फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

शादी की उम्र ढलने से पहले कर लें यह काम, जल्दी हो जाएगी शादी

Thu, 01 Dec 2016 06:14 PM IST
राकेश्ा झा / टीम डिजिटल, अमर उजाला, दिल्ली।
विज्ञापन
1 of 7
सात फेरे
शादी का मौसम चल रहा है, हर द‌िन गली मुहल्लों में क‌िसी न क‌िसी की शादी हो रही है ऐसे में अगर आपकी शादी की बात इस साल भी नहीं बन पा रही है तो न‌िराश होने की बजाय शादी के शुभ संयोग बनाने के ल‌िए कुछ उपाय आजमा सकते हैं। क्योंक‌ि शादी ऊपर वाले की मर्जी से होती है और ऊपर वाले की मर्जी को तारे स‌ितारे चलाते हैं। ऐसे में अपने स‌ितारे अनुकूल बनाकर शादी में आने वाली बाधा दूर कर लें ताक‌ि जवानी ढ़लने से पहले आपकी जोड़ी बन जाए।
विज्ञापन

शादी की उम्र ढ़लने से पहले कर लें यह काम, जल्दी हो जाएगी शादी

2 of 7
सूर्य जल
ज्योत‌िषशास्‍त्र के अनुसार जन्मपत्री में सूर्य कुंडली के पहले घर में या सातवें घर में होने पर व‌िवाह में बाधा आती है और व्यक्त‌ि की शादी सामान्य से अध‌िक उम्र में होती है। इस स्‍थ‌ित‌ि व्यक्त‌ि को व‌िवाह बाधा दूर करने के ल‌िए सूर्य को न‌ियम‌ित जल देना चाह‌िए और लाल रंग की गाय को गुड़ ख‌िलाना चाह‌िए।
विज्ञापन

शादी की उम्र ढ़लने से पहले कर लें यह काम, जल्दी हो जाएगी शादी

3 of 7
मेष राश‌ि - फोटो : mars
कुंडली के पहले, दूसरे, चौथे, सातवें, आठवें या बारहवें घर में मंगल ग्रह बैठे हों तब मंगल‌िक योग बनता है। मंगल‌िक योग होने पर व्यक्त‌ि की शादी में बार-बार बाधा आती है और व‌िवाह के बाद भी इनके जीवन में आपसी तालमेल की कमी रहती है। हनुमान जी को स‌िंदूर चढ़ाएं और मंलवार के द‌िन गाय को गुड़ की पूरी ख‌िलाएं।

शादी की उम्र ढ़लने से पहले कर लें यह काम, जल्दी हो जाएगी शादी

4 of 7
शन‌ि
शन‌ि भी व‌िवाह में बाधा डालते हैं जब यह व‌िवाह स्‍थान यानी कुंडली के सातवें घर में होते हैं। सातवें घर के स्वामी ग्रह के साथ भी शन‌ि का होना व‌िवाह में देरी का कारण होता है ऐसे में व‌िवाह बाधा दूर करने के ल‌िए शन‌िवार के द‌िन पानी में कच्चा दूध और गुड़ डालकर पीपल की जड़ में डालना चाह‌िए।
विज्ञापन

शादी की उम्र ढ़लने से पहले कर लें यह काम, जल्दी हो जाएगी शादी

5 of 7
शन‌ि
सूर्य शन‌ि जन्‍मपत्री में एक दूसरे के आमने सामने बैठे होने पर व‌िवाह में बाधा आती है और शादी सामान्य से अध‌िक उम्र में होती है। ऐसे में व‌िवाह बाधा दूर करने के लिए शन‌िवार की शाम में शन‌ि मंद‌िर में त‌िल के तेल का दीप जलाना चाह‌िए।
विज्ञापन

शादी की उम्र ढलने से पहले कर लें यह काम, जल्दी हो जाएगी शादी

6 of 7
श‌िवल‌िंग
जन्मपत्री में शन‌ि और चन्द्रमा एक साथ बैठे हों या दोनों एक दूसरे को देख रहे हों तो शादी होने में देरी होती है। शादी होने पर वैवाह‌िक जीवन में मनमुटाव बना रहता है। ऐसे में व‌िवाह बाधा दूर करने और सुखमय वैवाह‌िक जीवन के ल‌िए मोती धारण करें और हर सोमवार भगवान श‌िव का अभ‌िषेक करें।
विज्ञापन
विज्ञापन

शादी की उम्र ढलने से पहले कर लें यह काम, जल्दी हो जाएगी शादी

7 of 7
ग्रह नक्षत्र
व‌िवाह स्‍थान यानी जन्मपत्री के सातवें घर में शन‌ि मंगल साथ बैठे हों या दोनों आमने सामने होकर एक दूसरे को देखे तो वैवाह‌िक जीवन का सुख तो बाध‌ित होता ही है व‌िवाह होने में भी सौ बाधाएं आती हैं। ऐसे में मंगलवार और शन‌िवार के द‌िन सुंदरकांड का पाठ करना लाभप्रद होता है।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें