐसे में शनि की वायु तत्व की राशि में बुध का गोचर व्यापक प्रभाव डालेगा। आइये जानते है कि 12 राशियों पर इसका क्या प्रभाव होगा ?

यह भी पढ़ें-
विज्ञापन

2 of 13
rashi - फोटो : अमर उजाला
मेष राशि- इस राशि के जातकों के लिए बुध का गोचर एकादश भाव से होगा। इस समय आपको अच्छा धन लाभ होने के योग है। नौकरी कर रहे जातकों को इस समय पदोन्नति की अच्छी खबर मिल सकती है। संतान पक्ष से भी आपको कोई शुभ समाचार मिल सकता है। जनसंचार से जुड़े जातक अच्छा धन कमाने में सफल होंगे। इस समय आपके बड़े भाइयों से आपको सहयोग मिलेगा और इससे आपका मन प्रसन्न रहने वाला है। 
विज्ञापन

3 of 13
rashi - फोटो : अमर उजाला
वृष राशि - इस राशि के जातकों के लिए बुध का गोचर दशम भाव से होगा। ऐसे में शनि बुध युति इन जातकों के भाग्य में वृद्धि करेगी। इस समय मीडिया और लेखन से जुड़े जातकों को अच्छे मौके मिल सकते है। वही आकस्मिक लाभ भी होने की सम्भावना है। इस समय आपको अपने कार्यस्थल पर ना सिर्फ सम्मानित किया जा सकता है बल्कि अतिरिक्त जिम्मेदारी भी मिल सकती है। बुध के गोचर काल में किसी वाहन का क्रय हो सकता है। व्यवसाय के लिए यह समय बढ़िया रहेगा। 

4 of 13
rashi - फोटो : अमर उजाला
मिथुन राशि- इस राशि एक जातकों के लिए बुध का गोचर नवम भाव से होगा। भाग्य स्थान से हो रहा यह गोचर आपके लिए बेहद शुभ होगा। इस समय आपको किसी धार्मिक यात्रा पर जाने का मौका प्राप्त हो सकता है। आपके किसी गुरु के माध्यम से आपका कोई अटका हुआ काम पूरा होगा। इस समय आपको मान सम्मान की प्राप्ति होगी और आपके कार्य स्थल पर भी आपको बढ़िया सम्मान प्राप्त होगा। अगर आपके पिता के साथ आपका कोई मतभेद था तो वो भी इस समय दूर होगा। 
विज्ञापन

5 of 13
rashi - फोटो : अमर उजाला
कर्क राशि- इस राशि के लिए बुध तीसरे और बारहवें भाव के स्वामी होते हैं और इस समय उनका गोचर आपके आठवें भाव में होगा। इस दौरान आपके अपने ही आपके खिलाफ साजिश कर सकते हैं। इस दौरान आपका अपने भाइयों से मनमुटाव हो सकता है। इस समय आपको मौसमी बीमारी से संभलकर चलने की आवश्यकता है। इस दौरान शेयर मार्केट में निवेश करने वाले जातकों को धन से जुड़ी समस्या आ सकती है। आपको इस समय सलाह दी जाती है कि अपने नजदीकी मित्रों पर भरोसा नहीं करें। 
विज्ञापन

6 of 13
rashi - फोटो : अमर उजाला
सिंह राशि-  इस राशि के जातकों के लिए बुध का गोचर सप्तम भाव से होगा। इस समय आपको अपनी पत्नी के स्वास्थ्य का ध्यान रखना होगा। इस समय आप अपने किसी मित्र के साथ साझेदारी में कोई काम शुरू कर सकते हैं। व्यापार में भी अच्छी प्रसिद्धि के योग दिखाई दे रहे हैं। इस समय जीवनसाथी के साथ प्रेम से बर्ताव करना होगा। किसी भी प्रकार का मनमुटाव भविष्य में समस्या दे सकता है। इस गोचर के दौरान आप अपने परिवार के साथ कही बाहर घूमने भी जा सकते हैं। आपके वाणी कौशल के कारण कोई बड़ा लक्ष्य सिद्ध होगा। 
विज्ञापन

7 of 13
rashi - फोटो : अमर उजाला
कन्या राशि - इस राशि के जातकों के लिए बुध का गोचर छठे भाव में होगा। ऐसे में शनि बुध की युति शोध में लगे छात्रों के लिए सफलता लेकर आएगी। इस समय आपको किसी बड़ी नौकरी का ऑफर आ सकता है। विदेश जाने की इच्छा लिए जातकों को कोई बढ़िया खबर मिल सकती है। बुध शनि की कृपा से व्यापार में लगे हुए जातकों को विदेशी लाभ भी प्राप्त होगा। विद्यार्थियों को प्रतियोगिता परीक्षा में अच्छी सफलता मिल सकती है। 

8 of 13
rashi - फोटो : अमर उजाला
तुला राशि- इस राशि के जातकों के लिए बुध पंचम भाव में गोचर करेंगे। बुध के इस गोचर से प्रतियोगी परीक्षा की तैयारी कर रहे जातकों को सफलता मिलेगी। शेयर मार्किट में काम कर रहे जातकों को इस समय जोखिम लेने से बचना होगा। इस समय अभिनय और कला से जुड़े जातकों को अच्छा मौका प्राप्त होगा और आपकी इनकम बढ़ने वाली है। इस समय आप किसी को प्रपोज कर सकते है। हालांकि जो जातक प्रेम में है उन्हें अपने पार्टनर की भावनाओं का ध्यान रखना होगा। 

9 of 13
rashi - फोटो : अमर उजाला
वृश्चिक राशि - इस राशि के लिए बुध का गोचर आपके चौथे भाव में होगा। इस समय इस राशि के जातक शनि की ढैया में प्रवेश कर चुके है ऐसे में अष्टम के स्वामी की शनि से युति मानसिक संताप की वृद्धि करने वाली होगी। इस समय आपकी नौकरी पर कोई नया संकट आ सकता है। आपके परिवार में आपकी वाणी के कारण कलह की वृद्धि हो सकती है। इस समय आपको सलाह दी जाती है कि आप अपना ध्यान काम पर अधिक दे। सरकारी कामकाज से जुड़े जातकों को नुकसान हो सकता है। छात्रों के लिए समय थोड़ा कठिन हो सकता है। इस दौरान पढाई में बाधा आ सकती है।

10 of 13
rashi - फोटो : अमर उजाला
धनु राशि - इस राशि के जातकों के लिए बुध का गोचर तीसरें भाव से होगा। इस भाव में बुध बेहद अच्छे फल देने वाले माने गए है। इस भाव में विराजमान बुध की कृपा से आपकी संवाद शैली में और निखार आएगा। आप जिससे भी बात करेंगे वो आपसे प्रभावित होगा। इस समय आपको अपने पिता के द्वारा अच्छी मदद मिल सकती है। इस गोचर के दौरान आपको यात्राओं से लाभ होने की उम्मीद है। अपने भाई बहनों के साथ आप अच्छा समय बिताने वाले है जिससे की आपका मन प्रसन्न रहेगा।

11 of 13
rashi - फोटो : अमर उजाला
मकर राशि- इस राशि के जातकों के लिए बुध का गोचर दूसरे भाव से होगा। वाणी भाव में बुध का गोचर आपकी वाणी में मिठास लाने का काम करेगा। इस समय आपके परिवार में आपका सम्मान बढ़ने वाला है। कोई मांगलिक कार्य का आयोजन भी हो सकता है। इस समय धन आगमन के लिए भी यह समय अच्छा है। इस समय आपको सरकार से कोई बड़ा लाभ हो सकता है। अगर आप किसी कंपनी में निवेश करने की सोच रहे है तो आपके लिए समय शुभ है। 

12 of 13
rashi - फोटो : अमर उजाला
कुंभ राशि- इस राशि के जातकों के लिए बुध का गोचर लग्न में ही होगा। लग्न भाव में बुध का गोचर आपके लिए सफलता के नए मार्ग खोलने वाला होगा। इस दौरान आप नौकरी बदलने के बारे में भी सोच सकते है। इस समय आपका विवाह तय हो सकता है वही विवाहित जातक अपनी पत्नी के साथ अच्छा समय बिताते हुए नज़र आ रहे है। परिवार के किसी सदस्य के माध्यम से नया निवेश भी आपको मिलने की संभावना है। इस समय ससुराल पक्ष से भी आपको मदद मिलेगी वहीं एक से अधिक आय के माध्यम मिलेंगे। 
 
विज्ञापन

13 of 13
rashi - फोटो : अमर उजाला
मीन राशि- इस राशि के जातकों के लिए बुध का गोचर आपके द्वादश भाव में होगा। इस भाव में बुध का गोचर आपके खर्चे में वृद्धि करने वाला हो सकता है। इस समय आप अपनी सुख सुविधा पर धन खर्च करते हुए नज़र आ सकते है। इस समय किसी विदेशी कंपनी में आपको बड़ी नौकरी मिल सकती है। आयात निर्यात से जुड़े जातकों को धन के मामले में सावधान रहना होगा। इस समय छात्र शोध के लिए विदेश जा सकते है। इस समय आपको सलाह दी जाती है कि अपने काम के लिए धन उधार नहीं ले। इस समय आपको अपनी बहन की ओर से कोई गुप्त मदद मिल सकती है।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें