फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Budh Dosh Upay: ठप पड़ गया है व्यापार या नौकरी, हो सकता है कुंडली में ये दोष, जानें उपाय

Fri, 07 Nov 2025 12:04 PM IST
ज्योति मेहरा ज्योतिष डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली

सार

Budh Dosh Upay: जब किसी व्यक्ति की कुंडली में बुध ग्रह अशुभ या कमजोर स्थिति में होता है, तो उसका सीधा असर करियर, व्यापार और निर्णय क्षमता पर पड़ता है। आइए जानते हैं बुध दोष को दूर करने के लिए कौन से ज्योतिष उपाय करने चाहिए।
विज्ञापन
1 of 5
बुध दोष उपाय - फोटो : Amar Ujala
Budh Dosh Upay: ज्योतिष शास्त्र में बुध ग्रह को बुद्धि, वाणी, तर्कशक्ति, व्यापार, शिक्षा और संचार का कारक माना जाता है। यदि किसी व्यक्ति की कुंडली में बुध ग्रह अशुभ या कमजोर स्थिति में होते हैं, तो उसका सीधा असर करियर, व्यापार और निर्णय क्षमता पर पड़ता है। कई बार लोगों को अचानक व्यापार या नौकरी में बड़ा नुकसान उठाना पड़ता है या कुछ अशुभ स्थितियों का सामना करना पड़ता है, ज्योतिष में इसका एक कारण कुंडली में बुध दोष को माना गया है। इसके कारण व्यक्ति आर्थिक और मानसिक रूप से अस्थिर महसूस करता है। हालांकि, ज्योतिष में बुध दोष को दूर करने और ग्रह को मजबूत बनाने के कई उपाय बताए गए हैं। आइए इसके बारे में विस्तार से जानते हैं।

Astro Remedies: एंग्जाइटी और डिप्रेशन से जूझ रहे हैं, तो करें ये 5 अचूक ज्योतिषीय उपाय
Vastu Tips: साल खत्म होने से पहले घर ले आएं ये पांच चीजें, सभी समस्याओं से मिलेगा छुटकारा
विज्ञापन

2 of 5
बुध दोष का करियर और व्यापार पर प्रभाव - फोटो : Adobe Stock
बुध दोष का करियर और व्यापार पर प्रभाव

नौकरी में रुकावटें

यदि कुंडली में बुध ग्रह नीच या पाप ग्रहों से प्रभावित होते हैं, तो व्यक्ति को कार्यक्षेत्र में कई बाधाओं का सामना करना पड़ता है। जैसे प्रमोशन में विलंब, वरिष्ठों से मतभेद, वेतन वृद्धि में समस्या या बार-बार नौकरी बदलने की स्थिति बन सकती है।

व्यापार में नुकसान
बुध के अशुभ प्रभाव से व्यापार में हानि हो सकती है। खासकर जो लोग साझेदारी में काम करते हैं, उनके बीच मतभेद बढ़ सकते हैं। गलत निर्णय लेने या धन अटकने जैसी दिक्कतें भी सामने आ सकती हैं।
विज्ञापन

3 of 5
बुध दोष का करियर और व्यापार पर प्रभाव - फोटो : adobe stock
वाणी पर असर
बुध ग्रह संचार और तर्कशक्ति का प्रतिनिधित्व करता है। जब यह ग्रह कमजोर होता है, तो व्यक्ति की संवाद क्षमता प्रभावित होती है। वह अपनी बात प्रभावी ढंग से नहीं रख पाता, जिससे रिश्तों में खटास आने की संभावना रहती है।

शिक्षा और एकाग्रता में बाधा
बुध ग्रह कला, कौशल और अध्ययन से भी जुड़ा है। इसकी प्रतिकूल स्थिति छात्रों की एकाग्रता और ध्यान में कमी ला सकती है, जिससे पढ़ाई में मन नहीं लगता।

4 of 5
बुध दोष के उपाय - फोटो : freepik
बुध दोष के उपाय
बुधवार का व्रत रखें

जिन लोगों की कुंडली में बुध दोष है, उन्हें बुधवार के दिन व्रत रखना चाहिए। इस दिन हरे रंग के वस्त्र पहनना और हरी मूंग या हरी सब्जियों का दान करना शुभ माना जाता है।

गणेश जी की पूजा करें
बुध ग्रह पर गणेश जी का आधिपत्य माना गया है। इसलिए गणेश जी की आराधना करने से बुध दोष के नकारात्मक प्रभाव कम होते हैं और मानसिक शांति मिलती है।
विज्ञापन
विज्ञापन

5 of 5
मंत्र जाप और दान - फोटो : amar ujala
हरा पन्ना या तांबे का कड़ा धारण करें
कुंडली के अनुसार किसी योग्य ज्योतिषी की सलाह पर हरा पन्ना या तांबे का कड़ा पहनना बुध को मजबूत करता है।

मंत्र जाप और दान
‘ॐ ब्रां ब्रीं ब्रौं सः बुधाय नमः’ मंत्र का जाप करने से बुध ग्रह शुभ फल देने लगता है। साथ ही बुधवार के दिन हरी वस्तुएं, हरे कपड़े या मूंग का दान करना भी लाभकारी होता है। इन सरल उपायों को नियमित रूप से करने से बुध ग्रह की स्थिति में सुधार होता है और जीवन में सफलता, स्थिरता और समृद्धि का मार्ग खुलता है।

डिस्क्लेमर (अस्वीकरण): यहां दी गई जानकारी सामान्य मान्यताओं, ज्योतिष, पंचांग, धार्मिक ग्रंथों आदि पर आधारित है। यहां दी गई सूचना और तथ्यों की सटीकता, संपूर्णता के लिए अमर उजाला उत्तरदायी नहीं है।

 
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें