फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Aaj Ka Love Rashifal: जानिए आपके प्रेम जीवन और वैवाहिक जीवन के लिए कैसा रहेगा दिन

Wed, 15 Mar 2023 07:13 AM IST
श्वेता सिंह ज्योतिष डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली
विज्ञापन
1 of 13
15 मार्च का लव राशिफल - फोटो : अमर उजाला
लव राशिफल (Daily Love Rashifal)
पढ़ें चंद्र राशि पर आधारित लव राशिफल (Daily Love Rashifal) और जानें प्रेम जीवन के लिहाज से कैसे गुजरेगा दिन। यह दैनिक प्रेम राशिफल चंद्रमा की गणना पर आधारित है। आप लव राशिफल के माध्यम से अपने प्रेम जीवन और वैवाहिक जीवन से जुड़ी भविष्यवाणी को जान सकते हैं। प्रेम और वैवाहिक जीवन में जो जातक एक-दूसरे से प्रेम के बंधन में बंधे हुए हैं चंद्र राशि की गणना के आधार पर रोज होने वाली वार्ता के संबंध में भविष्यवाणी की जाती है। जैसे दिन विशेष में प्रेमी-प्रेमिका के बीच दिन कैसा रहेगा, एक दूसरे के प्रति आपसी रिश्ता मजबूती की ओर बढ़ेगा या फिर किसी तरह की रुकावट आने वाली है इस सबके बारे में संकेत मिल जाता है। वहीं जो जातक वैवाहिक जीवन में है उनके लिए दिन कैसा रहने वाला होगा, जीवनसाथी के प्रति संबंध पहले से मजबूत होगा या किसी तरह का मनमुटाव तो नहीं होगा आदि के संकेत मिल जाते हैं। तो आइए दैनिक लव राशिफल के माध्यम से जानते हैं सभी 12 राशि के जातकों के लिए कैसा बीतेगा पूरा दिन...

यह भी पढ़ें-
विज्ञापन

2 of 13
लव राशिफल - फोटो : amar ujala
मेष लव राशिफल (Aries Love Horoscope): यह समय है अपनी उग्र भावनाओं को शांत रखकर अपने दिलबर के साथ जीवन के बेहतरीन पलों को शेयर करने का। इससे आप दोनों को अपने बीच मतभेदों को दूर करने में भी मदद मिलेगी। 
विज्ञापन

3 of 13
लव राशिफल - फोटो : amar ujala
वृष लव राशिफल (Taurus Love Horoscope):आज परिवार के साथ करना या यात्रा करना आपको सुखद महसूस कराएगा। आपकी रोमांटिक जिंदगी आज सुहावनी रहेगी। इसके लिए आप शानदार डिनर या लॉन्ग ड्राइव का आयोजन भी कर सकते है। 

4 of 13
लव राशिफल - फोटो : amar ujala
मिथुन लव राशिफल (Gemini Love Horoscope): अपनी भावुकता पर नियंत्रण रखें और अतीत की गलतियों को भुला कर आगे बढ़ें। प्यार के इजहार के लिए दूसरे की पहल का इंतज़ार न करें, बल्कि स्वयं अपनी चाहत को व्यक्त करें।
विज्ञापन

5 of 13
लव राशिफल - फोटो : amar ujala
कर्क लव राशिफल (Cancer Love Horoscope): आपका दिलबर पूरी तरह से आपका सम्मान करता है और आपको आगे बढ़ने के लिए प्रेरित करता है। अपनी जिम्मेदारियों को पूरा करें और रिश्ते को ताज़ा बनाये रखने का प्रयास करते रहें। 
विज्ञापन

6 of 13
लव राशिफल - फोटो : amar ujala
सिंह लव राशिफल (Leo Love Horoscope): ससुराल वालों की परेशानियां दूर करने में आपकी ज़रूरत पड़ सकती है। आज का दिन आपके लिए लक्की है। आज आपमें से कुछ की लालसा कामुकता भरे क्षणों की हो सकती है लेकिन कुछ की प्राथमिकता धन और अन्य सामाजिक कार्य होंगे।
विज्ञापन

7 of 13
लव राशिफल - फोटो : amar ujala
कन्या लव राशिफल (Virgo Love Horoscope): कामुकता आपके रिश्तों को एक नया जीवन प्रदान करेगी और आप दोनों एक दूसरे के साथ कुछ सुखद क्षणों का अनुभव करेंगे, बस किसी भी तरह की प्रतिबद्धता से बचें।

8 of 13
लव राशिफल - फोटो : amar ujala
तुला लव राशिफल (Libra Love Horoscope): सितारों के अनुसार आपके जीवन में एक लॉग डिस्टेंस रिलेशनशिप रिश्ते की संभावना है जिससे आपकी लवलाइफ और भी रहस्यमय और रोमांचक हो जाएगी। याद रखें, आपका प्रेमी केवल आपसे समय और ध्यान की उम्मीद करता है। 

9 of 13
लव राशिफल - फोटो : amar ujala
वृश्चिक लव राशिफल (Scorpio Love Horoscope): अपनी कोशिशों से आप अपनी जिंदगी में परिवर्तन ला सकते हैं। आज आप जिस भी व्यक्ति से मिलेंगे वो आपके कूल रवैये और करिश्मा से बच नहीं पायेगा। 

10 of 13
लव राशिफल - फोटो : istock
धनु लव राशिफल (Sagittarius Love Horoscope):हर कोई आपके क्षमताओं और प्रतिभाओं की तारीफ़ करेगा। अगर आपका प्यार एकतरफा है तब भी चिंता न करें जैसे जैसे आपका क्रश आपको अधिक जानेगा, वैसे ही आपकी नजदीकियां बढ़ेंगी। 

11 of 13
लव राशिफल - फोटो : amar ujala
मकर लव राशिफल (Capricorn Love Horoscope): घर की मुसीबतों को आप अपने जोड़ीदार के साथ मिलकर चुटकी में हल करने में पूरी तरफ से सक्षम हैं। अपने आपको प्रोत्साहित करने और सफलता हासिल करने के लिए यह समय बढ़िया है। 

12 of 13
लव राशिफल - फोटो : amar ujala
कुंभ लव राशिफल (Aquarius Love Horoscope): प्यार की चांदनी को ऐसे ही रोशन रखने के लिए कुछ स्पेशल करना न भूलें। आज कठिनाईयों से बाहर आने के लिए आपको किसी की सहायता की ज़रूरत है। चिंता न करें क्योंकि आपको सहायता जल्द मिलने वाली है।
विज्ञापन

13 of 13
लव राशिफल - फोटो : amar ujala
मीन लव राशिफल (Pisces Love Horoscope): अपने लव के गुलशन में ऐसी ही बहार रहे इसके लिए आपको भी कुछ योगदान देना पड़ेगा। अपने साथी पर पूरी तरह से भरोसा रखें और इस भरोसे को कभी टूटने न दें।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें