Saraswati Puja: वसंत पंचमी का शुभ दिन मां सरस्वती के लिए विशेष महत्व रखता है। इस दिन मां सरस्वती की आराधना की जाती है। उन्हें ज्ञान, बुद्धि, वाणी और विद्या की देवी माना जाता है। शास्त्रों के अनुसार, वसंत पंचमी के दिन मां सरस्वती हाथ में पुस्तक, वीणा और माला लिए हुए श्वेत कमल पर विराजमान होकर प्रकट हुई थीं।
वसंत पंचमी पर करें राशि अनुसार उपाय
- फोटो : अमर उजाला
मेष राशि: वसंत पंचमी के अवसर पर सफेद वस्त्र पहनकर मां सरस्वती की पूजा करें और सरस्वती कवच का पाठ अवश्य करें। इससे आपको बुद्धि की प्राप्ति होगी और एकाग्रता में सुधार होगा।
विज्ञापन
3 of 13
वसंत पंचमी पर करें राशि अनुसार उपाय
- फोटो : अमर उजाला
वृषभ राशि: मां सरस्वती को प्रसन्न करने के लिए वृषभ राशि के जातक उन्हें सफेद चंदन से तिलक करें और फूल अर्पित करें। इससे आपके ज्ञान में वृद्धि होगी और समस्याओं से राहत मिलेगी।
4 of 13
वसंत पंचमी पर करें राशि अनुसार उपाय
- फोटो : अमर उजाला
मिथुन राशि: इस राशि के जातक मां सरस्वती को हरे रंग की कलम अर्पित करें और उसी से अपने सभी कार्यों को पूरा करें। यह आपकी लेखन संबंधी समस्याओं को हल करने में सहायक होगा।
विज्ञापन
5 of 13
वसंत पंचमी पर करें राशि अनुसार उपाय
- फोटो : अमर उजाला
कर्क राशि: कर्क राशि के जातकों को मां सरस्वती को खीर का भोग अर्पित करना चाहिए। विशेष रूप से संगीत क्षेत्र से जुड़े छात्रों को इससे काफी लाभ होगा।
विज्ञापन
6 of 13
वसंत पंचमी पर करें राशि अनुसार उपाय
- फोटो : daily rashifal
सिंह राशि: इस राशि के लोगों को मां सरस्वती की पूजा के दौरान गायत्री मंत्र का जाप अवश्य करना चाहिए। ऐसा करने से विदेश में अध्ययन कर रहे छात्रों की इच्छाएं पूरी हो सकती हैं।
विज्ञापन
7 of 13
वसंत पंचमी पर करें राशि अनुसार उपाय
- फोटो : अमर उजाला
कन्या राशि: कन्या राशि के जातकों को गरीब बच्चों में पढ़ाई की सामग्री, जैसे पेन, पेंसिल और किताबें बांटनी चाहिए। मान्यता है कि ऐसा करने से आपकी पढ़ाई में आ रही बाधाएं दूर हो सकती हैं।
8 of 13
वसंत पंचमी पर करें राशि अनुसार उपाय
- फोटो : अमर उजाला
तुला राशि: तुला राशि के जातक किसी ब्राह्मण को सफेद वस्त्र दान करें। यदि छात्र ऐसा करते हैं, तो उन्हें वाणी से संबंधित समस्याओं से राहत मिल सकती है।
9 of 13
वसंत पंचमी पर करें राशि अनुसार उपाय
- फोटो : अमर उजाला
वृश्चिक राशि: यदि आपकी याददाश्त में कोई समस्या है, तो आप मां सरस्वती की पूजा करके इसे दूर कर सकते हैं। पूजा के बाद उन्हें लाल रंग का पेन अर्पित करें।
10 of 13
वसंत पंचमी पर करें राशि अनुसार उपाय
- फोटो : अमर उजाला
धनु राशि: मां सरस्वती को पीले रंग की मिठाई चढ़ाएं। इससे आपकी निर्णय लेने की क्षमता में वृद्धि होगी, और आपकी उच्च शिक्षा की इच्छाएं भी मां सरस्वती अवश्य पूरी करेंगी।
11 of 13
वसंत पंचमी पर करें राशि अनुसार उपाय
- फोटो : अमर उजाला
मकर राशि: मकर राशि के जातकों को चाहिए कि वे जरुरतमन्द लोगों को सफेद रंग का अनाज दान करें। इस कार्य से मां सरस्वती की कृपा प्राप्त होगी और आपके बुद्धि में वृद्धि होगी।
12 of 13
वसंत पंचमी पर करें राशि अनुसार उपाय
- फोटो : अमर उजाला
कुंभ राशि: कुंभ राशि के लोगों को गरीब बच्चों को स्कूल बैग और अन्य आवश्यक वस्तुएं दान करनी चाहिए। ऐसा करने से मां सरस्वती की कृपा आपके ऊपर बनी रहेगी और आपका आत्मविश्वास भी बढ़ेगा।