फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

August Grah Gochar: चंद्र-शुक्र का नक्षत्र गोचर, इन राशियों को होगा तगड़ा लाभ

Fri, 01 Aug 2025 03:28 PM IST
श्वेता सिंह ज्योतिष डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली

सार

Grah Gochar: 1 अगस्त को चंद्र देव और शुक्र देव नक्षत्र परिवर्तन करेंगे, जो सभी राशियों को प्रभावित करेगा। हालांकि इनका गोचर अलग-अलग नक्षत्रों में होगा, फिर भी इसका विशेष लाभ कुछ राशियों को मिलेगा। इस ग्रह चाल से विशेष रूप से 3 राशियों को सुख, शांति और उन्नति के योग बनेंगे।
विज्ञापन
1 of 4
Chandra Shukra Gochar - फोटो : adobe stock
Chandra Gochar : ज्योतिष के अनुसार अगस्त माह की शुरुआत खगोलीय दृष्टि से बेहद शुभ संकेत लेकर आ रही है। इस महीने के पहले ही दिन दो शुभ ग्रह चंद्र देव और शुक्र देव अपना नक्षत्र गोचर करेंगे, जिसका प्रभाव सभी राशियों पर पड़ेगा। ग्रहों की यह चाल जीवन में मानसिक शांति, आर्थिक समृद्धि और पारिवारिक सुख बढ़ाने वाली मानी जा रही है। विशेष रूप से जब चंद्रमा और शुक्र जैसे कोमल ग्रह किसी शुभ नक्षत्र में प्रवेश करते हैं, तो उनके सकारात्मक परिणाम शीघ्र दिखाई देते हैं।
अगस्त माह में दो बार देवगुरु बृहस्पति बदलेंगे अपनी चाल, इन राशियों के करियर-कारोबार में होगा लाभ
1 अगस्त 2025 को, द्रिक पंचांग के अनुसार, चंद्र देव सुबह 12:41 पर स्वाती नक्षत्र में प्रवेश करेंगे, जबकि शुक्र देव सुबह 03:51 पर आर्द्रा नक्षत्र में गोचर करेंगे। ज्योतिष में स्वाती नक्षत्र को स्वतंत्रता, संचार और संतुलन से जोड़कर देखा जाता है, वहीं आर्द्रा नक्षत्र परिवर्तन और सशक्त विचारों का प्रतीक है। चंद्रमा जहां भावनाओं और मानसिक स्थिति के कारक हैं, वहीं शुक्र ऐश्वर्य, सुख और संबंधों के प्रतिनिधि हैं। इस शुभ संयोग से कुछ राशियों की परेशानियों में स्पष्ट रूप से कमी आने के योग बन रहे हैं।
Luckiest Zodiac: 1 अगस्त से इन तीन राशि वालों के करियर में आएगा बदलाव, आगे बढ़ने के मिलेंगे नए अवसर
विज्ञापन

2 of 4
नौकरीपेशा लोगों को नई ज़िम्मेदारियां  मिल सकती हैं - फोटो : amar ujala
मेष राशि
अगस्त की शुरुआत मेष राशि वालों के लिए सकारात्मक ऊर्जा लेकर आएगी। लंबे समय से अटके काम धीरे-धीरे पूरे होंगे, जिससे मन को शांति और संतोष मिलेगा। नौकरीपेशा लोगों को नई ज़िम्मेदारियां  मिल सकती हैं, जिन्हें वे आत्मविश्वास के साथ निभाएंगे। युवा वर्ग के लिए यह समय रचनात्मक सफलता का रहेगा, जबकि व्यापारियों को छोटी यात्राओं से लाभ के संकेत हैं।
उपाय: ज़रूरतमंदों को धन का दान करें और अधिक से अधिक लोगों की सहायता का प्रयास करें।
विज्ञापन

3 of 4
नौकरी की तलाश कर रहे लोगों के लिए अगस्त का महीना अनुकूल रहेगा। - फोटो : amar ujala
तुला राशि
शुक्र और चंद्रमा के गोचर का सीधा लाभ तुला राशि के जातकों को मिलेगा। आर्थिक रूप से लाभ होने के प्रबल योग हैं, खासकर व्यापार से जुड़ी कोई रुकी हुई डील अब पूरी हो सकती है। सिंगल लोग परिवार खासकर भाई-बहनों के साथ समय बिताकर खुशी महसूस करेंगे। नौकरी की तलाश कर रहे लोगों के लिए अगस्त का महीना अनुकूल रहेगा।
उपाय: देवी-देवताओं की नियमित पूजा करें, पानी का दान करें और जरूरतमंदों की आर्थिक मदद करें।
विज्ञापन

4 of 4
नौकरी की तलाश कर रहे लोगों के लिए अगस्त का महीना अनुकूल रहेगा। - फोटो : amar ujala
वृश्चिक राशि
वृश्चिक राशि के लोगों के घर में अगस्त के शुरुआती दिनों में सुखद माहौल बना रहेगा। पारिवारिक मेलजोल बढ़ेगा, जिससे रिश्ते और गहरे होंगे। व्यापार और दुकानदारी से जुड़ी आर्थिक स्थिरता मिलेगी, जिससे मानसिक शांति बढ़ेगी। बुजुर्ग जातकों का रुझान आध्यात्म की ओर बढ़ेगा, जो उनके स्वास्थ्य पर भी अच्छा असर डालेगा।
उपाय: हर शनिवार धन का दान करें और शनि देव की प्रतिमा के सामने सरसों के तेल का दीपक जलाएं।



डिस्क्लेमर (अस्वीकरण): यहां दी गई जानकारी सामान्य मान्यताओं, ज्योतिष, पंचांग, धार्मिक ग्रंथों आदि पर आधारित है। यहां दी गई सूचना और तथ्यों की सटीकता, संपूर्णता के लिए अमर उजाला उत्तरदायी नहीं है।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें