फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Budhaditya Yog: 16 से 31 मार्च तक बनेगा बलवान बुधादित्य राजयोग, इन 3 राशि के लोगों की होगी चांदी

Wed, 15 Mar 2023 11:09 AM IST
विनोद शुक्ला ज्योतिष डेस्क, अमर उजाला
विज्ञापन
1 of 4
बुधादित्य राजयोग से मिलेगा इन राशि के जातकों को लाभ - फोटो : amar ujala
इस समय मीन राशि में देव गुरु बृहस्पति विराजमान हैं और हंस राजयोग का निर्माण कर रहे हैं। इसी मीन राशि में 15 मार्च को सूर्य और 16 मार्च को बुध के आ जाने से एक बलवान बुध आदित्य राजयोग का निर्माण होगा। बलवान इसे इसलिए कहा जा रहा है क्योंकि सूर्य बुध दोनों के पास राशि बल होगा जिसे सबसे बलवान कहा गया है। दरअसल कोई भी ग्रह जिस राशि में गोचर करता है और अगर उसी राशि का स्वामी वही विराजमान होता है तो यह एक बेहद बलवान राजयोग बन जाता है और ग्रह पूरी क्षमता के साथ फल देता है। इस राजयोग के कारण 3 राशि के जातकों को बेहद फायदा होगा। आइए जानते हैं। 
 
विज्ञापन

2 of 4
rashi - फोटो : अमर उजाला
वृष राशि - इस राशि के जातकों के लिए यह राजयोग एकादश भाव में बनेगा। इस समय सूर्य बुध गुरु का साथ इस राशि के जातकों के लिए सफलता के द्वार खोलने वाला होगा। इस समय आपको हर चीज में मुनाफा होगा। व्यापार में वृद्धि होगी और मित्रों का पूरा सहयोग प्राप्त होगा। इस समय कार्य स्थल पर आप जबरदस्त सम्मान प्राप्त करने वाले है। सरकारी लोगों से मेलजोल बढ़ेगा जो की आगे जाकर फायदा देगा। इस समय आपको अपने परिवार के सहयोग से किसी संपत्ति की प्राप्ति होगी। 
विज्ञापन

3 of 4
rashi - फोटो : अमर उजाला
कर्क राशि - इस राशि के जातकों के लिए यह राजयोग नवम भाव में बनेगा। इस समय बुध गुरु सूर्य का यह मेल भाग्य का सहयोग देने वाला होगा। इस समय आपको अपने भाग्य का पूरा साथ मिलने वाला है और किसी बड़ी धार्मिक यात्रा का भी योग दिखाई दे रहा है। भाइयों के बीच अगर कोई मनमुटाव था तो वो भी इस समय खत्म हो जायेगा। इस समय आपके गुरु की आप पर कृपा रहने वाली है। नौकरी बदलने की सोच रहे है तो आपके लिए अच्छा समय है। मीडिया से जुड़े है तो प्रसिद्धि प्राप्त होगी। 
विज्ञापन

4 of 4
rashi - फोटो : अमर उजाला
वृश्चिक राशि - इस राशि के जातकों के लिए यह राजयोग पंचम भाव में बनने जा रहा है। इस समय सूर्य बुध गुरु की कृपा से सरकारी सेवा में चयन हो सकता है। आपके प्रेम संबंध में सुधार दिखाई दे रहा है। इस राजयोग के कारण आपको शेयर मार्किट से बढ़िया फायदा होने की उम्मीद है। अगर आप अपनी कंपनी के विस्तार के लिए बैंक से लोन लेना चाह रहे है तो इस समय आपको लोन मिल सकता है। इस गोचर काल में आपके मित्र भी आपके सहायक सिद्ध होंगे जिससे आपका मन प्रसन्न रहेगा।

यह भी पढ़ें-
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें